नोएडा में कांग्रेस का ग्राम चौपाल: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया

School Ad

नोएडा। जनपद गौतमबुद्धनगर में जिला कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत पंचायत स्तरीय जागरूकता अभियान के कड़ी में शुक्रवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के मोहियापुर गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पूर्व मनरेगा श्रमिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा मनरेगा को बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।


मनरेगा बचाओ संग्राम  जागरूकता कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक देन है, जिसने करोड़ों गरीब परिवारों को सम्मान के साथ रोजगार देने का काम किया। भाजपा सरकार मनरेगा को ‘जी राम जी’ जैसे प्रयोगों के जरिए इसके मूल स्वरूप से हटाकर कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गांव-गांव जाकर जनता को सच्चाई बताएगी और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराने तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर और किसान के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी सड़क से लेकर सदन तक उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।

गाजियाबाद: 30 लाख की सनसनीखेज लूट निकली फर्जी, कर्ज से बचने के लिए रची थी साजिश, तीन 'साजिशकर्ता' गिरफ्तार ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: 30 लाख की सनसनीखेज लूट निकली फर्जी, कर्ज से बचने के लिए रची थी साजिश, तीन 'साजिशकर्ता' गिरफ्तार


बैठक के संयोजक नीरज लोहिया ने कहा कि मनरेगा गांव, गरीब और मजदूर की रीढ़ है। इस योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी देकर पलायन को रोका है। आज केंद्र सरकार द्वारा बजट कटौती, मजदूरी भुगतान में देरी और योजना के मूल स्वरूप में बदलाव कर इसे धीरे-धीरे समाप्त करने की साजिश की जा रही है। मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से हम पंचायत स्तर तक जनता को जागरूक करेंगे और इस जनविरोधी नीति का पुरजोर विरोध करेंगे। जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि अगले बीते 6 दिन से लगातार जनजागरण का कार्य पूरे जनपद में कांग्रेस पार्टी कर रही है और इसी प्रकार मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत अन्य पंचायतों में भी ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित होंगे।  

एयरपोर्ट के पास चला योगी का बुलडोजर, 350 करोड़ की जमीन कराई खाली ये भी पढ़ें  एयरपोर्ट के पास चला योगी का बुलडोजर, 350 करोड़ की जमीन कराई खाली


कार्यक्रम के दौरान दयाराम मैनेजर, नीरज लोहिया, मुकेश शर्मा, अतर सिंह, निशा शर्मा, रजन सिंह, रिजवान चौधरी, महेश लोहिया, कपिल भाटी, चौधरी सुभाष लोहिया, डॉ ओमवीर भाटी, महाराज सिंह नागर, चौधरी भिखारी सिंह, रामनिवास, धर्म सिंह जीनवाल, सन्तराम, अरुण भाटी, लालाराम शर्मा, हरेंद्र शर्मा, लोकेश चौहान, गौतम सिंह, अंकित लोहिया, रमा नैयर, सतपाल, आरके प्रथम, सतीश लोहिया, पुनीत मावी, प्रमोद भड़ाना, प्रताप सिंह, रमेश चंद यादव, अमित लोहिया, रूबी चौहान, सुबोध भट्ट, अरविंद रेक्सवाल, तनवीर अहमद, सचिन जीनवाल, धीरा सिंह, मनोज चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे। 

दो घरों का ताला व कार का शीशा तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी व लैपटॉप चोरी ये भी पढ़ें  दो घरों का ताला व कार का शीशा तोड़कर लाखों के जेवरात, नकदी व लैपटॉप चोरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube  https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

Views: 67

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की बड़ी घोषणा, 1 अप्रैल से कंपनी की कारें 2 प्रतिशत तक होंगी महंगी

। लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 1 अप्रैल 2026 से अपनी...
बिज़नेस  बाजार की हलचल  
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की बड़ी घोषणा, 1 अप्रैल से कंपनी की कारें 2 प्रतिशत तक होंगी महंगी

हरियाणा: सलाखों के पीछे पंहुचे कुरुक्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में फरार जेल अधीक्षक

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड और जेल की सलाखों के पीछे से संचालित होने वाले अवैध नेटवर्क...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: सलाखों के पीछे पंहुचे कुरुक्षेत्र के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में फरार जेल अधीक्षक

मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

मथुरा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भालखी गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर हुए बर्बर हमले के मुख्य आरोपी और...
उत्तर प्रदेश  देश-प्रदेश  हरियाणा  मथुरा 
मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अबतक कुल 87 नाम घोषित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इससे पहले...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
कांग्रेस ने असम चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अबतक कुल 87 नाम घोषित

मध्य प्रदेश: हादसों में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की सहायता

भोपाल। मध्य प्रदेश में हादसों में जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए पुलिस सैलरी पैकेज योजना बड़ी...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: हादसों में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपए की सहायता

उत्तर प्रदेश

मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

मथुरा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में भालखी गांव के सरपंच प्रतिनिधि पर हुए बर्बर हमले के मुख्य आरोपी और...
उत्तर प्रदेश  देश-प्रदेश  हरियाणा  मथुरा 
मथुरा: हरियाणा का ईनामी सरपंच 'रविंद्र हाथी' साथियों समेत बरसाना से गिरफ्तार 

विकास के नहीं बल्कि विनाश के रहे हैं योगी सरकार के नौ साल: अजय राय

लखनऊ- उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
विकास के नहीं बल्कि विनाश के रहे हैं योगी सरकार के नौ साल: अजय राय

सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार पर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन रक्षक के कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में एक ज्ञापन कमिश्नर को...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन रक्षक ने जीएसटी विभाग में भ्रष्टाचार पर कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने गौशाला में लगातार बढ़ती गौवंश की संख्या को देखते हुए गौशाला का विस्तार करने तथा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
गौशाला का विस्तार कर शैक्षिक दृष्टि से विकसित करें: नगरायुक्त

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव