ग्रेटर नोएडा में छठ महापर्व: घाटों पर सुरक्षा, रोशनी और सुविधाओं की तैयारी पूरी

On

नोएडा। आस्था का महापर्व छठ के व्रती 27 अक्टूबर की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और 28 अक्टूबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा शहर में विभिन्न जगहों पर कृत्रिम तालाब बनाये गए है। जहां पर व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे।

जनपद गौतमबुद्धनगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में विभिन्न जगहों पर स्थित छठ घाटों पर साफ-सफाई, रंगाई और सजावट का कार्य लगभग पूरा हो गया है। महापर्व को सकुशल संपन्न कराने में प्राधिकरण के साथ पुलिस प्रशासन भी जुटा हुआ है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोशनी, पेयजल, अस्थायी शौचालय, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी की जा रही है। घाटों को आकर्षक रूप देने के लिए फूलों की मालाएं, झालरें और रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जा रही हैं। विभिन्न जगहों पर छठ पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

वहीं पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आज डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद द्वारा एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला के साथ नोएडा जोन के विभिन्न क्षेत्रों में छठ पूजा के अवसर पर बनाए गए मुख्य चार कृत्रिम घाटों थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-39, 24 व सेक्टर-126 में बने घाटों  का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा फायर टेंडर की उपलब्धता जैसी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित पुलिस बल को निर्देशित किया कि सभी घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं।
 
डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि घाटों के आस-पास नियमित फुट पेट्रोलिंग की जाए, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जाए तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखी जाए। इसके अतिरिक्त, सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बता दें कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा में लाखों की संख्या में पूर्वांचल और बिहार के लोग रहते हैं, जो छठ महापर्व मनाते हैं। लोग यहां के विभिन्न सोसायटियों, सेक्टरों में बने छठ घाट, हिंडन नदी, यमुना नदी और गंग नहर के किनारे भी छठ पर्व मनाने के लिए जाते हैं। उन स्थानों पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के विशेष प्रबंध किये गए हैं।
 





लेखक के बारे में

नवीनतम

डंकी रूट से सपनों की उड़ान, पर मिला जेल और बेड़ियां! अमेरिका से डिपोर्ट हुए हरियाणा के 46 युवक

Donkey Route Haryana: हरियाणा के 46 युवाओं का अमेरिकी सपना टूट गया जब उन्हें ‘डंकी रूट’ से अवैध रूप से...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
डंकी रूट से सपनों की उड़ान, पर मिला जेल और बेड़ियां! अमेरिका से डिपोर्ट हुए हरियाणा के 46 युवक

हरियाणा में महिला सुरक्षा को बढ़ावा: सभी जिमों और फिटनेस सेंटरों में अनिवार्य होंगी महिला ट्रेनर्स

Haryana News: हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य महिला आयोग ने सभी जिम और फिटनेस...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा में महिला सुरक्षा को बढ़ावा: सभी जिमों और फिटनेस सेंटरों में अनिवार्य होंगी महिला ट्रेनर्स

बारमेर में खेल-खेल में हुआ दुखद हादसा, 2 मासूम चचेरे भाई बहन टांके में गिरकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Barmer News: बारमेर जिले के जूना लखवारा गांव में दो मासूम बच्चों की खेल-खेल में पानी से भरे टांके में...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
बारमेर में खेल-खेल में हुआ दुखद हादसा, 2 मासूम चचेरे भाई बहन टांके में गिरकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

रुलानिया हत्याकांड के बाद बढ़ा खौफ! बसपा नेता को लॉरेंस गैंग की धमकी, 2 करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी

Lawrence Gang: नागौर जिले के लाडनूं कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया जब बसपा नेता रहे नियाज खान को...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
रुलानिया हत्याकांड के बाद बढ़ा खौफ! बसपा नेता को लॉरेंस गैंग की धमकी, 2 करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी

"भगवान उन्हीं पर कृपा करते हैं जो कर्मशील हैं, भाग्य के भरोसे बैठे आलसियों पर नहीं"

निराशा और असफलताओं में जब व्यक्ति स्वयं को धिक्कारने लगता है, तब जीवन की दिशा धुंधली पड़ जाती है। संसार...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
"भगवान उन्हीं पर कृपा करते हैं जो कर्मशील हैं, भाग्य के भरोसे बैठे आलसियों पर नहीं"

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी

मेरठ/गढ़मुक्तेश्वर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले वार्षिक कार्तिक पूर्णिमा मेले और अमरोहा के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़मुक्तेश्वर कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया, सुरक्षा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी

सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 170 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, 170 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर: थाना जनकपुरी पुलिस ने पीओसीएसओ आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस व मिशन शक्ति टीम ने पोक्सो एक्ट के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना जनकपुरी पुलिस ने पीओसीएसओ आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृता नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया

सहारनपुर: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने यूपी सरकार पर दलित-अल्पसंख्यक उत्पीड़न और फर्जी केस का लगाया आरोप

सहारनपुर। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि दलित अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है,...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने यूपी सरकार पर दलित-अल्पसंख्यक उत्पीड़न और फर्जी केस का लगाया आरोप