नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक- प्रथम क्षेत्र स्थित ग्राम लुक्सर में दो पक्षों में मारपीट व गोली चलने से गांव में सनसनी फैल गई। इस गोलीबारी में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के चलते ग्रामीण दहशत में है। गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक फर्स्ट पुलिस टीम के साथ एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ग्राम लुक्सर में घटना स्थल का मुआयना करने के बाद एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि नितिन की गांव के कुछ लोगों के साथ रंजिश चल रही थी। पुरानी रंजिश के चलते सचिन और उसके साथियों ने नितिन को निशाना बनाया और उन पर फायरिंग कर दी। हमले में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि गांव में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मय पुलिस बल के मौके पर मौजूद है। शांति व्यवस्था स्थापित है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
टिप्पणियां