नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार वाहन हादसों में तीन की मौत, पुलिस जांच में जुटी

On

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी वाहन चालकों की तलाश कर रही है। 
 
थाना सेक्टर- 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गीता देवी उम्र 44 वर्ष पत्नी सियाराम निवासी सलारपुर कॉलोनी ई- रिक्शा में सवार होकर कहीं जा रही थी, तभी सेक्टर-104 स्टर्लिंग माल के पास एक वैगनआर कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ई- रिक्शा चालक और एक अन्य व्यक्ति इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
 थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि संदीप भाटी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता विक्रम सिंह भाटी 5 अक्टूबर की रात को दिल्ली से घर लौट रहे थे। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पिता की बाइक में टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि विमलेश पत्नी रामगोपाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति राम गोपाल पुत्र सिद्धि सिंह निवासी ग्राम मंगरौली घर से बाजार की तरफ  पैदल जा रहे थे, तभी जेवर ब्लॉक के सामने एक स्विफ्ट कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए 4 अक्टूबर को उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उपचार के दौरान जेवर के कैलाश अस्पताल में उनकी  देर रात को मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 

 
 

लेखक के बारे में

नवीनतम

शेफाली वर्मा बनीं हरियाणा महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर, सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया 1.5 करोड़ का चेक

चंडीगढ़। भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। यहां उन्हें 1.5...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
शेफाली वर्मा बनीं हरियाणा महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर, सीएम नायब सिंह सैनी ने दिया 1.5 करोड़ का चेक

इस्लामाबाद में आतंकी हमले से आगबबूला हुआ पाकिस्तान, अफगानिस्तान को दी सैन्य कार्रवाई की धमकी

  इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए धमाके के बाद रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान को खुली पाकिस्तानी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
इस्लामाबाद में आतंकी हमले से आगबबूला हुआ पाकिस्तान, अफगानिस्तान को दी सैन्य कार्रवाई की धमकी

“नैनीताल में ठंड का कहर: चार डिग्री गिरा तापमान, आने वाले दिनों में और कंपकंपाएगा मौसम”

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल में सर्दी का असर अब पूरी तरह दिखने लगा है। पिछले 11 दिनों में तापमान...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
“नैनीताल में ठंड का कहर: चार डिग्री गिरा तापमान, आने वाले दिनों में और कंपकंपाएगा मौसम”

विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट, बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई। अभिनेता विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर बुधवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेता ने...
मनोरंजन 
विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल ठाकुर के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट, बर्थडे पर शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

भारत-सऊदी अरब की साझेदारी आपसी विश्वास और साझा समृद्धि पर आधारित : पीयूष गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को सऊदी अरब के निवेश मंत्री खालिद अल-फलीह और...
Breaking News  राष्ट्रीय 
भारत-सऊदी अरब की साझेदारी आपसी विश्वास और साझा समृद्धि पर आधारित : पीयूष गोयल

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: साइबर ठगों ने ऑनलाइन मरीज बनकर डॉक्टर से ढाई लाख रुपये उड़ाए

गोरखपुर। गोरखपुर में साइबर जालसाजों ने एक नई तरकीब अपनाते हुए एक फिजिशियन डॉक्टर को निशाना बनाया है और उनके...
उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर: साइबर ठगों ने ऑनलाइन मरीज बनकर डॉक्टर से ढाई लाख रुपये उड़ाए

आगरा: चलती ऑटो में महिला कॉन्स्टेबल से लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार

आगरा।आगरा के हरि पर्वत थाना क्षेत्र में एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ हुई लूट की घटना के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा: चलती ऑटो में महिला कॉन्स्टेबल से लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत चलाया जागरूकता अभियान

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत मेरठ पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया है। मिशन शक्ति अभियान फेज...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत चलाया जागरूकता अभियान

मेरठ: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, भावनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी नन्ने पुत्र इरफान नि0 ग्राम नगलाशाहू...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, भावनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई