इंडिगो के विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में इंडिगो के विमान का पिछला हिस्से उतरते समय रनवे से टकरा गया, हालांकि सभी यात्री और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया। घटना शुक्रवार रात 7:30 बजे के आसपास की है। उड़ान संख्या 6ई 7361 भुवनेश्वर से रांची आयी थी।
सूत्रों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान को उड़ान के लिए अयोग्य करार दिया गया है और रांची से भुवनेश्वर जानी वाली वापसी की उड़ान रद्द कर दी गयी है।
रांची हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि लैंडिंग के समय विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया था जिससे विमान के अंदर बैठे यात्रियों झटका लगा। हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं आयी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। भुवनेश्वर जानी वाली उड़ान रद्द किये जाने के बाद कुछ यात्रियों ने टिकट रद्द कराये जबकि कुछ ने बाद की उड़ान के लिए टिकट रिशिड्यूल किया। अन्य यात्रियों के सड़क मार्ग से भुवनेश्वर भेजने की व्यवस्था की गयी। इस दौरान उनके रिफ्रेशमेंट और ठहरने की व्यवस्था की गयी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां