अभिनेत्री मौनी रॉय ने किए पशुपतिनाथ के दर्शन, काठमांडू की फोटो कीं शेयर

On

मुंबई। अभिनेत्री मौनी रॉय हाल ही में नेपाल गई थीं। यहां पर उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए। अपनी इस यात्रा की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा, “पशुपतिनाथ! ना सम्मान का मोह, ना अपमान का भय।

 

और पढ़ें 'मिडिल क्लास फैमिली की प्यारी बातें'... अनुपम खेर ने मां और भाई के साथ पोस्ट किया दिल छूने वाला वीडियो

और पढ़ें अंजना सिंह का 'जुत्ती मेरी' गाने पर शानदार डांस वीडियो, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

आपके दर्शन कर मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूं।” तस्वीरों में मौनी रॉय भगवान के दर्शन करने के बाद काठमांडू की गलियों में शॉपिंग भी करती दिखाई दीं। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अब चार ज्योतिर्लिंगों की यात्रा संपन्न कर ली है। इससे पहले मौनी रॉय ने दक्षिण भारतीय अंदाज में सज-धज कर ओणम सेलिब्रेट किया था। इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। तस्वीरों में वह सुनहरे बॉर्डर वाली क्लासिक सफेद साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

और पढ़ें टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में ‘शोले’ का 4K धमाका, बॉबी देओल ने पिता धर्मेंद्र की जगह संभाली महफ़िल

 

फोटो में उन्हें पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते हुए भी देखा गया। फोटो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था, 'ओणम की शुभकामनाएं।' एक इंटरव्यू मेंअभिनेत्री ने कहा था, "शुरुआत में मुझे लोग डेट के लिए पूछते दिखाई देते थे। मगर कुछ लोग मुझे बदनाम करने के लिए एआई के जरिए मेरे चेहरे को किसी गलत इंसान पर लगातार पोस्ट करते दिखे। यह मुझे बहुत घिनौना लगा। उनके बारे में, मैं बस यही सोचती हूं कि ये लोग इतने बुरे कैसे हो सकते हैं।

 

इनकी सोच कैसी है? वे इससे क्या हासिल करना चाहते हैं? उनका उद्देश्य क्या है? क्योंकि आप बस लोगों के शाप इकट्ठा कर रहे हैं। जो ऐसा कर रहा है, उसके लिए कोई भी भला नहीं चाह सकता।" वर्क फ्रंट की बात करें तो, मौनी रॉय बहुत जल्द डेविड धवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" में दिखाई देंगी। इसमें उनके अलावा वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, चंकी पांडे, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी, और अली असगर जैसे सितारे भी हैं। कुछ समय पहले मौनी रॉय को “सालाकार” सीरीज में एक भारतीय महिला जासूस के रोल में देखा गया था। 



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाला गैंग मुठभेड़ में गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जिले के ककरौली थाना क्षेत्र में सक्रिय ट्रांसफॉर्मर और ट्यूबवेल के तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ट्रांसफॉर्मर चोरी करने वाला गैंग मुठभेड़ में गिरफ्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिला सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन में तीन गुना बढ़ोतरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मंदिर के पुजारियों और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  वाराणसी 
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिला सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन में तीन गुना बढ़ोतरी

वार्डरोब महिलाओं का

-सुनीता गाबा आधुनिक पढ़ी लिखी स्त्री खाली घर बैठकर घर संभालना पसंद नहीं करती। घर से बाहर निकलने पर स्त्री...
वार्डरोब महिलाओं का

ग्रेटर नोएडा में किसान कोटे के प्लाट की धोखाधड़ी, महिला को चेक फर्जी होने का झटका

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-टू में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने यमुना विकास...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में किसान कोटे के प्लाट की धोखाधड़ी, महिला को चेक फर्जी होने का झटका

नोएडा में क्रिकेट खेलते हुए इंजीनियर की मौत, दिल का दौरा पड़ने का शक

  नोएडा। नोएडा के एक नामी स्कूल के खेल मैदान में क्रिकेट खेलते समय एक इंजीनियर बेहोश होकर मैदान पर   उन्होंने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में क्रिकेट खेलते हुए इंजीनियर की मौत, दिल का दौरा पड़ने का शक

उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिला सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन में तीन गुना बढ़ोतरी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मंदिर के पुजारियों और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  वाराणसी 
काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों को मिला सरकारी कर्मचारी का दर्जा, वेतन में तीन गुना बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश में 6 नए CMO की तैनाती, मथुरा, हरदोई, आज़मगढ़ समेत कई जिलों में बदलाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने 6 जनपदों में मुख्य चिकित्साधिकारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में 6 नए CMO की तैनाती, मथुरा, हरदोई, आज़मगढ़ समेत कई जिलों में बदलाव

Sapa में टिकट को लेकर टकराव! नूरिया अंसारी पर फातिमा का तीखा बयान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश 2027 के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में घमासान मचा है लेकिन सपा की रफ्तार थोड़ी तेज...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Sapa में टिकट को लेकर टकराव! नूरिया अंसारी पर फातिमा का तीखा बयान

सहारनपुर में चोरों ने कॉलोनी ऑफिस से की बड़ी चोरी, CCTV कैमरे तोड़े और DVR भी ले गए

सहारनपुर (गंगोह)। गंगोह थाना क्षेत्र के तीतरों मार्ग स्थित एक कॉलोनी के ऑफिस में बीती रात चोरों ने सुनियोजित तरीके...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में चोरों ने कॉलोनी ऑफिस से की बड़ी चोरी, CCTV कैमरे तोड़े और DVR भी ले गए