..प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से लिपटकर खूब रोए नव वर-वधू

On

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर सामूहिक विवाह समारोह में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। दोपहर में धाम में आयोजित वरमाला केे बाद पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लेने के दौरान वर-वधु भावुक हो गए और उनसे लिपटकर रोने लगे।

ddf9692692ae82844645962b9264a94d_1518427087

बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में रविवार को दोपहर में वरमाला का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान वर वधू को वरमाला के लिए 30-30 की संख्या मंच पर बुलाया गया। मंत्रोच्चार के बीच दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। पहले दुल्हन ने दूल्हे के गले में माला डाली, फिर दूल्हे ने दुल्हन के गले में माला डाली। वरमाला के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। कुछ दूल्हा-दुल्हन भावुक हो गए। कुछ दुल्हनें बाबा से गले मिलकर रो पड़ीं, जबकि कुछ दूल्हे बाबा के पैरों में गिरकर रोने लगे और भावुक होकर आशीर्वाद लिया। मंच पर देशभर से साधु-संत मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा ये भी पढ़ें  शाहजहांपुर में कब्रिस्तान में घुसे पालतू कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पांच अज्ञात पर मुकदमा

 

देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर';  केस दर्ज ये भी पढ़ें  देहरादून में रिश्तों का कत्ल! आंखों में मिर्च, प्रेमी संग सैर और फिर पति को 'जहर'; केस दर्ज

रामभद्राचार्य बोले- अगली बार धीरेंद्र शास्त्री की शादी में आऊंगा

समारोह में शामिल जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज भी शामिल हुए। उन्होंने वरमाला के दौरान कहा कि इस बार मैं इस शादी के लिए आया हूं। अब मैं 29 जून से 13 जनवरी तक एकांतवास में जा रहा हूं। मुझे लगता है कि अगले साल जब मैं आऊंगा, तो धीरेंद्र शास्त्री की शादी में आऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि जब तक कैंसर हॉस्पिटल पूरा नहीं हो जाता, तब तक सामूहिक विवाद कार्यक्रम नहीं होंगे। अगली बार हम 1001 लड़कियों की शादी कराएंगें। दुआ करें कि अगली बार मैं जब आऊं, तो एक रिश्तेदार के तौर पर आऊं।

मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग ये भी पढ़ें  मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांग

 

इस दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य समारोह को शादी शब्द प्रयोग पर नाराज भी हुए। उन्होंने तीखे स्वर में कहा कि पूर्व वक्ताओं ने एक बात कही जो मुझे अच्छी नहीं लगी। यहां शादी नहीं हो रही है। तुमने बार-बार शादी शब्द का प्रयोग किया है। यहां शादी नहीं हो रही है, यहां ब्रह्म विवाह हो रहा है। उन्होंने मनुस्मृति का जिक्र करते हुए कहा कि मनुस्मृति में 8 विवाह कहे गए हैं। उनमें से ब्रह्म विवाह सबसे श्रेष्ठ बताया गया है।

 

बागेश्वर धाम में हो रहे सामूहिक विवाह समारोह में नौ देशों के राजदूत शामिल हुए। इनमें उरुग्वे के अल्बर्टो एंटोनियो गुआनी अमरिला,अर्जेंटीना के मारियानो अगस्टिन कजिनो, पैराग्वे के फ्लेमिंग राउल डुआर्टे रामोस, इक्वाडोर के फर्नांडो एक्स. बुचेली वर्गास, चिली की वर्जीनिया पेट्रीसिया एन व्रीस, पेरू के जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे, अल साल्वाडोर के गुइलेर्मो रुबियो फ्यूनेस, पनामा के अलोंसो कोरेया मिगुएल, सूरीनाम की सुनैना परीक्षा रागनीदेवी मोहन शामिल हुए हैं। सभी देशों के राजदूत मंच पर मौजूद रहे।

 

समारोह के मुख्य व्यवस्थापक धीरेंद्र गौर ने बताया कि यह लगातार सातवां आयोजन है। इस समारोह में ऐसी कन्याओं का विवाह हो रहा है, जो बहुत गरीब परिवार से आते हैं। इनमें से कुछ के सिर से पिता का साया उठ गया है या फिर उनकी मां नहीं है। समारोह में एक नेपाली जोड़ा भी शादी कर रहा है। शादी नेपाली और भारतीय दोनों रीति-रिवाजों से हो रही है।

 

उन्होंने बताया कि समारोह में दोपहर करीब 3 बजे के बाद मंडप में सात फेरे होंगे। बनारस से आए 300 ब्राह्मण रीति-रिवाजों के साथ पूजा पाठ करवाएंगे। इसी दौरान एक तरफ बारातियों के लिए बुफे की व्यवस्था की गई है। इसमें दोनों पक्षों के 25-25 सदस्यों को भोजन पास भी दिए गए हैं। शाम को विदाई की रस्म शुरू होगी। बारी-बारी से जोड़े को उपहार सामग्री देकर विदा किया जाएगा। यहां पांच मंडलों के 550 सेवादारों की टीम लगाई गई हैं, जो जोड़ों के आगमन से लेकर विदाई तक की जिम्मेदारी संभाले हैं।

 

उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम में इस बार नव दंपत्ति को बाइक और होम आटा-चक्की नहीं दी जा रही है। इन दो उपहार से नए परिवार का खर्च बढ़ रहा था, इसलिए इस बार प्रत्येक जोड़े को 30- 30 हजार की फिक्स डिपॉजिट (एफडी) दी जा रही है। इसके साथ ही सोने की लौंग और बाली, मंगलसूत्र के साथ दुल्हन को श्रृंगार और ढाई लाख रुपए का घर-गृहस्थी के सामान दिया जा रहा है।

इसी तरह अपने आसपास और देश प्रदेश की खबरे, सबसे पहले पढ़ने के लिए रॉयल बुलेटिन की वेबसाइट www.royalbulletin.in से जुड़े और रॉयल बुलेटिन को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और  एक्स पर फ़ॉलो और सब्सक्राइब करें। सभी के लिंक कमेंट के नीचे दिए गए है ।

Views: 96

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

खतौली। जनपद के खतौली क्षेत्र में स्थित डीएफसी रेल लाइन पर गुरुवार की शाम एक ओर दर्दनाक हादसा हुआ।...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में मालगाड़ी की चपेट आकर वृद्ध की मौत 

ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

  नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ईरान में मानवीय संकट: 32 लाख लोग बेघर, शरणार्थी शिविरों में क्षमता से अधिक भीड़

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

मीरापुर। थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। देहरादून से होली...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

  नई दिल्ली। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका   आवेदन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
ईआईएल में जूनियर सेक्रेटरी बनने का मौका, 19 मार्च तक करें आवेदन

नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा के 81 गांवों की जमीन पर बहुमंजिला एवं गगनचुंबी इमारतों के मानचित्र स्वीकृत करने की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के 81 गांवों में गगनचुंबी इमारतों की तैयारी, पहले किसानों की जमीन से हटे प्राधिकरण का नाम – परविन्दर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष 

उत्तर प्रदेश

UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी गाे तस्कर को गुजरात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
UP पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': 50 हजार का इनामी गो-तस्कर गुजरात में धराया

सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
 सड़कों पर नहीं पढ़ी जायेगी अलविदा जुमे की नमाज , डीएम-एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मुकदमे से...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर

मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

   मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर