सीमा हैदर फिर बनी खबरों का हिस्सा: पाकिस्तानी भाभी छठी बार मां बनने जा रही, किया बड़ा खुलासा
Seema Haider Pregnant: पाकिस्तान से भारत आने के बाद लगातार सुर्खियों में रहने वाली सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। पाकिस्तानी भाभी नाम से मशहूर सीमा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर नई जानकारी साझा की है कि वह फिर से प्रेग्नेंट हैं। सीमा और सचिन द्वारा अपलोड किए गए वीडियो के थंबनेल में सीधे तौर पर प्रेग्नेंसी की पुष्टि की गई है। दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने वाले इस थंबनेल में साफ लिखा था कि सीमा जल्द ही एक और बच्चे की मां बनने वाली हैं।
सचिन मीणा की देखभाल पर बोली सीमा
वीडियो में सीमा बताती हैं कि सचिन मीणा अब उन्हें भारी वजन उठाने से भी मना करते हैं। इससे संकेत मिलता है कि परिवार इस नई खबर को लेकर पूरी तरह सतर्क है। पिछले कुछ समय से प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें थीं, और इस वीडियो ने उन तमाम चर्चाओं पर मुहर लगा दी है।
पांच बच्चों की मां सीमा अब छठी बार बनने जा रहीं मां
सीमा हैदर अब तक पांच बच्चों की मां बन चुकी हैं। उनके चार बच्चे पाकिस्तान में पूर्व पति गुलाम हैदर से हैं, जबकि भारत आने के बाद सचिन की एक बेटी को उन्होंने जन्म दिया था। 18 मार्च 2024 को पैदा हुई इस बच्ची का नाम ‘भारती’ रखा गया था, जिसे सीमा प्यार से ‘मीरा’ भी बुलाती हैं। वे अक्सर खुद को कृष्ण भक्त कहती हैं और अपनी बेटी को इसी भाव से संबोधित करती हैं।
बड़ी बेटी ने किया था संकेत, सीमा ने मजाक में किया था इंकार
हाल ही के एक वीडियो में सीमा की बड़ी बेटी ने कैमरे के सामने मां के पेट की ओर इशारा करते हुए कहा था- “अब हम छह भाई-बहन हैं।” इस बात पर सीमा ने हंसते हुए बेटी का मुंह बंद कर दिया था। उस समय यह एक हल्का-फुल्का पल माना गया, लेकिन अब नए वीडियो ने पुष्टि कर दी कि बेटी का इशारा सही था।
ये भी पढ़ें मुंबई में गैस संकट से 20 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट बंद, पेट्रोलियम मंत्री से आपूर्ति सुचारू रखने की मांगPUBG गेम से शुरू हुई ऑनलाइन दोस्ती बनी जिंदगी का हिस्सा
सीमा हैदर की कहानी की शुरुआत पबजी गेम से हुई, जहां उनकी मुलाकात ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव निवासी सचिन मीणा से हुई थी। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत में दाखिल हो गईं। मई 2023 से वह सचिन के घर में रह रही हैं और खुद को उसकी पत्नी बताती हैं। दोनों दावा करते हैं कि उनकी शादी हो चुकी है और अब उनका परिवार एक और सदस्य का स्वागत करने की तैयारी में है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां