RBI ने बैंकों से पूछा-अडाणी ग्रुप को कितना कर्ज दिया, विपक्ष ने कहा- संसद या सुप्रीम कोर्ट की कमेटी जांच करे
नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को अडानी समूह पर हिंडनबर्ग शोध रिपोर्ट की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या भारत के प्रधान न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की मांग की। संसद के बाहर विजय चौक पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खड़गे ने द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, […]
नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को अडानी समूह पर हिंडनबर्ग शोध रिपोर्ट की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) या भारत के प्रधान न्यायाधीश की निगरानी में जांच कराने की मांग की। संसद के बाहर विजय चौक पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खड़गे ने द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, जद (यू), शिवसेना-ठाकरे, माकपा सीपीआई, एनसीपी, आईयूएमएल, एनसी, आप और केरल कांग्रेस जैसे अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के साथ मामले की जांच की मांग की।
बाद में खड़गे ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अन्य नेताओं के साथ मिलकर अडानी समूह के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करने का नोटिस दिया था, लेकिन इसे सभापति जगदीप धनखड़ ने खारिज कर दिया।
ये भी पढ़ें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का तंज, पूछा- 'पेंगुइन या सेना प्रमुख, किस पर करें भरोसा?' समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि मामला बहुत ‘गंभीर’ है.
विपक्ष ने आरोप लगाया है कि अडानी फर्मों में निवेश किए गए एलआईसी और एसबीआई के सार्वजनिक धन डूबने का खतरा है और सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है।
आप सांसद संजय सिंह ने जानना चाहा कि सरकार इस मामले पर चुप क्यों है।
भारत राष्ट्र समिति के सदस्य केशव राव ने विपक्षी नेताओं द्वारा दिए गए स्थगन नोटिस को खारिज करने के लिए धनखड़ से सवाल किया।
इससे पहले अडानी मुद्दे पर विपक्षी दलों के विरोध के बीच संसद के दोनों सदनों को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां