रामचरितमानस में श्रीराम दर्शन

On

-डॉ. नीरज भारद्वाज

भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए यह मानव रूपी जीव लालायित रहा है। भगवान
का धरा धाम पर आना भी एक पूर्ण योजना के आधार पर ही होता है। गोस्वामी
तुलसीदास लिखते हैं कि, जब-जब होई धर्म कै हानी। बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी।।
तब तब धरि प्रभु विविध शरीरा, हरहि दयानिधि सज्जन पीरा।। भगवान
श्रीमद्भगवतगीता के अध्याय चार के श्लोक सात में कहते हैं कि यदा यदा हि धर्मस्य
ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।। अर्थात जब पृथ्वी पर
अधर्म बढ़ता है तो भगवान अधर्मियों का नाश करने के लिए आते हैं।

और पढ़ें दैनिक राशिफल- 10 सिंतबर 2025, बुधवार

 

और पढ़ें दैनिक राशिफल- 11 सिंतबर 2025, बुधवार

इसके साथ ही जन्म-जन्म से भक्ति में लगे हुए भक्तों का उद्धार करने और उन्हें दर्शन देने के लिए
भगवान इस धरा धाम पर आते हैं। गोस्वामी जी लिखते हैं कि राम जन्म के हेतु
अनेका परम विचित्र एक से एका अर्थात भगवान के धरा धाम पर आने के कितने ही
कारण हैं।

और पढ़ें मृत्यु अटल है, डरना व्यर्थ: भय नहीं, आत्मचिंतन करें


भक्तों की दृष्टि से समझे तो भगवान भूलोक पर अपने भक्तों को दर्शन देने के
लिए, उन्हें आवागमन के चक्कर से मुक्त करने के लिए आते हैं। मीरा कहती हैं,
अँखियां हरी दर्शन की भूखी। भक्त भगवान के दर्शन के लिए कितने ही भाव और शब्दों
का प्रयोग करते हैं। रामचरितमानस में गोस्वामी तुलसीदास भगवान श्रीराम के ब्रह्म
होने और उनके दर्शन की बात अलग-अलग स्थान पर बताते-समझते रहे हैं।

 

जन्म के समय ही भगवान श्रीराम ने माता कौशल्या को गर्भ में ही अपने दिव्य दर्शन दे दिए।
माता कौशल्या भगवान को शिशु लीला करने की बात कहती हैं। माता पुनि बोली सो
मति डोली, तजहु तात यह रूपा। कीजै सिसुलीला अति प्रियसिला यह सुख परम
अनूपा।। भगवान माता की बात मान लेते हैं और मानव लीला करने के लिए इस
भूलोक पर आते हैं।


गुरु वशिष्ठ और गुरु विश्वामित्र भगवान श्रीराम के देव रूप को जानते हैं। उनकी
लीलाओं को भी जानते हैं। जब धनुष भंग होता है तो उस समय भगवान परशुराम आते
हैं और भगवान श्रीराम के दर्शन कर उन्हें प्रणाम कर अपने धाम को लौट जाते हैं।
श्रीलक्ष्मण जी भगवान के दिव्य रूप को जानते हैं। रामचरितमानस में जब श्रीलक्ष्मण
जी निषाद जी को बताते हैं कि राम ब्रह्म परमारथ रूपा। अबिगत अलख अनादि
अनूपा।। भगवान श्रीराम ब्रह्म हैं अर्थात श्रीलक्ष्मण जी के माध्यम से निषाद जी को भी

भगवान के दर्शन हो जाते हैं।

 

भक्त केवट भी गंगा पार करने के बाद भगवान श्रीराम से कहते हैं कि अब कछु नाथ ना चाहिए मोरें। दीनदयाल अनुग्रह तोरें।। अर्थात केवट भी भगवान के दर्शन कर अपने को धन्य कर चुके हैं। माता सीता जी के हरण से पहले
रावण विचार करता है और कहता है कि खर दूषण मोहि सम बलवंता। तिन्हहि को
मारई बिनु भगवंता।। अर्थात रावण भी भगवान के दर्शन कर मुक्ति चाहता है।
श्रीहनुमान जी विप्र का वेश बनाकर आते हैं और जैसे ही भगवान श्रीराम से
परिचय होता है, वह भगवान के दर्शन कर जन्म-जन्म की भक्ति का फल प्राप्त कर
लेते हैं। बाली वध के समय भी बाली भगवान श्रीराम से कहते हैं कि धर्म हेतु अवतरेहु
गोसाईं। मारेहु मोहि व्याध की नाईं।। अर्थात बाली भी भगवान के दिव्य दर्शन कर
परमधाम को पहुंच जाता है। श्रीहनुमान जी जब लंका में माता सीता जी का पता लगाने
जाते हैं तो वहां विभीषण जी से भेंट होती है। श्रीहनुमान जी और विभीषण जी का
संवाद भी है। विभीषण जी रावण से कहते भी हैं कि तात राम नहिं नर भूपाला।
भुवनेस्वर कालहु कर काला।। ब्रह्म अनामय अज भगवंता। ब्यापक अजित अनादि
अनंता।। अर्थात विभीषण जी भगवान श्रीराम के बारे में जानते हैं।

neeraj bhardwajरावण अपने दरबार से उसे भगा देता है और विभीषण जी सीधे भगवान श्रीराम जी के पास आते हैं और
कहते हैं कि समदरसी इच्छा कुछ नाहीं। हरष सोक भय नहिं मन माही।। अर्थात आपके
दर्शन के बाद मेरे अंदर का सुख-दुख, राग-विराग सभी कुछ नष्ट हो गया है।
भगवान श्रीराम अपने सभी भक्तों को दर्शन देते हैं। उन्हें देखने-समझने वाली
दृष्टि होनी चाहिए। भगवान श्रीराम हम सभी के तारणहार हैं। राम नाम का सुमिरन
करते रहेंगे तो भवसागर से पर उतर जाएंगे। जय श्रीराम

 

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

रक्तदान, स्वच्छता, प्रदर्शनी और संगोष्ठी: मुरादाबाद में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की

Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, मुरादाबाद में आयोजित कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रक्तदान, स्वच्छता, प्रदर्शनी और संगोष्ठी: मुरादाबाद में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की

सीएम योगी के निर्देश पर सख्ती: मुरादाबाद में "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान की कड़ी निगरानी- Moradabad News

Moradabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रेरित अभियान “नो हेलमेट-नो फ्यूल” को सख्ती से लागू करने के लिए जिलाधिकारी मुरादाबाद...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम योगी के निर्देश पर सख्ती: मुरादाबाद में "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान की कड़ी निगरानी- Moradabad News

सोनीपत हाउसिंग बोर्ड में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा: एसीबी के जाल में क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana News: सोनीपत के हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
सोनीपत हाउसिंग बोर्ड में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा: एसीबी के जाल में क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

मृत्यु अटल है, डरना व्यर्थ: भय नहीं, आत्मचिंतन करें

"बनने वाले का नष्ट होना और जन्म लेने वाले की मृत्यु तो निश्चित है।" यह पंक्ति न केवल गीता के...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
मृत्यु अटल है, डरना व्यर्थ: भय नहीं, आत्मचिंतन करें

दैनिक राशिफल- 11 सिंतबर 2025, बुधवार

मेष: कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 11 सिंतबर 2025, बुधवार

उत्तर प्रदेश

रक्तदान, स्वच्छता, प्रदर्शनी और संगोष्ठी: मुरादाबाद में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की

Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, मुरादाबाद में आयोजित कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रक्तदान, स्वच्छता, प्रदर्शनी और संगोष्ठी: मुरादाबाद में भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की

सीएम योगी के निर्देश पर सख्ती: मुरादाबाद में "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान की कड़ी निगरानी- Moradabad News

Moradabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रेरित अभियान “नो हेलमेट-नो फ्यूल” को सख्ती से लागू करने के लिए जिलाधिकारी मुरादाबाद...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम योगी के निर्देश पर सख्ती: मुरादाबाद में "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान की कड़ी निगरानी- Moradabad News

मेरठ पहुंचे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, जॉली एलएलबी-3 के प्रमोशन में फैंस से की मुलाकात

मेरठ। मेरठ में जॉली एलएलबी-3 के प्रमोशन के लिए अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी मेरठ के शॉप्रिक्स मॉल पहुंचे।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ पहुंचे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, जॉली एलएलबी-3 के प्रमोशन में फैंस से की मुलाकात

सहारनपुर: बेहट में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, दो गंभीर घायल

सहारनपुर। थाना बेहट क्षेत्रान्तर्गत हथिनीकुंड घूमने जा रहे बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बेहट में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत, दो गंभीर घायल