बुलंदशहर में मरा समझकर गंगा में बहाया था बेटा, 13 साल बाद 'जिंदा' लौटा; माता-पिता ने लगाया गले

On
School Ad

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक अविश्वसनीय घटना सामने आई है, जहां 13 साल पहले सांप के डसने के बाद मृत मानकर गंगा में बहा दिया गया बच्चा अचानक अपने घर लौट आया है। शुक्रवार को औरंगाबाद थाना क्षेत्र के सूरजपुर टिकरी गांव में इस घटना को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।

13 साल पहले हुई थी घटना

पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे ये भी पढ़ें  पूर्व विधायक के घर बम विस्फोट का मामला : घटनास्थल पहुंचे डीआईजी बोले- आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहे

सूरजपुर टिकरी गांव निवासी सुखपाल सैनी और उनकी पत्नी सुमन देवी के परिवार में 5 बच्चे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि 13 साल पहले उनका 13 वर्षीय बेटा दीपू भूसे की कोठरी से दराती निकालते समय कोबरा सांप के डसने का शिकार हो गया था। झाड़-फूंक और इलाज के बाद भी जब दीपू की जान नहीं बची, तो परिजनों ने उसे मृत समझकर ब्रजघाट पर गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया था।

अखिलेश राज में गुंडे-माफिया चलाते थे सरकार: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा हमला ये भी पढ़ें  अखिलेश राज में गुंडे-माफिया चलाते थे सरकार: केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा हमला

बंगाली बाबा के साथ लौटा दीपू

मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार ये भी पढ़ें  मेरठ: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

परिजनों के दावे के अनुसार, 13 साल बाद दीपू एक बंगाली बाबा के साथ शुक्रवार देर शाम अपने पैतृक गांव सूरजपुर टिकरी पहुंचा। दीपू को देखते ही माता-पिता ने उसे पहचान लिया और गले लगा लिया। भाई राजकुमार और बहनें भी उसे जिंदा देखकर हैरान रह गए। दीपू ने बताया कि आज वह 26 साल का है और अपने परिवार से मिलकर बहुत खुश है।

सांप पकड़ने वाले सपेरों ने बचाया

पलवल आश्रम से दीपू को गांव लाए बंगाली नाथ बाबा ने दावा किया कि दीपू का शव बहता हुआ करीब 10 किलोमीटर दूर पहुंचा, जहां सपेरों की नजर उस पर पड़ी। सपेरे उसे उठाकर 120 किलोमीटर दूर पलवल के गांव नागल स्थित उनके आश्रम ले गए। बाबा ने बताया, "हम लोग बच्चे को पलवल आश्रम से पश्चिम बंगाल में अपने गुरु के पास ले गए, जहां एक हफ्ते के इलाज के बाद वह जिंदा हो गया।"

दीपू ने बताया कि एक साल पहले सपेरों का एक गुट सूरजपुर गांव आया था। उसकी मां ने उनसे अपने मृत बेटे की कहानी बताई और फोटो दिखाई। सपेरों ने जब इस फोटो का मिलान बंगाली बाबा के आश्रम में रखे बच्चे की तस्वीर से किया, तब दीपू के जिंदा होने का दावा किया गया।

अब पश्चिम बंगाल में करता है सांप पकड़ने का काम

दीपू ने बताया कि अब उसकी शादी हो चुकी है और उसके साथ पत्नी अनीता, दो बेटी और एक बेटा है। वह परिवार के साथ पश्चिम बंगाल में रहता है और बंगाली बाबा के साथ सांप पकड़ने का काम करता है।

दीपू शनिवार को करीब 24 घंटे परिवार के साथ रहा। परिवार के लोगों ने उसे अपने साथ रहने को कहा, लेकिन साथ आए बंगाली नाथ बाबा ने दीपू को गांव में परिजनों के पास छोड़ने से साफ इनकार कर दिया और उसे अपने साथ पलवल आश्रम वापस ले गए।

दीपू के पिता सुखपाल सैनी और भाई राजकुमार ने कहा कि बेटा भले ही उनके साथ नहीं रहेगा, लेकिन वह जिंदा है, इस बात की खुशी है। दीपू ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि वह अब अपने घर आता-जाता रहेगा।

Views: 714

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

इमरान मसूद का बड़ा बयान: फिल्म 'धुरंधर 2' को बताया नफरत फैलाने का प्रायोजित एजेंडा

सहारनपुर। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फैंस की ओर से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
इमरान मसूद का बड़ा बयान: फिल्म 'धुरंधर 2' को बताया नफरत फैलाने का प्रायोजित एजेंडा

10 लाख में बेस्ट CNG कारें, अब बूट स्पेस की टेंशन खत्म माइलेज और स्पेस दोनों का दमदार कॉम्बो

अगर आप बढ़ती पेट्रोल और डीजल कीमतों से परेशान हैं और एक ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो किफायती भी...
ऑटोमोबाइल 
10 लाख में बेस्ट CNG कारें, अब बूट स्पेस की टेंशन खत्म माइलेज और स्पेस दोनों का दमदार कॉम्बो

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट तो चांदी का भाव करीब 2,500 रुपए बढ़ा

  मुंबई। मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव   यानी...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सोने के रेट में गिरावट तो चांदी का भाव करीब 2,500 रुपए बढ़ा

माता की चौखट पर श्रद्धा से झुके शीश, ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

मीरजापुर। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को जगत जननी मां विंध्यवासिनी की चौखट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
माता की चौखट पर श्रद्धा से झुके शीश, ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

गोरखपुर: सीएम योगी का विजन और गीडा की रफ्तार, बना निवेशकों का नया 'ड्रीम डेस्टिनेशन'

गोरखपुर। गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर, कनेक्टिविटी और इन्वेस्टर्स फ्रेंडली पॉलिसी से औद्योगिक विकास का ईकोसिस्टम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गोरखपुर: सीएम योगी का विजन और गीडा की रफ्तार, बना निवेशकों का नया 'ड्रीम डेस्टिनेशन'

उत्तर प्रदेश

इमरान मसूद का बड़ा बयान: फिल्म 'धुरंधर 2' को बताया नफरत फैलाने का प्रायोजित एजेंडा

सहारनपुर। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फैंस की ओर से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
इमरान मसूद का बड़ा बयान: फिल्म 'धुरंधर 2' को बताया नफरत फैलाने का प्रायोजित एजेंडा

माता की चौखट पर श्रद्धा से झुके शीश, ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

मीरजापुर। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को जगत जननी मां विंध्यवासिनी की चौखट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
माता की चौखट पर श्रद्धा से झुके शीश, ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

गोरखपुर: सीएम योगी का विजन और गीडा की रफ्तार, बना निवेशकों का नया 'ड्रीम डेस्टिनेशन'

गोरखपुर। गोरखपुर और आसपास के क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर, कनेक्टिविटी और इन्वेस्टर्स फ्रेंडली पॉलिसी से औद्योगिक विकास का ईकोसिस्टम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर-देवरिया  
गोरखपुर: सीएम योगी का विजन और गीडा की रफ्तार, बना निवेशकों का नया 'ड्रीम डेस्टिनेशन'

फर्रुखाबाद: पूर्व सपा विधायक की पत्नी ने विस्फोट की घटना को साजिश बताया

फर्रुखाबाद। पूर्व सपा विधायक विजय सिंह की पत्नी दमयंती सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से रूबरू होकर हालिया विस्फोट मामले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
फर्रुखाबाद: पूर्व सपा विधायक की पत्नी ने विस्फोट की घटना को साजिश बताया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव