'हेल्दी फूड' के नाम पर बाजार में बेची जा रही ये पांच चीजें है हानिकारक; लंबे समय तक सेवन कर सकता है बीमार

नई दिल्ली। आज की जीवनशैली ऐसी है कि खुद के लिए ताजा और संतुलित आहार बना पाना भी मुश्किल है, और यही कारण है कि लोग घर की तुलना में बाहर के खाने पर बहुत ज्यादा निर्भर हो गए हैं।
बाजार में हेल्दी बताकर कई खाने के उत्पाद बेचे जाते हैं, जिनमें नकली फ्लेवर और चीनी न होने का दावा किया जाता है, लेकिन यह सिर्फ हमारी गलतफहमी है। बाजार में मिलने वाले कथित हेल्दी फूड सेहत के लिए अच्छे हो, यह जरूरी नहीं। आज हम उन 'हेल्दी' फूड्स के बारे में जानेंगे, जो हमारी सेहत को खराब कर रहे हैं। पहले नंबर पर है फ्रूट जूस।
यहां डिब्बाबंद और फलों की दुकान पर मिलने वाले दोनों तरह के जूस की बात हो रही है। डिब्बाबंद जूस को हेल्दी बताकर बेचा जाता है, लेकिन उसमें कलर और चीनी भी मिली होती है। वहीं दुकान पर मिलने वाले जूस में फाइबर नहीं होता है। दूसरे नंबर पर हैं तुरंत बन जाने वाले ओट्स। इंस्टेंट ओट्स को भी काफी ज्यादा प्रोसेस किया जाता है, जिसमें चीनी और कलर दोनों मिला होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फ्लेवर भी मिलाया जाता है। कोशिश करें कि स्टील-कट ओट्स का सेवन करें क्योंकि ये पौष्टिकता से भरे होते हैं। तीसरे नंबर पर है ब्राउन ब्रेड। बाजारों में ब्राउन ब्रेड को आटा या मल्टीग्रेन बताकर बेचा जाता है, लेकिन यह झूठ है। इसमें आटे का इस्तेमाल बहुत ही कम होता है और अधिकतर भाग मैदा से ही बना होता है।
ऐसे में किसी भी तरह के ब्राउन ब्रेड के सेवन से बचें। चौथे नंबर पर है फ्लेवर्ड दही या लस्सी। बाजारों में पैक्ड फ्लेवर्ड दही या लस्सी आसानी से मिल जाती है, जिसे हम बिना किसी हिचक के पी लेते हैं क्योंकि है तो लस्सी ही! लेकिन फ्लेवर्ड दही या लस्सी में कई तरह के फ्लेवर और केमिकल मिलाए जाते हैं और इसमें शुगर भी अधिक मात्रा में होता है। पांचवें नंबर पर हैं शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स। आज के समय में सभी चीनी से परहेज तो करना चाहते हैं लेकिन मीठा खाना छोड़ नहीं पाते और शुगर-फ्री के नाम पर कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन शुगर-फ्री जैसी कोई चीज नहीं होती है। हमारा शरीर प्राकृतिक गुड़ और शहर को भी शुगर की तरह ही लेता है और पैक्ड प्रोडक्ट्स में रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका लंबा इस्तेमाल शरीर को बीमार कर सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां