वेबसाइट पर अपलोड किया भारत का गलत नक्शा, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
नोएडा। नोएडा में भारत का गलत नक्शा अपलोड करने वाली कंपनी को पुलिस ने नोटिस भेजा है। पुलिस कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। मामले में कोतवाली सेक्टर-126 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 और आईपीसी की धारा 502(2) के […]
नोएडा। नोएडा में भारत का गलत नक्शा अपलोड करने वाली कंपनी को पुलिस ने नोटिस भेजा है। पुलिस कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
मामले में कोतवाली सेक्टर-126 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 और आईपीसी की धारा 502(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सेक्टर-132 में नौकरी डॉट कॉम की वेबसाइट का ऑफिस है। वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा अपलोड किया गया था।
इस मामले में भारत सरकार के पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई थी। वहां से इसकी जानकारी भारतीय सर्वेक्षण को दी गई थी। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के निदेशक और नोडल अधिकारी ताहिर गुस्ताफा की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-126 रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच में पता चला कि भारत के नक्शे में लद्दाख का गलत चित्रण किया गया है।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कंपनियों के अधिकारियों को नोटिस भेजकर बुलाया गया है। पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां