तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो

On

 नई दिल्ली। असंतुलित जीवनशैली की वजह से शरीर कई रोगों की जद में आसानी से आ जाते हैं। ऐसे में आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट सुबह की शुरुआत एक सरल, स्वादिष्ट और सेहतमंद ड्रिंक से करने की सलाह देते हैं, जो तन-मन को फिट रखने का सबसे आसान तरीका है।

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, तुलसी और अदरक से बना हेल्दी ड्रिंक आपकी वेलनेस रूटीन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है। यह प्राकृतिक पेय धीरे-धीरे आपकी पूरी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाता है। इसे बनाने के लिए कोई झंझट नहीं बल्कि यह बेहद आसान है। इसके लिए रात में तुलसी के पत्ते और अदरक को गर्म पानी में भिगोकर रखें, सुबह खाली पेट पी लें। तुलसी-अदरक से बने हेल्दी ड्रिंक के सेवन से इम्युनिटी मजबूत होती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

हेल्थ टिप्स: सुबह की यह हेल्दी ड्रिंक सेहत को रखेगी दुरुस्त, तन मन को फिट रखने के लिए ऐसे करें सेवन ये भी पढ़ें  हेल्थ टिप्स: सुबह की यह हेल्दी ड्रिंक सेहत को रखेगी दुरुस्त, तन मन को फिट रखने के लिए ऐसे करें सेवन

साथ ही यह तनाव को दूर कर मन को शांति देती है। तुलसी को आयुर्वेद में औषधियों की रानी कहा जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं। यह सर्दी-खांसी, गले की खराश और फेफड़ों की समस्याओं से राहत देती है। तुलसी तनाव कम करने में भी कारगर है, क्योंकि यह कोर्टिसोल हार्मोन को नियंत्रित करती है और मन को शांत रखती है। दूसरी ओर अदरक पाचन तंत्र का सबसे अच्छा दोस्त है। इसमें जिंजरोल नामक कंपाउंड होता है, जो सूजन कम करता है, शरीर को गर्म रखता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है। अदरक गैस, ब्लोटिंग और अपच से तुरंत राहत देता है। तुलसी और अदरक का यह कॉम्बिनेशन मिलकर कई फायदे देते हैं। यह ड्रिंक इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जिससे मौसमी बीमारियां आसानी से नहीं पकड़तीं। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए यह घरेलू उपाय बहुत प्रभावी है।

खाली पेट ब्रेड खाने से हो सकते हैं खतरनाक नुकसान, बढ़ सकता है वजन और शुगर लेवल  ये भी पढ़ें  खाली पेट ब्रेड खाने से हो सकते हैं खतरनाक नुकसान, बढ़ सकता है वजन और शुगर लेवल

त्वचा के लिए भी यह कमाल का है। दोनों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स निकालते हैं, सूजन घटाते हैं और मुंहासों-डलनेस को दूर करते हैं। नतीजा चेहरा चमकदार और स्वस्थ दिखता है। पाचन सुधारने में भी यह बेहतरीन है। अदरक पेट साफ रखता है, जबकि तुलसी डिटॉक्सिफिकेशन करती है। रोजाना पीने से एनर्जी लेवल बढ़ता है, थकान कम होती है और दिनभर फ्रेश महसूस होता है। श्वसन तंत्र के लिए भी यह फायदेमंद है। यह बलगम निकालती है, सांस की नलियां साफ करती है और सांस लेने में आसानी देती है। यह सस्ता, घरेलू और पूरी तरह नेचुरल ड्रिंक है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के तन-मन को फिट और चमकदार बनाए रखता है। हालांकि, अगर कोई स्वास्थ्य समस्या जैसे अल्सर, एसिडिटी या ब्लड थिनर दवाएं ले रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

मौसम बदलते ही बच्चे क्यों पड़ते हैं बीमार? जानिए बचाव का आसान तरीका  ये भी पढ़ें  मौसम बदलते ही बच्चे क्यों पड़ते हैं बीमार? जानिए बचाव का आसान तरीका

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित खुर्जा नगर में एक युवक द्वारा चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने का मामला सामने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बिजनौर के किरतपुर में निकाह से इनकार पर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

बिजनौर। जनपद के किरतपुर कस्बे में एक युवती द्वारा अपने प्रेमी के घर जाकर विषाक्त पदार्थ सेवन करने का सनसनीखेज...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के किरतपुर में निकाह से इनकार पर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

हापुड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई लूट की एफआईआर

हापुड़। जनपद के थाना देहात क्षेत्र में पिछले वर्ष दिसंबर में हुई एक लूट की घटना को दबाने के पुलिसिया...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हापुड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई लूट की एफआईआर

मुजफ्फरनगर के माया पैलेस में उमड़ा जनसैलाब, ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने देखी फिल्म गोदान

मुजफ्फरनगर। जनपद के रुड़की रोड स्थित माया पैलेस सिनेमाघर में आज गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने वाली फिल्म गोदान...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के माया पैलेस में उमड़ा जनसैलाब, ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने देखी फिल्म गोदान

मुजफ्फरनगर के सिसौली में भाकियू की मासिक पंचायत, भारत अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ आंदोलन का आह्वान

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों को आगामी बड़े संकट के प्रति आगाह करते...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के सिसौली में भाकियू की मासिक पंचायत, भारत अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ आंदोलन का आह्वान

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद स्थित खुर्जा नगर में एक युवक द्वारा चोरी-छिपे दूसरी शादी रचाने का मामला सामने...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में युवक की दूसरी शादी पर पहली पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, हंगामे के बाद दुल्हन को वापस ले गए मायके वाले

बिजनौर के किरतपुर में निकाह से इनकार पर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

बिजनौर। जनपद के किरतपुर कस्बे में एक युवती द्वारा अपने प्रेमी के घर जाकर विषाक्त पदार्थ सेवन करने का सनसनीखेज...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर के किरतपुर में निकाह से इनकार पर युवती ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप

हापुड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई लूट की एफआईआर

हापुड़। जनपद के थाना देहात क्षेत्र में पिछले वर्ष दिसंबर में हुई एक लूट की घटना को दबाने के पुलिसिया...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हापुड़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, तीन महीने बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई लूट की एफआईआर

संभल में गायों को बचाने के प्रयास में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप पलटने से एक युवक की मौत

संभल। जनपद के जुनावई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेरठ बदायूं हाईवे पर सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में गायों को बचाने के प्रयास में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप पलटने से एक युवक की मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय