पराली जलाने पर सरकार का कड़ा प्रहार: तीन साल तक पंजीकरण ब्लॉक, किसानों से छिनेंगी सब्सिडी की सारी सुविधाएँ
Bihar News: सरकार ने पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर कठोर कदम उठाते हुए दर्जनों किसानों का पंजीकरण तीन वर्षों के लिए ब्लॉक कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें कृषि विभाग से मिलने वाले सभी सरकारी अनुदान से वंचित कर दिया गया है। यह मजबूत कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के तहत लागू की गई है।
कृषि विभाग ने दी चेतावनी
कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि खेतों में धान की पराली जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ किसान नियमों की अनदेखी कर पराली जला रहे थे, जिससे मिट्टी की उर्वरता, फसलों के मित्र जीव और पर्यावरण तीनों को गंभीर नुकसान पहुँच रहा था।
दर्जनों किसानों का पंजीकरण ब्लॉक
बेन प्रखंड कृषि कार्यालय ने सख्ती दिखाते हुए प्रखंड की सभी पंचायतों के 1-2 किसानों का पंजीकरण तीन वर्षों के लिए बंद कर दिया है। ऐसे किसानों को कृषि विभाग की किसी भी योजना का लाभ, अनुदानित बीज या सब्सिडी अब उपलब्ध नहीं होगी।
ये भी पढ़ें बिहार: होली पर्व की तैयारी के बीच हादसा, शौचालय की टंकी में उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौतअन्य किसानों का भी सत्यापन जारी
कृषि पदाधिकारी ने बताया कि पराली जलाने की शिकायत वाले अन्य किसानों का सत्यापन भी जारी है। किसान सलाहकार और कृषि समन्वयक खेतों में जाकर यह जांच करेंगे कि विभाग से दिए गए अनुदानित बीजों का सही उपयोग हुआ है या नहीं। यदि दुरुपयोग पाया गया, तो आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां