अमेरिका ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध, पुतिन बोले- हमारी अर्थव्यवस्था पर खास असर नहीं पड़ेगा

On

नई दिल्ली। अमेरिका ने बीते दिन रूस की दो तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका ने यह कदम तब उठाया है, जब ट्रंप और पुतिन की मुलाकात को लेकर चर्चा तेज हो रही थी। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच अब कोई मुलाकात नहीं होगी। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाद पुतिन का बयान भी सामने आया है। रूस की सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर अमेरिका के नए प्रतिबंधों पर टिप्पणी करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इनका रूसी अर्थव्यवस्था पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा और उन्होंने इसे मास्को पर दबाव बनाने का प्रयास बताया।

 

और पढ़ें 'भारत व्यापार और निवेश में मलेशिया का अहम साझेदार'-इब्राहिम, प्रधानमंत्री मोदी को फोन संवाद में दीं दीपावली की शुभकामनाएं

और पढ़ें अमेरिका ने रूस की दो प्रमुख तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगाया

राष्ट्रपति पुतिन ने गुरुवार को मीडिया से कहा, "कोई भी स्वाभिमानी देश दबाव में आकर कुछ नहीं करता। ये (प्रतिबंध) हमारे लिए गंभीर हैं, यह स्पष्ट है। इनके कुछ निश्चित परिणाम होंगे, लेकिन ये हमारी आर्थिक स्थिति पर कोई खास असर नहीं डालेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि ये प्रतिबंध एक "अमित्रतापूर्ण कार्रवाई" है जो "रूस-अमेरिका संबंधों को मजबूत नहीं करती। रूस-अमेरिका के बीच के संबंध अभी-अभी ठीक होने शुरू हुए हैं।" रूसी नेता ने कहा कि अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत में उन्होंने चेतावनी दी थी कि इन प्रतिबंधों का असर अमेरिका सहित वैश्विक तेल कीमतों पर पड़ेगा। राष्ट्रपति पुतिन ने याद दिलाया कि अपने पहले कार्यकाल के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर अब तक के सबसे ज्यादा प्रतिबंध लगाए थे। इन सभी प्रतिबंधों के दो पहलू हैं—राजनीतिक और आर्थिक।

और पढ़ें ट्रंप और शी जिनपिंग की अगले हफ्ते मलेशिया में मुलाकात, टैरिफ विवाद के बीच होगी अहम वार्ता

 

अमेरिका ने बुधवार को रूस के दो सबसे बड़े तेल उत्पादकों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगा दिए। बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप की ओर से रूस पर लगाया गया यह पहला प्रतिबंध है। अमेरिका रूस पर इन प्रतिबंधों के जरिए दबाव बनाना चाहता है ताकि यूक्रेन युद्ध को रोका जा सके। दूसरी ओर, पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी रद्द हुई बैठक को लेकर कहा, "बातचीत हमेशा टकराव से, विवादों से, या युद्ध से भी बेहतर होती है। इसलिए हमने हमेशा बातचीत जारी रखने का समर्थन किया है, और हम अब भी इसका समर्थन करते हैं।"

 

राष्ट्रपति पुतिन ने इस बात पर जोर देते हुए कहा, "मेरे और अमेरिकी राष्ट्रपति दोनों के लिए इस बैठक को हल्के में लेना और अपेक्षित परिणाम के बिना इससे बाहर आना एक गलती होगी। यह बैठक मूल रूप से अमेरिकी पक्ष द्वारा प्रस्तावित की गई थी।" रूसी नेता ने कहा कि वाशिंगटन ने शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव रखा था, लेकिन अब, ट्रंप ने बैठक को "स्थगित" करने का फैसला किया है। 



 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

लालू यादव केंद्र सरकार पर भड़के, कहा - छठ पर ट्रेन चलवाने की बात निकली झूठ

पटना। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को व्रतियों के नहाय खाय से शुरू होने वाला है। इससे...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
लालू यादव केंद्र सरकार पर भड़के, कहा - छठ पर ट्रेन चलवाने की बात निकली झूठ

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, मानवाधिकार उल्लंघन पर जताई नाखुशी

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र...
अंतर्राष्ट्रीय  राष्ट्रीय 
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, मानवाधिकार उल्लंघन पर जताई नाखुशी

वनडे में भारत ने हारा लगातार 18वां टॉस, आखिरी जीत थी 15 नवंबर 2023 को

सिडनी। भारत ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस गंवाया। इसी के साथ टीम इंडिया ने...
खेल 
वनडे में भारत ने हारा लगातार 18वां टॉस, आखिरी जीत थी 15 नवंबर 2023 को

एफएटीएफ ने पाकिस्तान को चेताया: ग्रे लिस्ट से बाहर, लेकिन आतंक वित्तपोषण पर निगरानी जरूरी

पेरिस। वैश्विक आतंक वित्तपोषण पर नजर रखने वाली संस्था ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स’ (एफएटीएफ) ने कहा है कि पाकिस्तान को...
अंतर्राष्ट्रीय 
एफएटीएफ ने पाकिस्तान को चेताया: ग्रे लिस्ट से बाहर, लेकिन आतंक वित्तपोषण पर निगरानी जरूरी

पीएम मोदी ने दी छठपूजा की शुभकामनाएं, कहा- सादगी और संयम का प्रतीक है ये विराट उत्सव

नई दिल्ली। आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शनिवार से शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने दी छठपूजा की शुभकामनाएं, कहा- सादगी और संयम का प्रतीक है ये विराट उत्सव

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के निकट बीती देर शाम एक बाइक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ सेंट्रल मार्केट में आज होगा ध्वस्तीकरण, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने कसी कमर

मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मेरठ के सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की तैयारी कर ली है। आज शनिवार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट में आज होगा ध्वस्तीकरण, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने कसी कमर

योगी का बड़ा निर्णय - सभी जिलों में बनेगा ‘जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी’ का पद, औषधि निरीक्षकों की संख्या होगी दोगुनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औषधि नियंत्रण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी का बड़ा निर्णय - सभी जिलों में बनेगा ‘जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी’ का पद, औषधि निरीक्षकों की संख्या होगी दोगुनी

मुरादाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके वालों के पहुंचने से पहले ससुराल पक्ष फरार, दहेज हत्या का आरोप

Moradabad News: मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। सूर्यनगर निवासी विवाहिता...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके वालों के पहुंचने से पहले ससुराल पक्ष फरार, दहेज हत्या का आरोप