कम या ज्यादा नींद दोनों नुकसानदेह! जानिए क्या कहते हैं यूनानी चिकित्सा के सिद्धांत

On

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कोई देर रात तक जाग रहा है तो कोई जरूरत से ज्यादा सो रहा है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि नींद और जागने का सही संतुलन कितना जरूरी है। यूनानी चिकित्सा पद्धति में इसे स्वस्थ जीवन के बुनियादी उसूलों में से एक माना गया है। अगर इसका तालमेल बिगड़ जाए तो शरीर में कई तरह की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं।

यूनानी चिकित्सा के अनुसार, नींद केवल आराम का समय नहीं है, बल्कि यह शरीर की मरम्मत का सबसे अहम समय होता है। नींद के दौरान शरीर की अंदरूनी ताकत, जिसे यूनानी में रूह-ए-हयाती कहा जाता है, सुरक्षित रहती है और शरीर के बिगड़े हिस्सों की मरम्मत करती है। इस समय पाचन शक्ति संतुलित होती है, दिमाग को सुकून मिलता है और शरीर में नई ऊर्जा बनती है। अगर नींद पूरी न हो तो शरीर कमजोर होने लगता है, चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है और सोचने-समझने की क्षमता पर भी असर पड़ता है। दूसरी ओर, जरूरत से ज्यादा जागना भी यूनानी सिद्धांतों में हानिकारक माना गया है। देर रात तक जागने या लगातार काम करते रहने से शरीर में हरारत और युबूसत (सूखापन) बढ़ने लगता है। इसका असर सबसे पहले दिमाग, आंखों और नसों पर पड़ता है। ऐसे लोगों को सिरदर्द, जलन, बेचैनी, मुंह सूखना और थकान जैसी समस्याएं घेर लेती हैं। लंबे समय तक ऐसा रहने पर शरीर की नमी खत्म होने लगती है, जिससे कमजोरी और समय से पहले बुढ़ापा भी आ सकता है। यूनानी चिकित्सा यह भी बताती है कि जरूरत से ज्यादा सोना भी नुकसानदेह हो सकता है।

सिर्फ पपीता ही नहीं, बीज और पत्ते भी हैं लाभकारी, आयुर्वेद से जानें लाभ ये भी पढ़ें  सिर्फ पपीता ही नहीं, बीज और पत्ते भी हैं लाभकारी, आयुर्वेद से जानें लाभ

अधिक नींद लेने से शरीर में बुरूदत (ठंडक) और रुतूबत (अत्यधिक नमी) बढ़ जाती है। इसका नतीजा यह होता है कि शरीर की कार्यक्षमता सुस्त पड़ने लगती है, पाचन कमजोर हो जाता है और आलस्य छा जाता है। ज्यादा सोने वाले लोगों में मोटापा, भारीपन, गैस, कफ की शिकायत और काम में मन न लगने जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं। यूनानी चिकित्सा में सेहतमंद रहने के लिए नींद का समय हर व्यक्ति के मिजाज और उम्र के हिसाब से तय करने की सलाह दी जाती है। बच्चों को ज्यादा नींद की जरूरत होती है, जबकि बुजुर्गों को कम। इसी तरह गर्म मिजाज वाले लोगों को संतुलित और हल्की नींद की जरूरत होती है, जबकि ठंडे मिजाज वालों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए कि वे जरूरत से ज्यादा न सोएं। सबसे अच्छी नींद वही मानी जाती है, जो रात के समय ली जाए और सुबह ताजगी के साथ आंख खुले। 

जोड़ों में दर्द, जकड़न और सूजन से चाहिए छुटकारा? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय  ये भी पढ़ें  जोड़ों में दर्द, जकड़न और सूजन से चाहिए छुटकारा? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

मेरठ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित मेरठ कपसाड़ कांड में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। सोमवार को न्यायालय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को दूर करने पीएम मोदी ने बच्चों को दिए सफलता के मंत्र: 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण का दूसरा अध्याय जारी

नई दिल्ली: बोर्ड परीक्षाओं की घड़ी नजदीक आते ही छात्रों के मन में व्याप्त तनाव और घबराहट को दूर करने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को दूर करने पीएम मोदी ने बच्चों को दिए सफलता के मंत्र: 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण का दूसरा अध्याय जारी

टी20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले पर सस्पेंस बरकरार: क्या भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? लाहौर से लेकर इस्लामाबाद तक बढ़ी हलचल

खेल डेस्क: क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े रोमांच यानी भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबले पर एक बार...
Breaking News  खेल  राष्ट्रीय 
टी20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले पर सस्पेंस बरकरार: क्या भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? लाहौर से लेकर इस्लामाबाद तक बढ़ी हलचल

2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने वाला बजट: बुढ़ाना में बोले पूर्व विधायक उमेश मलिक

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर): कस्बे के बड़ौत रोड स्थित करण फार्म हाउस में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने वाला बजट: बुढ़ाना में बोले पूर्व विधायक उमेश मलिक

हवन की समाप्ति के बाद अचानक अग्नि का प्रज्वलित होना: दैवीय चमत्कार या शुभ संकेत ? जानिए क्या कहता है शास्त्र

सनातन धर्म में हवन और यज्ञ को शुद्धिकरण का सबसे बड़ा माध्यम माना गया है। अक्सर घरों में सुख-शांति, समृद्धि...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
हवन की समाप्ति के बाद अचानक अग्नि का प्रज्वलित होना: दैवीय चमत्कार या शुभ संकेत ? जानिए क्या कहता है शास्त्र

उत्तर प्रदेश

मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

मेरठ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित मेरठ कपसाड़ कांड में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। सोमवार को न्यायालय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के 'हम दो, हमारे दो दर्जन' नारे से मचा सियासी घमासान, भड़की भाजपा, हिंदू संगठनों ने भी घेरा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बेहद विवादित बयान ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के 'हम दो, हमारे दो दर्जन' नारे से मचा सियासी घमासान, भड़की भाजपा, हिंदू संगठनों ने भी घेरा

रामपुर में सीओ का जातिगत टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम और डीजीपी से की गिरफ्तारी की मांग

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की मिलक तहसील से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला प्रकाश में आया है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
रामपुर में सीओ का जातिगत टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम और डीजीपी से की गिरफ्तारी की मांग

अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता वत्स का महा-निरीक्षण: गंदगी और सुस्ती देख भड़कीं जिलाधिकारी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सोमवार को ब्लॉक जोया कार्यालय, नगर पंचायत डिडौली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता वत्स का महा-निरीक्षण: गंदगी और सुस्ती देख भड़कीं जिलाधिकारी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय