तुर्की-सीरिया में भूकंप से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,940 हुई, बचाव अभियान जारी
अंकारा/दमिश्क। तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,940 हो गई है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (एएफएडी) ने घोषणा की कि देश में कुल मरने वालों की संख्या वर्तमान में 3,381 है, जबकि घायल व्यक्तियों […]
अंकारा/दमिश्क। तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,940 हो गई है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (एएफएडी) ने घोषणा की कि देश में कुल मरने वालों की संख्या वर्तमान में 3,381 है, जबकि घायल व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 20,426 हो गई है।
एक टीवी ब्रीफिंग में, एएफएडी के अधिकारी ओरहान तातार ने कहा कि करीब 11,000 इमारतों को नुकसान पहुंचा है और लगभग 25,000 आपातकालीन उत्तरदाता वर्तमान में प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें बांग्लादेश: चुनाव जीतने के बाद बीएनपी ने की सरकार गठन की तैयारियां तेज, किसे कौन सा मिलेगा मंत्रालय?सीएनएन ने तातार के हवाले से कहा कि बचावकर्मी घायलों को ले जाने और तलाशी अभियान में मदद के लिए कम से कम 10 जहाजों और 54 विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
एएफएडी ने कहा कि खोज और बचाव अभियान में मदद के लिए 65 देशों के 2,660 कर्मियों को भेजा गया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के बचावकर्मियों के साथ मिलकर 13,740 लोगों को पहले ही आपदा क्षेत्र में बचाव कार्यों में जुटे हुए है। वे 629 क्रेन और 360 वाहनों का उपयोग कर रहे हैं।
300,000 कंबल और 41,504 फैमिली टेंट, हीटर और किचन सेट वितरित किए गए हैं।
वहीं, सीरिया में, सरकार और विपक्ष द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,559 हो गई। अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 3,548 लोग घायल हुए हैं।
इस बीच, दमिश्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईरान और इराक से सहायता विमान पहुंचे हैं।
बीबीसी ने सीरियाई राज्य मीडिया सना के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा कि इराकी विमानों में अन्य आपातकालीन आपूर्ति के अलावा लगभग 70 टन भोजन, चिकित्सा आपूर्ति और कंबल भेजे गए। इन्हें मंगलवार सुबह पहुंचाया गया।
तुर्की के दक्षिणी प्रांत कहामनमारस में सोमवार सुबह 4.17 बजे 7.8 तीव्रता से भूकंप आया, जिसके कुछ मिनट बाद गजियांटेप प्रांत में 6.4 तीव्रता से भूकंप आया।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी दी है कि मरने वालों की संख्या नाटकीय रूप से बढ़ सकती है, क्योंकि दोनों देशों में खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, सोमवार को आया भूकंप तुर्की में 1939 के बाद से अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है, जिसमें इरजिनकन प्रांत में 30,000 लोग मारे गए थे।
पिछले 25 वर्षों में तुर्की में 7.0 या उससे अधिक तीव्रता वाले सात भूकंप आए हैं, लेकिन सोमवार का भूकंप सबसे शक्तिशाली दर्ज किया गया।
भूकंप इतना शक्तिशाली था कि इसे साइप्रस, लेबनान और इजराइल तक महसूस किया गया था।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां