दीपावली से पहले बॉलीवुड सितारों का जलवा: आलिया-रणबीर से सोहा-सैफ तक प्री-फेस्टिव सेलिब्रेशन की तस्वीरें वायरल

On

मुंबई। दीपावली का उत्सव शुरू हो चुका है और बॉलीवुड के सितारे प्री-दीपावली सेलिब्रेशन्स में डूबे नजर आ रहे हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दीपावली पर अपने नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। उससे पहले वह नीतू कपूर और कपूर खानदान के साथ प्री-दीपावली के जश्न में शामिल हुईं। वहीं, सोहा अली खान ने सैफ अली खान और करीना कपूर खान के साथ मिलकर खान परिवार की प्री-दीपावली पार्टी को इंजॉय किया। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी सास नीतू कपूर और ससुराल वालों के साथ धनतेरस का त्योहार मनाया। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरीज सेक्शन में इसकी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में कपूर परिवार के प्री-दीपावली सेलिब्रेशन की झलक दिखाई दे रही है।

और पढ़ें “इंडस्ट्री में होता है कलाकारों का शोषण…” एपी ढिल्लों ने किया खुलासा, बताया क्यों ठुकराए बॉलीवुड के ऑफर

और पढ़ें सितारों की दुनिया- एक साथ कई फिल्‍मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह

मैचिंग ब्लाउज के साथ गोल्डन साड़ी में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की अभिनेत्री ने अपने एथनिक लुक को कॉम्प्लिमेंट्री चोकर और मैचिंग मांग टीका के साथ पूरा किया। आलिया और नीतू के अलावा, इस तस्वीर में कपूर बहनें करीना और करिश्मा भी नजर आ रही हैं, जो देसी परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बताया जा रहा है कि अपने नए घर में शिफ्ट होने से पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी मां के साथ दीपावली सेलिब्रेट कर ली है।

और पढ़ें ‘भागवत चैप्टर 1: राक्षस’ ने ओटीटी पर मचाया तहलका, अरशद वारसी-जितेंद्र कुमार की सस्पेंस थ्रिलर बनी फैंस की फेवरेट

इसके बाद अब दीपावली का जश्न नए घर में मनाया जाएगा, जिसके रिनोवेशन का काम पूरा हो चुका है। इस जश्न में करीबी लोग ही शामिल होंगे। वहीं अभिनेत्री सोहा अली खान के लिए दीपावली से पहले का जश्न शुरू हो गया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रियजनों के साथ इस जश्न की झलकियां शेयर कीं। सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

इनमें बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान, उनकी भाभी करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, उनके पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया नौमी खेमू दिखाई दे रही हैं। सोहा, सैफ, और अमृता अरोड़ा लाल रंग के पारंपरिक परिधानों में एक साथ नजर आए, वहीं बेबो नीले रंग के लहंगे में बेहद स्टाइलिश दिखीं। सोहा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "कल रात हाई एनर्जी के साथ जश्न की शुरुआत हुई, धनतेरस की शुभकामनाएं।" 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

भारत तैयार 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए: आईओए ने बनाई नौ सदस्यीय समिति, जल्द होगा ‘होस्ट कोलेबोरेशन एग्रीमेंट’ पर साइन

Commonwealth Games 2030:   राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी लगभग तय हो जाने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने आयोजन बड़े...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
भारत तैयार 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए: आईओए ने बनाई नौ सदस्यीय समिति, जल्द होगा ‘होस्ट कोलेबोरेशन एग्रीमेंट’ पर साइन

एक बच्चे की मिस कॉल बनी बड़ा संदेश: हरियाणा DGP ओपी सिंह ने मोबाइल की लत के खिलाफ शुरू की समाज को झकझोरने वाली मुहिम

Haryana News: हरियाणा के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के मोबाइल पर एक मासूम बच्चे की मिस कॉल आई, लेकिन...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
एक बच्चे की मिस कॉल बनी बड़ा संदेश: हरियाणा DGP ओपी सिंह ने मोबाइल की लत के खिलाफ शुरू की समाज को झकझोरने वाली मुहिम

‘स्वदेशी दीपों से जगमगाएगा हरियाणा’: सीएम नायब सैनी और मनोहर लाल का हरित दीवाली पर बड़ा संदेश – अपनाएं लोकल, छोड़ें पॉल्यूशन

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीवाली के अवसर पर राज्य के लोगों से स्वदेशी उत्पादों के...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
‘स्वदेशी दीपों से जगमगाएगा हरियाणा’: सीएम नायब सैनी और मनोहर लाल का हरित दीवाली पर बड़ा संदेश – अपनाएं लोकल, छोड़ें पॉल्यूशन

नौसेना दिवस पर चमकेगी ‘जल कन्या’: पीएम मोदी के सामने दिखेगा बेटियों के साहस और सशक्तिकरण का सिनेमाई सफर

Maharashtra News: भारतीय नौसेना की वीरता और नारी सशक्तिकरण की भावना को समर्पित डॉक्यूमेंट्री जल कन्या का प्रीमियर 4 दिसंबर...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
नौसेना दिवस पर चमकेगी ‘जल कन्या’: पीएम मोदी के सामने दिखेगा बेटियों के साहस और सशक्तिकरण का सिनेमाई सफर

दीवाली की खुशियां बनी मातम: मुंबई की चॉल में लगी आग, 15 साल के किशोर की मौत से मचा कोहराम

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में दीवाली की सुबह खुशियों की जगह मातम लेकर आई। शहर के प्रतिष्ठित कफ...
देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
दीवाली की खुशियां बनी मातम: मुंबई की चॉल में लगी आग, 15 साल के किशोर की मौत से मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कोडीन सिरप घोटाला: फार्मा फर्म पर फर्जी बिलिंग और अवैध बिक्री का मुकदमा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोडीन कफ सिरप की अवैध बिक्री और फर्जी बिलिंग के एक बड़े मामले...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में कोडीन सिरप घोटाला: फार्मा फर्म पर फर्जी बिलिंग और अवैध बिक्री का मुकदमा

समाज तोड़क और राष्ट्र तोड़क तत्वों से सावधान रहना होगा- सीएम योगी

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कारसेवकपुरम पहुंचे। यहां उन्होंने संतों के साथ बैठक की। चर्चा के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
समाज तोड़क और राष्ट्र तोड़क तत्वों से सावधान रहना होगा- सीएम योगी

रामपुर के इमामबाड़ा में गूंजा 'प्यार और मोहब्बत' का आह्वान: मौलाना कुमैली ने समझाया कर्बला का महत्व और जन्नत की नेमतें

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित इमामबाड़ा किला में हाल ही में एक धार्मिक मजलिस का आयोजन किया गया।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर के इमामबाड़ा में गूंजा 'प्यार और मोहब्बत' का आह्वान: मौलाना कुमैली ने समझाया कर्बला का महत्व और जन्नत की नेमतें

खूनी रंजिश में फायरिंग, दहशत फैलाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने 4 अवैध तमंचे और कारतूस किए बरामद

Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी के चलते हुई मारपीट और फायरिंग...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
खूनी रंजिश में फायरिंग, दहशत फैलाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने 4 अवैध तमंचे और कारतूस किए बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय