नोएडा: ट्रेड यूनियनों ने 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ सभा, रैली और नाटक किए आयोजित

नोएडा । केंद्रीय मजदूर संगठनों, कर्मचारी संघों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 12 फरवरी को विभिन्न मांगों को लेकर होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए आज सीटू व अन्य ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह नुक्कड़ सभा, नुक्कड़ नाटक, गेट मीटिंग, साइकिल व बाईक रैली के माध्यम से औद्योगिक हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। 
 
नोएडा के सेक्टर-11 तिराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए टीयूसीआई के नेता उदय चंद्र झा, सीटू जिला उपाध्यक्ष रामसागर ने हड़ताल के मुद्दों पर मजदूरों से 12 फरवरी को कामकाज ठप्प कर सड़कों पर प्रतिरोध करने का आह्वान किया। वहीं सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि मजदूरों का कानूनी सहारा छीना जा रहा है और सरकार मालिकों के हितों की रखवाली कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए 12 फरवरी को हड़ताल किया जा रहा है। 
 
सेक्टर- 4,5,8, 9,10 नोएडा में जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, रेखा चौहान, अरुण कुमार पटेल के नेतृत्व में रिक्शा से माइक प्रचार व पर्चा वितरण किया गया तथा कई जगह जन नाट्य मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया। फेस टू में सीटू नेता राम स्वारथ के नेतृत्व में और ग्रेटर नोएडा में सीटू नेता पारस रजक, मुकेश कुमार राघव, सेक्टर- 57,58 नोएडा खोडा चौक पर यूपीएलएफ नेता रामनरेश यादव आदि के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
वहीं उद्योग विहार ग्रेटर नोएडा अनमोल इंडस्ट्रीज से जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने उद्योग विहार, दुर्गा टॉकीज, डीएम कार्यालय होते हुए पुलिस चौकी सूरजपुर तक साइकिल व बाइक रैली निकालकर मजदूरों से हड़ताल को कामयाब बनाने की अपील की। 
Views: 75

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

शामली में 9 मार्च को सजेगी महिला आयोग की अदालत, मनीषा अहलावत करेंगी पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे 'महिला उत्पीड़न रोकथाम एवं त्वरित न्याय' अभियान...
शामली 
शामली में 9 मार्च को सजेगी महिला आयोग की अदालत, मनीषा अहलावत करेंगी पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण

उड्डियान बंध: सिर्फ व्यायाम नहीं, शरीर को भीतर से शुद्ध करने की एक कला

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक महत्वपूर्ण चुनौती बन गई है। अनियमित दिनचर्या, जंक फूड...
लाइफस्टाइल 
उड्डियान बंध: सिर्फ व्यायाम नहीं, शरीर को भीतर से शुद्ध करने की एक कला

मुजफ्फरनगर: पुलिस लाइन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के साथ खेली होली

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस लाइन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के साथ खेली होली

भारत में जल्द लॉन्च होगी Nissan Tekton नई मिड साइज SUV दमदार इंजन और शानदार डिजाइन के साथ देगी Creta और Seltos को टक्कर

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नई SUV को लेकर काफी चर्चा हो रही है। निसान अपनी नई मिड साइज SUV...
ऑटोमोबाइल 
भारत में जल्द लॉन्च होगी Nissan Tekton नई मिड साइज SUV दमदार इंजन और शानदार डिजाइन के साथ देगी Creta और Seltos को टक्कर

कनाडा में भारतीय मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या

ओटावा/नई दिल्ली। कनाडा के लासेल शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ भारतीय मूल की प्रसिद्ध सोशल मीडिया...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  राष्ट्रीय 
कनाडा में भारतीय मूल की यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

सहारनपुर। ट्रैक्टर और कार की भिडंत में दो लोग घायल हो गए। स्टेट हाईवे पर बसेड़ा के निकट एक कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

मुरादाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश