मेसी के कार्यक्रम में हुई भगदड़ काे लेकर राज्यपाल ने दिए आयोजकों व पुलिस के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश

On
अर्चना सिंह Picture



कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने कोलकाता के युवाभारती क्रीड़ांगन में लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान हुए भगदड़ और अव्यवस्था को लेकर गहरा शोक और चिंता व्यक्त की है। वारदात के बाद शनिवार दोपहर जारी अपने बयान में राज्यपाल ने इसे खेल प्रेमियों के लिए एक दुखद दिन बताते हुए कहा कि कार्यक्रम की कमी-योजना और प्रबंधन के अभाव के कारण दर्शकों के साथ-साथ मुख्यमंत्री और जनता की उम्मीदों को भी ठेस पहुंची हैं।

राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि इस पूरे घटनाक्रम में आयोजकों और प्रायोजकों की जिम्मेदारी सबसे अधिक है, लेकिन पुलिस भी सरकार, जनता और मुख्यमंत्री के प्रति विफल रही। उनका कहना है कि यह स्थिति कोलकाता के खेल प्रेमियों के लिए बेहद दुखद और अस्वीकार्य है।

डॉ. सीवी आनंद बोस ने राज्य सरकार को कई निर्देश जारी किए हैं। इनमें आयोजकों और प्रायोजकों की गिरफ्तारी, टिकट खरीदारों को धन वापसी, स्टेडियम और सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान के लिए आयोजकों पर शुल्क लगाना, पूरे मामले की न्यायिक जांच, लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों को निलंबित करना और भविष्य में बड़े कार्यक्रमों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करना शामिल है।

इसके साथ ही, राज्यपाल ने सुझाव दिया कि दर्शकों के लिए बीमा योजना बनाई जाए, जिसका प्रीमियम आयोजकों और प्रायोजकों द्वारा भुगतान किया जाए।

राज्यपाल ने कहा कि कुछ निजी प्रायोजकों ने मेसी के नाम का दुरुपयोग कर अपनी व्यक्तिगत कमाई के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया, जिससे आम जनता और उनके प्रेमियों की भावनाओं का अपमान हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस को कार्यक्रम की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए थी, लेकिन उन्हें कुछ लोगों के निजी स्वार्थ के दबाव में इसे नजरअंदाज किया गया।

राज्यपाल ने 12 दिसंबर को ही राज्य सरकार को लिखे पत्र में शिकायतों का हवाला देते हुए कहा था कि कई फुटबॉल प्रेमियों ने भारी टिकट मूल्य के कारण अपने पसंदीदा खिलाड़ी मेसी को देखने में असमर्थता की शिकायत की है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि केवल बड़ी रकम खर्च करने वाले लोग ही मेसी को देख पाए, जबकि आम जनता से यह अवसर छीन लिया गया।

वहीं, पूरे घटनाक्रम में हालात सामान्य करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करने पड़े, इससे दर्शकों में और अधिक नाराजगी फैली। राज्यपाल ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि आयोजकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और आम जनता के साथ हुए उत्पीड़न पर विशेष ध्यान दिया जाए।

राज्यपाल ने कहा कि बड़े कार्यक्रमों के लिए पहले से ही दर्शकों और प्रशंसकों की संख्या का पूर्वानुमान लगाकर उचित सुरक्षा और प्रबंधन की व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।

लेखक के बारे में

नवीनतम

मेरठ में पशु चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस की पशु चोर गिरोह से मुठभेड हो गई। जिसमें एक पशु चोर गोली लगने से घायल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पशु चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

इंस्पेक्टर विक्रांत में अनुस्मृति सरकार का रहस्यमयी डबल रोल; दो किरदारों के बीच की 'अदृश्य जंग' से बढ़ा फिल्म का रोमांच

मुंबई। बॉलीवुड में जब भी डबल रोल की बात होती है, तो दर्शकों की उत्सुकता स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती...
Breaking News  मनोरंजन 
इंस्पेक्टर विक्रांत में अनुस्मृति सरकार का रहस्यमयी डबल रोल; दो किरदारों के बीच की 'अदृश्य जंग' से बढ़ा फिल्म का रोमांच

'अखंडा 2' में प्रज्ञा जायसवाल की विदाई पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल; नंदमुरी बालकृष्णा ने बताई असली वजह

मुंबई। 2021 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘अखंडा’ में नंदमुरी बालकृष्णा और प्रज्ञा जायसवाल की जोड़ी ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों...
Breaking News  मनोरंजन 
'अखंडा 2' में प्रज्ञा जायसवाल की विदाई पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल; नंदमुरी बालकृष्णा ने बताई असली वजह

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण पर सख्ती: दो ईंगट फैक्ट्री और प्लास्टिक जलाने वाला कोल्हू सील, आठ पेपर मिलों को नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल मुजफ्फरनगर में बढ़ते प्रदूषण के कारणों की जांच के लिए स्टेट बोर्ड से...
मुजफ्फरनगर में प्रदूषण पर सख्ती: दो ईंगट फैक्ट्री और प्लास्टिक जलाने वाला कोल्हू सील, आठ पेपर मिलों को नोटिस जारी

नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री, 5 बार के विधायक

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव करते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, बिहार सरकार में मंत्री, 5 बार के विधायक

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पशु चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस की पशु चोर गिरोह से मुठभेड हो गई। जिसमें एक पशु चोर गोली लगने से घायल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पशु चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो गिरफ्तार

बीजेपी ने की यूपी से राष्ट्रीय परिषद् की घोषणा, संजीव बालियान, सुभाष शर्मा और मृगांका सिंह शामिल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन सत्र 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की व्यापक सूची...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ  शामली 
बीजेपी ने की यूपी से राष्ट्रीय परिषद् की घोषणा, संजीव बालियान, सुभाष शर्मा और मृगांका सिंह शामिल

बुलंदशहर में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

   बुलन्दशहर,। मात्र 13 घंटे में लूट की गंभीर घटना का सफल अनावरण करते हुए बुलन्दशहर पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

मथुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन

मथुरा। शनिवार देर रात मथुरा के कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चेंबरों पर बुलडोजर चलाए जाने से अधिवक्ताओं में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा: कोर्ट परिसर में वकीलों के 100 से ज्यादा चैंबर बुलडोजर से ढहाए, वकील सोमवार को करेंगे बड़ा प्रदर्शन