राम नवमी 2026 पर बड़ा भ्रम खत्म, 26 या 27 मार्च कब मनाएं, जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग
राम नवमी का पावन पर्व हर साल श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में विशेष महत्व रखता है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि त्रेतायुग में इसी दिन अयोध्या में राजा दशरथ के घर प्रभु राम का जन्म हुआ था। आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में राम नवमी कब मनाई जाएगी और इस दिन कौन से शुभ योग बन रहे हैं।
राम नवमी 2026 की सही तारीख
पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का प्रारंभ 26 मार्च गुरुवार को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से होगा। यह तिथि 27 मार्च शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर 26 मार्च को राम नवमी मानी जा रही है। लेकिन भगवान श्रीराम का जन्म पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क राशि में हुआ था और यह योग 27 मार्च को बन रहा है। इस कारण से ज्योतिषीय दृष्टि से 27 मार्च को राम जन्मोत्सव मनाना अधिक शुभ माना जा रहा है।
राम नवमी का शुभ मुहूर्त
26 मार्च को राम जन्मोत्सव का शुभ समय दिन में 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इस दिन मध्याह्न का पावन क्षण दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर होगा।
27 मार्च को भी मध्याह्न मुहूर्त 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक रहेगा और मध्याह्न का विशेष क्षण दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर होगा। इस अवधि में पूजा और राम जन्मोत्सव मनाना अत्यंत शुभ माना गया है।
राम नवमी पर बन रहे खास शुभ योग
26 मार्च को शोभन योग प्रातःकाल से शुरू होकर अगले दिन रात्रि तक रहेगा। वहीं 27 मार्च को सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 17 मिनट से दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। रवि योग पूरे दिन प्रभावी रहेगा। इन योगों में पूजा पाठ और शुभ कार्य करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
राम नवमी का धार्मिक महत्व
राम नवमी को चैत्र नवमी भी कहा जाता है। इसी दिन चैत्र नवरात्रि की महानवमी होती है। भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है और उनका जीवन धर्म सत्य और आदर्शों का प्रतीक है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और विधि विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से की गई पूजा जीवन में सुख शांति और संतान सुख प्रदान करती है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

टिप्पणियां