यमुनानगर:तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

On

यमुनानगर। यमुनानगर जिला के सढौरा-कालाआम मार्ग पर बीती रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा सढौरा क्षेत्र में गांव सादिकपुर के समीप हुआ। गांव शाहपुर निवासी पारस अपने पड़ोसी जसबीर सिंह के साथ मोटरसाइकिल से कालाआम में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम: तमिलनाडु से 6 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली में लगाए थे 'फ्री कश्मीर' के पोस्टर ये भी पढ़ें  बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम: तमिलनाडु से 6 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली में लगाए थे 'फ्री कश्मीर' के पोस्टर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सढौरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान पारस ने दम तोड़ दिया, जबकि जसबीर सिंह की हालत नाजुक होने पर उसे आगे इलाज के लिए जगाधरी अस्पताल रेफर किया गया।

देहरादून पुलिस का 'ऑपरेशन मर्यादा': सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले 21 लोग दबोचे ये भी पढ़ें  देहरादून पुलिस का 'ऑपरेशन मर्यादा': सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले 21 लोग दबोचे

परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार चालक लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

किश्तवाड़ मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया, भारी घेराबंदी जारी ये भी पढ़ें  किश्तवाड़ मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया, भारी घेराबंदी जारी

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अमृता खानविलकर: मराठी सिनेमा से बॉलीवुड और ओटीटी तक का शानदार सफर

मुंबई। मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अमृता खानविलकर आज मनोरंजन जगत का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं।...
मनोरंजन 
अमृता खानविलकर: मराठी सिनेमा से बॉलीवुड और ओटीटी तक का शानदार सफर

तनिषा सिंह की दुबई में नई उड़ान: बॉलीवुड की चमक से रियल एस्टेट की स्काईलाइन तक का सफर

मुंबई । मुंबई से दुबई तक फैली यह कहानी सिर्फ एक अभिनेत्री की नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी महिला उद्यमी की...
Breaking News  मनोरंजन 
तनिषा सिंह की दुबई में नई उड़ान: बॉलीवुड की चमक से रियल एस्टेट की स्काईलाइन तक का सफर

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर किसानों का फूटा गुस्सा, मुज़फ्फरनगर के बिराल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

मुजफ्फरनगर। बुढाना तहसील क्षेत्र के गांव बिराल में सोमवार सुबह दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (आर्थिक गलियारे) के निर्माण से प्रभावित किसानों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर किसानों का फूटा गुस्सा, मुज़फ्फरनगर के बिराल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग-2 का भव्य आगाज, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम, 13 मार्च को होगा फाइनल

मुजफ्फरनगर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को बहुप्रतीक्षित 20-20 ओवरों की 'मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग-2' (एमपीएल-2) का शानदार शुभारंभ हुआ। सहारनपुर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग-2 का भव्य आगाज, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम, 13 मार्च को होगा फाइनल

मुज़फ्फरनगर में राशन डीलर की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त, गबन का लगाया आरोप, लाइसेंस निरस्त करने की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। मीरापुर क्षेत्र के ग्राम सम्भलहेड़ा में सरकारी राशन डीलर की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में राशन डीलर की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त, गबन का लगाया आरोप, लाइसेंस निरस्त करने की उठाई मांग

उत्तर प्रदेश

शामली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार में मिला प्रेमी युगल, युवक की मौत, युवती गंभीर

शामली। बाबरी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक कार में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  शामली  बागपत 
शामली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार में मिला प्रेमी युगल, युवक की मौत, युवती गंभीर

‘यूपी में न कर्फ्यू, न दंगा, सब चंगा है’: सिंगापुर में बोले सीएम योगी, बोले- भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना उत्तर प्रदेश

सिंगापुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर के ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल (GIIS) में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
‘यूपी में न कर्फ्यू, न दंगा, सब चंगा है’: सिंगापुर में बोले सीएम योगी, बोले- भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बना उत्तर प्रदेश

यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी पूरी हो चुकी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  बिजनौर  कृषि 
यूपी में किसानों को दिन में मिलेगी बिजली और डिस्कॉम का घटेगा घाटा

सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को निवेश के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर