मध्य प्रदेश: छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों के मकान पर चला बुलडोजर
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने दोनों आरोपियों के अवैध निर्माणों को जमींदोज कर दिया है।
इसके साथ ही, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दरअसल, यह पूरा मामला शामगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां चाकू की नोक पर एक 16 वर्षीय हिंदू छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल करते हुए 5 लाख रुपए मांगे। डर के मारे लड़की ने मुस्लिम समुदाय के दो नाबालिग लड़कों को ढाई लाख रुपए दे दिए। लेकिन, बाकी पैसे न देने पर आरोपियों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़िता का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को जानकारी लगी और उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया। इस घटना के बाद से ही लोगों में गुस्सा था और वे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाये जाने की मांग कर रहे थे। बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर बीते तीन दिनों से विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी था। बाजार बंद रखे गए और लोगों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद अब, शनिवार को प्रशासन ने आरोपियों के मकान की नाप जोख की और उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से पीड़िता और उसके परिवार के लोग डरे हुए हैं। शामगढ़ के लोग इस घटना के बाद से गुस्से में थे और वे आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई चाह रहे थे जिससे दोबारा कोई व्यक्ति इस तरह की घटना को अंजाम देने का साहस न कर पाए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां