साला बनकर फेसबुक के जरिये की एक लाख की ठगी, जानिए पूरा मामला

On

फतेहाबाद, टोहाना शहर में व्यक्ति से उसका साला बनकर एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है।पीडि़त ने पहले नेशनल साइबर क्राम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। बाद में साइबर क्राइम पुलिस फतेहाबाद ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में टोहाना के सपड़ा मोहल्ला […]

फतेहाबाद, टोहाना शहर में व्यक्ति से उसका साला बनकर एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है।पीडि़त ने पहले नेशनल साइबर क्राम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई। बाद में साइबर क्राइम पुलिस फतेहाबाद ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस को दी शिकायत में टोहाना के सपड़ा मोहल्ला निवासी व सर्व शिक्षा अभियान रतिया में अकाउंट असिस्टैंट पवन शर्मा ने बताया कि अक्टूबर में उसके साले की बेटी शादी हुई है। शादी से पहले उसके साले दीपक भारद्वाज ने उनसे शादी के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। इस पर उन्होंने एक लाख रुपये देने की हामी भर दी थी। साले ने उन्हें एक होटल वाले का नंबर देकर डायरेक्ट उसे पेमेंट करने को कहा था। शिकायतकर्ता के अनुसार 22 सितंबर 2022 को उसकी पत्नी दीपिका के फेसबुक मैसेंजर पर दीपक भारद्वाज के नाम के फेसबुक अकाऊंट से मैसेज आया। उस अकाउंट पर उसके साले व उनकी लड़की की फोटो लगी थी। इस पर पत्नी ने भाई दीपक भारद्वाज की आईडी समझकर बातचीत की। इस दौरान उसने एक लाख रुपये मांगे। उन्हें तब याद आया कि साले दीपक भारद्वाज ने बेटे की शादी के लिए रुपये मांगे थे। इस पर उन्होंने मैसेंजर पर दिए गए नंबर पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये एक लाख रुपये भेज दिए।

पंजाब: माेहाली में स्कूल व अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी.. ये भी पढ़ें  पंजाब: माेहाली में स्कूल व अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी..

उन्होंने बताया कि रुपये भेजने के बाद भी इमरजेंसी बताकर और राशि मांगी गई तब उन्होंने दीपक से फोन पर बात की। तब उनके साले ने बताया कि उन्होंने न तो कोई रुपये मांगें हैं और न ही उनके पास कोई राशि आई है। तब उन्होंने दोबारा फेसबुक मैसेंजर चेक किया तो सारे मैसेज डिलीट थे और आईडी भी डिसेबल हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने 1930 पर डायल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेवात की धरती ने सदैव साहस, बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाया: नायब सिंह सैनी ये भी पढ़ें  मेवात की धरती ने सदैव साहस, बलिदान और स्वाभिमान की परंपरा को आगे बढ़ाया: नायब सिंह सैनी

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो

  नई दिल्ली। असंतुलित जीवनशैली की वजह से शरीर कई रोगों की जद में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे नेशनल...
हेल्थ 
तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो

बारामती विमान हादसे में फ्लाइट रिकॉर्डर डाटा सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज, एएआईबी की जांच जारी

नई दिल्ली। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने 28 जनवरी को बारामती में हुए लियरजेट 45 वीटी-एसएसके दुर्घटना की जांच...
Breaking News  राष्ट्रीय 
बारामती विमान हादसे में फ्लाइट रिकॉर्डर डाटा सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया तेज, एएआईबी की जांच जारी

संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव की निवासी तमन्ना मलिक सोमवार को अपने पति अमन त्यागी के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 फरवरी...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

नोएडा-ग्रेटर नोएडा: सुपरटेक इकोविलेज-वन में लिफ्ट हादसा, बुजुर्ग महिला घायल

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हाईराइज सोसाइटियों में...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा-ग्रेटर नोएडा: सुपरटेक इकोविलेज-वन में लिफ्ट हादसा, बुजुर्ग महिला घायल

उत्तर प्रदेश

संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसई गांव की निवासी तमन्ना मलिक सोमवार को अपने पति अमन त्यागी के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करने वाली तमन्ना मलिक को सोशल मीडिया पर मिल रही है धमकियां

संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 9 फरवरी...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: 160 घंटे बाद तालाब से बरामद हुआ 7 वर्षीय संगीता का शव, पानी में फूल गया था मासूम का पार्थिव शरीर

संभल: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती के मिले शव, छह माह की गर्भवती थी महिला

संभल। जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र अंतर्गत खेड़ामानी गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल: संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती के मिले शव, छह माह की गर्भवती थी महिला

हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही घायल, रेफर

सुलतानपुर । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना मोतिगरपुर क्षेत्र के ग्राम कर्मजीतपुर में तिलक समारोह के दौरान हर्ष...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
 हर्ष फायरिंग के दौरान सिपाही घायल, रेफर

सर्वाधिक लोकप्रिय