'पाकिस्तान को आईएमएफ से मिले कर्ज से ज्यादा जम्मू-कश्मीर का विकास बजट', यूएन में भारत ने पाक को दिखाया आईना

On

 संयुक्त राष्ट्र। भारतीय डिप्लोमैट अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में जोरदार लताड़ लगाई। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि पाकिस्तान सपनों की दुनिया में है। हमारे जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए बजट पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष बेलआउट से भी बड़ा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर को लेकर अपने राग अलाप रहा हो। अक्सर पाकिस्तान एक ही मुद्दे को लेकर भारत पर निशाना साधने की कोशिश करता है। ताजा मामले में जब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर का राग अलापा, तो यूएन के मंच पर भारतीय राजनयिक अनुपमा सिंह ने जमकर क्लास लगाई। पाकिस्तान को जवाब देते हुए अनुपमा सिंह ने कहा, "भारत, पाकिस्तान और ओआईसी की हाई-लेवल मीटिंग में भारत के बारे में कही गई बातों के जवाब में अपने जवाब देने के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर है। हम इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं।

 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू हाेकर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल ये भी पढ़ें  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू हाेकर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल

खुद को गोली मारने से पहले संजय ने बनाए तीन वीडियो, पत्नी और भाई पर लगाए गंभीर आरोप ये भी पढ़ें  खुद को गोली मारने से पहले संजय ने बनाए तीन वीडियो, पत्नी और भाई पर लगाए गंभीर आरोप

ओआईसी, पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को दोहराकर, सिर्फ यह दिखाता है कि उसने खुद को एक सदस्य के कब्जे में कितना गहराई से आने दिया है और खुद को एक देश की राजनीतिक मजबूरियों के लिए एक ईगो चैंबर बना लिया है। पाकिस्तान के लगातार प्रोपेगेंडा से अब जलन की बू आ रही है।" भारतीय अधिकारी ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा, "शायद पाकिस्तान को यह यकीन नहीं हो रहा कि जम्मू-कश्मीर का विकास बजट आईएमएफ से मांगे गए हालिया बेलआउट पैकेज से दोगुने से भी ज्यादा है। आखिर में, पाकिस्तान की लगातार स्टेट-स्पॉन्सर्ड टेररिज्म के जरिए इलाके को अस्थिर करने की कोशिशों के बावजूद, जम्मू-कश्मीर राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक तौर पर आगे बढ़ रहा है। पाकिस्तान के लिए अच्छा होगा कि वह ऐसे प्लेटफॉर्म पर दिखावा करने के बजाय अपने बढ़ते अंदरूनी संकट को ठीक करने पर ध्यान दे। दुनिया जरूर उसके दिखावे को समझ सकती है।" पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देते हुए अनुपमा सिंह ने कहा, "हम ऐसे प्रोपेगेंडा को बढ़ावा नहीं देना चाहते, लेकिन हम इसे फैक्ट्स के साथ खत्म करने के लिए कुछ बातें जरूर कहेंगे।

दिल्ली : समयपुर बादली में एक ही परिवार के 4 लोगों का कत्ल..मां और तीन बच्चों के शव घर में मिले..फरार पति पर हत्या का शक ये भी पढ़ें  दिल्ली : समयपुर बादली में एक ही परिवार के 4 लोगों का कत्ल..मां और तीन बच्चों के शव घर में मिले..फरार पति पर हत्या का शक

 

जम्मू और कश्मीर भारत का एक जरूरी और अटूट हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। पाकिस्तान की कोई भी मनगढ़ंत बातें या प्रोपेगेंडा इस पक्की बात को नहीं बदल सकता कि जम्मू-कश्मीर का भारत में शामिल होना पूरी तरह से वैध और पक्का था और यह भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 और अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक था।" पीओके को लेकर पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए भारतीय अधिकारी ने कहा, "इस इलाके से जुड़ा एकमात्र विवाद पाकिस्तान का भारतीय इलाकों पर गैर-कानूनी कब्जा है। हम पाकिस्तान से इन इलाकों को खाली करने की अपील करते हैं, जिन पर उसने जबरदस्ती कब्जा किया हुआ है। ऐसे देश से लोकतंत्र पर भाषण सुनना वाकई मुश्किल है, जहां की सरकारें शायद ही कभी अपना कार्यकाल पूरा करती हैं।"

 

उन्होंने कहा, "ये बातें खोखली लगती हैं। जम्मू-कश्मीर में आम चुनाव और विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग इस बात का सबूत है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने पाकिस्तान की फैलाई आतंकवाद और हिंसा की सोच को नकार दिया है और विकास और लोकतंत्र के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। पिछले साल जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल चिनाब रेल ब्रिज की शुरुआत हुई है। यह दिखाता है कि पाकिस्तान जरूर भ्रम में है।" 

 

आपका विश्वास, हमारी ताकत! 🙏
फेसबुक पर 53 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन व्यूज के बाद, अब रॉयल बुलेटिन आ गया है आपके व्हाट्सएप पर। बिना किसी शोर-शराबे के, केवल महत्वपूर्ण और सच्ची खबरें सीधे आपके फोन पर।

हमसे अभी जुड़ें:

https://whatsapp.com/channel/0029Va5FkeECBtx7j1Kk9T3Z

Views: 25

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): शहर के दा एस डी पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं नगर विधायक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुज़फ्फरनगर (रॉयल बुलेटिन): जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल द्वारा आयोजित भव्य होली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

चौरावाला (रॉयल बुलेटिन): जनपद के मोरना क्षेत्र अंतर्गत ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में चबूतरे और नाली के विवाद...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद, प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

मुज़फ़्फ़रनगर: जनपद के विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ़्फ़रनगर प्रशासन की जागी नींद,  प्रभारी मंत्री ने अफसरों को दी 'चेतावनी', अतिक्रमणकारियों पर अब होगी सीधी कार्रवाई

खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

खतौली: जनपद के खतौली क्षेत्र में बीते दो दिन पूर्व हुए उस दिल दहला देने वाले सड़क हादसे ने आखिरकार...
मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौली: 2 मौतों के बाद जागी प्रशासन की नींद; कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईट गैज, 'मौत के सौदागर' भारी वाहनों पर लगा ब्रेक

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश