नैनीताल हाईकोर्ट को मिला धमकी भरा ईमेल, IG कुमाऊं ने संभाली सुरक्षा की कमान

On

नैनीताल। उच्च न्यायालय उत्तराखंड को धमकी भरा ईमेल प्राप्त होने की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक-कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचीं और स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर न्यायालय परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी को निर्देश दिए कि उच्च न्यायालय की समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत सुरक्षा परीक्षण कर 3 दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इस दौरान न्यायालय परिसर में सघन जांच, एंटी सैबोटाज जांच, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते द्वारा निरीक्षण किया गया। सभी प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर प्रत्येक आगंतुक की गहन तलाशी सुनिश्चित की गई है।

स्थानीय पुलिस बल के अतिरिक्त एक कंपनी प्रांतीय सशस्त्र आरक्षी दल व आतंकवाद निरोधक दस्ते की टीम भी तैनात की गई है। बार एसोसिएशन द्वारा अधिकृत पत्र के आधार पर ही उच्च न्यायालय में बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि न्यायालय परिसर में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा सुनिश्चित किया जाए, सीसीटीवी कैमरों की चौबीसों घंटे निगरानी की जाए, साइबर प्रकोष्ठ ईमेल की तकनीकी जांच कर स्रोत का पता लगाएं तथा बाहरी व्यक्तियों का पृथक पृथक रजिस्टर अनिवार्य रूप से मेंटेन किया जाए, जिसमें उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर, पहचान-पत्र का विवरण, आगमन का उद्देश्य एवं समय अंकित किया जाए। राज्य विशेष कार्य बल तथा केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर मामले की तकनीकी और गोपनीय जांच की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: दो दिन से गोली बरसाने वाले रीलबाज़ बदमाशों को पुलिस ने किया 'लंगड़ा', मुठभेड़ में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो शातिर बदमाशों...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: दो दिन से गोली बरसाने वाले रीलबाज़ बदमाशों को पुलिस ने किया 'लंगड़ा', मुठभेड़ में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में मदद के बहाने 'धोखा', अस्पताल में घायल भाइयों को लावारिस छोड़ फरार हुआ कार सवार

मुजफ्फरनगर। मोरना-भोपा मार्ग पर एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मदद के बहाने 'धोखा', अस्पताल में घायल भाइयों को लावारिस छोड़ फरार हुआ कार सवार

मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा धमाका: 80 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फुगाना और साइबर क्राइम थाने की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस का बड़ा धमाका: 80 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: जान के दुश्मन बने परिजन, कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी सुरक्षा

मुजफ्फरनगर। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी युगल ने सुरक्षा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: जान के दुश्मन बने परिजन, कोर्ट मैरिज करने वाले प्रेमी युगल ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मांगी सुरक्षा

अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

अलीगढ़। ताला नगरी अलीगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वर्तमान नगर आयुक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
अलीगढ़ में नगर आयुक्त ने पूर्व नगर आयुक्त के खिलाफ लिखाई एफआईआर, 18 करोड़ के जमीन घोटाले का है मामला

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

बागपत। जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र में फेसबुक से शुरू हुआ प्रेम परवान चढ़ा तो दो बच्चों की मां...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
मुज़फ्फरनगर की दो बच्चों की मां ने फेसबुकिया प्यार के लिए छोड़ी लोकलाज, कोतवाली में पति के सामने प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी

मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में आ रही दरगाह की मीनारें हटाई गईं, प्रशासन ने बुलडोजर से शुरू की कार्रवाई

मुरादाबाद। जनपद में निर्माणाधीन मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग-734 के कार्य को गति देने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद–टिहरी राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में आ रही दरगाह की मीनारें हटाई गईं, प्रशासन ने बुलडोजर से शुरू की कार्रवाई

अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने किया रजबपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित

अमरोहा। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने रजबपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा एसपी अमित कुमार आनंद ने किया रजबपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण, सराहनीय कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित

सर्वाधिक लोकप्रिय