गडकरी ने मप्र के विदिशा को दी 4400 करोड़ लागत की आठ सड़क परियोजनाओं की सौगात

On
School Ad



- रिमोट का बटन दबाकर किया 181 किलोमीटर लंबी 8 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण

विदिशा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में 4400 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री गडकरी दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से विदिशा पहुंचे और यहां भव्य रोड शो किया। शहर के 'बड़ा बाजार' से शुरू हुआ रोड शो 'पुरानी कृषि उपज मंडी' में आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में मौजूद नागरिकों ने फूलों की वर्षा कर अपने नेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के मंच पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद समारोह के मंच से नितिन गडकरी ने रिमोट का बटन दबाकर कुल 181 किलोमीटर लंबी 8 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। शहर को 4400 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं के अलावा उन्होंने सागर जिले में तीन ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटरों की भी सौगात दी। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, क्षेत्रीय सांसद और विधायक भी उपस्थित रहे।

किसान ऊर्जादाता भी बने, यही मेरी कोशिश : गडकरी

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जो भी काम करता हूं, उसमें 90 फीसद काम किसान के लिए करता हूं। मेरी कोशिश है कि किसान ऊर्जादाता भी बने। किसान हाइड्रोजन भी बना रहा है। इतना ही नहीं किसान अब डामरदाता भी बन गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री शिवराज के सहयोग से हमने ट्रैक्टर लाया है। मेरे पास इलेक्ट्रिक है। हर तरह का ट्रैक्टर हमारे ईंधन से चलना चाहिए। किसानों की लाखों की बचत होने वाली है। यहां आने पर सभी ने बहुत मांगें की हैं, लेकिन मांगें पूरी करते-करते कब तक भाषण दूंगा। लेकिन आप चिंता मत करिए। मेरे पास द्रौपदी की थाली है। खाने को कितने ही लोग आएं। कितना ही खा लोगे, लेकिन खाना खत्म नहीं होगा।

अपने शहर में टॉयलेट का पानी बेचता हूं, जिससे 300 करोड़ रुपये मिलते हैं : गडकरी

उन्होंने कहा कि हमारे देश में पैसों की कमी नहीं है। जनता के लिए ईमानदारी से काम करने वाले नेताओं की कमी है। नॉलेज को वेल्थ में बदलना ही भविष्य है। कोई मटेरियल वेस्ट नहीं है। कोई व्यक्ति वेस्ट नहीं है। ये लीडरशिप और टेक्नोलॉजी पर डिपेंड करता है। मैं अपने शहर में टॉयलेट का पानी बेचता हूं। इससे 300 करोड़ मिलते हैं। अब कचरा बेचने लगा हूं। मैं छात्र नेता था। गांव में दीवारों पर लिखने का काम करता था। दिल्ली-मुंबई पता नहीं था। तब सही नेता मिले, मार्गदर्शन मिला। जब अच्छे नेता मिलते हैं तो परिवर्तन भी सही दिशा में होता है।

गडकरी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 50 प्रोजेक्ट की मांग की है। मोहन जी 2-4 हजार करोड़ और मांग लेते तो भी दे देता। आगे भी पैसे लगेंगे तो मैं मंजूर करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश को 1600 करोड़ देने की घोषणा करता हूं। कार्यक्म को केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी संबोधित किया।

इंदौर में गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त अब नहीं मिला सिलेंडर तो तुरंत करें शिकायत जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर और कंट्रोल रूम ये भी पढ़ें  इंदौर में गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त अब नहीं मिला सिलेंडर तो तुरंत करें शिकायत जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर और कंट्रोल रूम

Views: 58

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

मुजफ्फरनगर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को स्वर्गीय डॉ. राजपाल गुप्ता की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब सखी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में किलोमीटर स्कीम के तहत चल...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

खतौली। कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली कथित किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

आज के दौर में अच्छाई की जानकारी होना और उसे अपने जीवन में अमल में लाना, ये दो बिल्कुल अलग...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम