हर की पैड़ी पर लगे 'गैर-हिंदुओं के प्रवेश निषेध' के पोस्टर, प्रशासन अलर्ट

On



हरिद्वार। हर की पैड़ी क्षेत्र में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक संबंधी पोस्टर लगाए गए हैं। लगातार उठ रही मांग के बीच श्री गंगा सभा ने ये कदम उठाया है। पोस्टर में लिखा है कि अहिंदुओं का प्रवेश निषेध है। पोस्टरों में लिखा गया है कि यह क्षेत्र 1916 के म्युनिसिपल एक्ट, हरिद्वार के अंतर्गत आता है और यहां अहिंदुओं का प्रवेश वर्जित है।

उल्लेखनीय है कि हरिद्वार में हर की पैड़ी सनातन धर्म और आस्था का प्रमुख केंद्र है। रोजाना यहां हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। श्री गंगा सभा संस्था हर की पैड़ी क्षेत्र की व्यवस्थाएं देखने का कार्य करती है। महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा संस्था की नींव रखी गई थी। श्री गंगा सभा के वर्तमान अध्यक्ष नितिन गौतम ने हर की पैड़ी क्षेत्र में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। उनकी इस मांग का साधु-संतों और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगाें ने भी समर्थन किया। उनका कहना है कि धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने वर्ष 1916 में बनाए गए म्युनिसिपल बायलॉज का हवाला देते हुए कहा कि इस संबंध में प्रावधान मौजूद हैं, जिन्हें सख्ती से लागू कराया जाना आवश्यक है। हर की पैड़ी क्षेत्र में बायलॉज का उल्लंघन भी देखने को मिला। इसी को देखते हुए प्रशासन से कई बार मांग की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर अब हमारे द्वारा पोस्टर लगाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि 1916 में पंडित मदन मोहन मालवीय और ब्रिटिश सरकार के बीच हरिद्वार की धार्मिक पवित्रता और मर्यादा को बनाए रखने के लिए हरिद्वार म्युनिसिपल बायलॉज नाम से एक ऐतिहासिक समझौता हुआ था। इस म्युनिसिपल बायलॉज के अनुसार हरिद्वार में हर की पैड़ी जैसे प्रमुख घाटों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया था। इसके साथ ही उनके स्थायी निवास पर रोक लगाई गई थी। ताकि हिंदुओं की ये तीर्थ नगरी सनातन परंपरा के अनुसार सुरक्षित रहे। तीर्थ क्षेत्र की मर्यादा का उल्लंघन न हो और कोई भी असामाजिक तत्व फिर से यहां गैर हिन्दुओं की पोशाक पहनकर प्रवेश न कर सके। इसलिए पोस्टर लगाना आवश्यक है।

गाैरतबल है कि बीते मंगलवार को दो युवक अरबी शेखों की पोशाक पहनकर हर की पैड़ी पर टहलते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर युवकों का वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया था। श्री गंगा सभी के पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों ने इसे गंगा और तीर्थ क्षेत्र की मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर न सिर्फ माफी मंगवाई, बल्कि उनका पुलिस एक्ट में चालान भी किया। पकड़े गए युवक हिन्दू धर्म के थे। ये लोग सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए शेखों की पोशाक पहनकर हरकी पैड़ी क्षेत्र पहुंच गए थे।

श्री गंगा सभा के तीर्थ पुरोहितों के साथ ही साधु संत भी हर की पैड़ी क्षेत्र में बायलॉज का हवाला देकर गैर हिन्दुओं के प्रवेश और व्यापार करने पर रोक लगाने की मांग करते चले आ रहे हैं। बीते दिनों हुए घटनाक्रम के बाद श्री गंगा सभा द्वारा पोस्टर लगा दिए गए हैं।

Views: 37

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मोबाइल चलाने को लेकर हुआ झगड़ा पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या फिर आत्महत्या जैसा बनाने की कोशिश

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिला कर...
मध्य प्रदेश 
मोबाइल चलाने को लेकर हुआ झगड़ा पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या फिर आत्महत्या जैसा बनाने की कोशिश

मार्च शुरू होते ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई जिलों में 33 से 35 डिग्री पार तेज धूप, बीच मार्च में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

इस साल मध्य प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अपना रंग बदलना शुरू कर दिया है।...
मध्य प्रदेश 
मार्च शुरू होते ही तपने लगा मध्य प्रदेश, कई जिलों में 33 से 35 डिग्री पार तेज धूप,  बीच मार्च में 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

प्लास्टिक मल्चिंग से बढ़ेगी सब्जी की पैदावार कम खर्च में ज्यादा उत्पादन जानिए खेती का आसान तरीका

आज के समय में खेती करना पहले की तुलना में काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। खेती में लागत लगातार बढ़...
कृषि 
प्लास्टिक मल्चिंग से बढ़ेगी सब्जी की पैदावार कम खर्च में ज्यादा उत्पादन जानिए खेती का आसान तरीका

भारत में Hyundai का बड़ा धमाका फरवरी 2026 में 66134 कारों की रिकॉर्ड बिक्री कंपनी ने रचा इतिहास

ऑटोमोबाइल सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत में कार बनाने वाली बड़ी कंपनी Hyundai ने फरवरी 2026...
ऑटोमोबाइल 
भारत में Hyundai का बड़ा धमाका फरवरी 2026 में 66134 कारों की रिकॉर्ड बिक्री कंपनी ने रचा इतिहास

2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Citroen Basalt ऑटोमैटिक SUV, हर महीने सिर्फ 19627 रुपये EMI में , जानिए पूरी फाइनेंस डिटेल

अगर आप नई SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं और ऐसी कार चाहते हैं जो शानदार लुक के साथ...
ऑटोमोबाइल 
2 लाख डाउन पेमेंट में घर लाएं Citroen Basalt ऑटोमैटिक SUV, हर महीने सिर्फ 19627 रुपये EMI में , जानिए पूरी फाइनेंस डिटेल

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम