पानीपत में पेंट से भरे कैंटर में लगी भीषण आग, लाखों का माल राख, हाईवे पर लगा जाम
पानीपत। पानीपत की तहसील समालखा में जीटी रोड पर शुक्रवार सुबह इनामल पेंट के डिब्बों से भरे एक कैंटर में अचानक आग लग गई। जिसके कारण कैंटर में लोड़ पेंट के डिब्बों ने भी आग पकड़ ली आग की लपटे दूर तक फैल गई। कैंटर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम व ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।
कैंटर चालक शीलू ने बताया कि वह फरीदाबाद के होडल से पेंट का सामान लेकर करनाल जा रहा था। समालखा जीटी रोड पर मनंत ढाबे के पास पहुंचते ही गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। शीलू ने तुरंत ब्रेक लगाकर गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचित किया।
आग इतनी तेजी से फैली कि पेंट के डिब्बे फटने लगे, जिससे आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कैंटर पूरी तरह जल चुका था। जीटी रोड ट्रैफिक इंचार्ज राकेश कुंडू ने बताया कि उन्हें सुबह आगजनी की सूचना मिली थी। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया तथा क्षतिग्रस्त कैंटर को सड़क किनारे हटाया गया, ताकि यातायात बाधित न हो। कैंटर चालक शीलू ने बताया कि आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है और इस आगजनी में कैंटर के अलावा लाखों रुपए का पेंट का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारण की जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां