ऑपरेशन सागर बंधु: भारतीय सेना ने श्रीलंका में 5,000 से अधिक लोगों को दी चिकित्सा सहायता

On

 नई दिल्ली। भारतीय सेना ने श्रीलंका में पांच हजार से अधिक लोगों को उपचार मुहैया कराया है। भारतीय सेना का यह दल श्रीलंका के सबसे गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्र में तैनात है, जहां हजारों लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। दरअसल, श्रीलंका में चक्रवात के साथ आई भीषण बाढ़ से यहां संकट गहराया हुआ है। ऐसे कठिन समय में भारत ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका की मदद कर रहा है।

सैन्य सहायता को तेज करते हुए यहां भारतीय सेना ने एक अत्याधुनिक फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया है। भारतीय सेना ने यहां मुसीबत में फंसे लोगों को बचाने के लिए 18 घंटे की कठिन यात्रा की। भारतीय दल को कोलंबो पहुंचने के बाद बाढ़ग्रस्त इलाके तक पहुंचने में लगभग 18 घंटे का समय लगा। रास्ते में कई सड़कें धंसी हुई थीं। पुल क्षतिग्रस्त थे और बिजली व पानी की आपूर्ति बाधित थी। इसके अलावा संचार व्यवस्था लगभग ठप पड़ी थी। ऐसी स्थिति में भी भारतीय सैनिकों ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर एक खाली पड़े पार्किंग क्षेत्र को पूरी तरह कार्यशील फील्ड हॉस्पिटल में बदल दिया।

और पढ़ें मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुजफ्फरनगर में 11 दिसंबर तक गणना प्रपत्र जमा करें, DM की अपील – बीएलओ से संपर्क कर चूकें नहीं मौका

सेना ने यहां रातभर काम करके अस्पताल का निर्माण किया। इसके साथ ही बिजली, पानी और नेटवर्क भी बहाल किया गया है। इंजीनियर और मेडिकल टीमों ने रातभर काम करके पोर्टेबल जनरेटर लगाया। इसके कारण क्रिटिकल केयर, सर्जरी और जीवनरक्षक सेवाओं के लिए निर्बाध बिजली सुनिश्चित की गई। स्थानीय प्रशासन की सहायता से नियमित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराई गई है। सेना के अधिकारियों ने यहां एक संचार केंद्र स्थापित किया है, जिससे भारत और लॉजिस्टिक चैनलों व श्रीलंकाई एजेंसियों से रियल टाइम संपर्क बहाल हो सका। इन प्रयासों ने राहत कार्यों को अत्यधिक गति दी। आधुनिक तकनीकों ने अस्पताल के त्वरित निर्माण और प्रभावी संचालन में अहम भूमिका निभाई है। ड्रोन सर्वे से बाढ़ग्रस्त इलाके का नक्शा बनाकर अस्पताल का सर्वश्रेष्ठ लेआउट तय किया गया। आधुनिक सुविधाओं से लैस सुसज्जित मेडिकल टेंट लगाए गए, जिनमें तुरंत एक स्टेराइल और संचालन योग्य ऑपरेशन थिएटर तैयार किया गया।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, दो छात्रों से ₹8 लाख ऐंठे; SSP के निर्देश पर मुकदमा दर्ज

विशेष उपकरणों के जरिए रक्त और मेडिकल सैंपल तेजी से स्थानांतरित किए गए, जिससे जांच रिपोर्ट का समय काफी कम हुआ। कुछ ही दिनों में यह फील्ड हॉस्पिटल एक पूर्ण मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल सेंटर बन गया। इसमें ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे और लैब सुविधाएं उपलब्ध हैं। वहीं डेंटल क्लिनिक, सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, फैमिली मेडिसिन सहित कई ओपीडी सेवाएं भी यहां मौजूद हैं। यहां इलाज पाने वाले नागरिकों को दवाइयों के साथ-साथ सुरक्षा, भरोसे और संवेदना भी दी जा रही है। भारतीय सेना की 85-सदस्यीय मेडिकल टास्क फोर्स में विशेषज्ञ डॉक्टर, सर्जन, नर्सिंग स्टाफ, इंजीनियर्स, सिग्नलर्स और लॉजिस्टिक कर्मी शामिल हैं।

और पढ़ें मुजफ्फरनगर लापता दलित युवती की बरामदगी की मांग पर SSP कार्यालय पर धरना, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

सिग्नल डिटेचमेंट ने एक टूटी हुई ऑप्टिकल फाइबर लाइन की मरम्मत कर एक महत्वपूर्ण मोबाइल टावर को पुन संचालित कर दिया है, जिससे स्थानीय संचार व्यवस्था बहाल हुई। यह स्थानीय नागरिकों के लिए बड़ा राहतकारी कदम रहा। सेना पीने योग्य पानी भी उपलब्ध करा रही है और हर उस क्षेत्र में सहायता दे रही है, जहां तत्काल जरूरतें सामने आ रही हैं। 'ऑपरेशन सागर बंधु' के माध्यम से भारत ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि क्षमता से अधिक महत्वपूर्ण करुणा है। भारतीय सेना के अथक परिश्रम ने संकटग्रस्त श्रीलंकाई परिवारों को कठिन समय में जीवन, भरोसा और सहारा प्रदान किया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में नाबालिग के साथ कुकर्म करने वाले को कोर्ट ने सुनाई दस वर्ष की सजा

मुजफ्फरनगर। नाबालिग के साथ कुकर्म करने वाले 1 आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में नाबालिग के साथ कुकर्म करने वाले को कोर्ट ने सुनाई दस वर्ष की सजा

ग्रेटर नोएडा में बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्यशाला

एडा। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल के अनुसार सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों को कूड़े का खुद से प्रबंधन करना होता है,...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में बल्क वेस्ट जनरेटरों के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्यशाला

मुजफ्फरनगर: 'ऑन डिमांड' हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 3 तमंचे बरामद

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: 'ऑन डिमांड' हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 3 तमंचे बरामद

नोएडा पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर पकड़ा, OTT प्लेटफॉर्म से ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-वन पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में नोएडा में अवैध रूप से संचालित एक कॉल सेंटर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर पकड़ा, OTT प्लेटफॉर्म से ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने 14 नए 112 PRV वाहन किए तैनात, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने का प्रयास

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से आज 14...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने 14 नए 112 PRV वाहन किए तैनात, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने का प्रयास

उत्तर प्रदेश

सेना पर टिप्पणी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को किया दोषमुक्त, 8 साल बाद आया फैसला

  लखनऊ। सेना पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में रामपुर एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के भाजपा...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सेना पर टिप्पणी मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान को किया दोषमुक्त, 8 साल बाद आया फैसला

रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाओं हो उपलब्ध, स्वच्छता का रखा जाए विशेष ध्यान- डीएम

सहारनपुर।  जिलाधिकारी  मनीष बंसल ने जनपद में निवासित बेघर, बुजुर्ग और भीख मांगने वाले जैसे कमजोर समूह, असहाय, गरीब अपर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
रात्रि में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाओं हो उपलब्ध, स्वच्छता का रखा जाए विशेष ध्यान- डीएम

बस्ती में कोडीन सिरप बरामदगी मामले में दो को 10 साल की सजा, 1-1 लाख रुपए का जुर्माना

  बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती के फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय के जज विजय कुमार कटियार ने कोडीन सिरप रखने अहमद...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
 बस्ती में कोडीन सिरप बरामदगी मामले में दो को 10 साल की सजा, 1-1 लाख रुपए का जुर्माना

बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने लोकसभा में रेल यात्रियों की समस्याएं उठाईं, पुनः ठहराव और नई रेल सेवाओं की मांग

सहारनपुर।  सहारनपुर मंडल और इसके आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण और उनको नई     दिल्ली-अंबाला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने लोकसभा में रेल यात्रियों की समस्याएं उठाईं, पुनः ठहराव और नई रेल सेवाओं की मांग