चाइनीज व्यंजन खिलाइये

On

वेजिटेबल चाउमीन सामग्री:- 1 पैकेट नूडल्स, 2-3 प्याज, 2 गाजर, फ्रेंच बीन्स (5० ग्राम) 1 शिमला मिर्च, 1 टेबल स्पून चिली सॉस, 2 टेबल स्पून सिरका, 1/2 चम्मच अजीनोमोटो, 1) टेबल स्पून सोया सॉस, बंदगोभी का एक छोटा फूल, तेल, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च (स्वादानुसार) महीन कतरा हुआ धनिया, 2 बारीक कटी हरी मिर्च। […]

वेजिटेबल चाउमीन
सामग्री:- 1 पैकेट नूडल्स, 2-3 प्याज, 2 गाजर, फ्रेंच बीन्स (5० ग्राम) 1 शिमला मिर्च, 1 टेबल स्पून चिली सॉस, 2 टेबल स्पून सिरका, 1/2 चम्मच अजीनोमोटो, 1) टेबल स्पून सोया सॉस, बंदगोभी का एक छोटा फूल, तेल, नमक, लाल मिर्च, काली मिर्च (स्वादानुसार) महीन कतरा हुआ धनिया, 2 बारीक कटी हरी मिर्च।

विधि:- बंदगोभी, प्याज, गाजर, फ्रेंच बीन्स, शिमला मिर्च, सभी सब्जियों को बारीक पर लम्बे आकार में काट लें। कहाड़ी में 2-3 चम्मच तेल लें और गर्म होने पर इन सब्जियों को तेल में तलें। किसी दूसरे बर्तन में नूडल्स को उबाल लें। उबालते समय पानी में दो चम्मच तेल डालें। इससे नूडल्स चिपकेंगे नहीं।

अब इन उबले हुए नूडल्स को छाननी में डालकर पानी अलग कर लें और इन नूडल्स को ठंडा होने के लिए रखें। जिस कड़ाही में सब्जी तल रहे हैं उसमें ये नूडल्स डाल दें। फिर इसमें नमक, मिर्च, अजीनोमोटो, सोया सॉस, सिरका, चिली सॉस, डाल कर नूडल्स व सब्जियों को अच्छी तरह मिलाएं। अच्छी तरह मिल जाने पर आंच से उतार लें। वेजिटेबल चाउमीन को सर्विंग डिश में डाल कर बारीक कटी हरी मिर्च व धनिए को इस पर डालें।

चिकन चाउमीन
सामग्री:- 200 ग्राम बोनलेस चिकन (बारीक टुकड़ों में कटा हुआ), 2-3 प्याज, 1 चम्मच अदरक का पेस्ट, 1 पैकेट नूडल्स, 1/2 चम्मच अजीनोमोटो, 1 चम्मच चिली सॉस, 2 चम्मच सोया सॉस, 2 चम्मच सिरका, तेल, नमक, स्वादानुसार, थोड़ी सी पिसी काली मिर्च।

विधि:- नूडल्स को उबाल लें और पानी को छान कर अलग कर लें। कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें अदरक का पेस्ट डाल कर हल्का भूरा कर लें। अब इसमें चिकन के टुकड़ों को बारीक काट कर तलें। हल्के भूरे हो जाने पर प्याज के बारीक लम्बे आकार के टुकड़ों को इसमें डाल कर फ्राई करें। अब इसमें नूडल्स मिला दें और सोया सॉस, चिली सॉस, सिरका, नमक, काली मिर्च, अजीनोमोटो मिला कर टॉस करें। सर्विंग डिश में इसे डालें और गरमा गरम चिकन चाउमीन सर्व करें।

फ्राइड राइस और वेजिटेबिल मन्चूरियन
सामग्री:- 250 ग्राम चावल, 50-100 ग्राम बारीक कटी फ्रेंच बीन्स, 2-3 बारीक कटी हुई गाजर, 1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, 3 हरे प्याज (स्प्रिंग अनियन) बारीक कटे हुए, 1/2 चम्मच अजीनोमोटो, 2 चम्मच सोया सॉस, नमक व काली मिर्च स्वादानुसार, तेल।

विधि:- चावल को उबाल लें। अब एक कड़ाही या खुले बर्तन में तेल गर्म करें। फिर इसमें गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स, प्याज को 5-10 मिनट तक पकाएं। थोड़ा पक जाने पर उबले हुए चावल, सोया सॉस, नमक, कालीमिर्च, अजीनोमोटो को मिला लें और अच्छी तरह इन सब को टॉस करें ताकि सारा मिश्रण मिल जाए। फिर इसे आंच से उतार लें। फ्राइड राइस तैयार हैं।

अब बनाइए इनके साथ खाने के लिए वेजिटेबल मन्चूरियन।
सामग्री:- 1 छोटा फूल पत्ता गोभी, दो गाजर, धनिया (महीन कतरा हुआ), तीन चम्मच कॉर्न फ्लोर, 3 चम्मच मैदा, 1/4 चम्मच अजीनोमोटो, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार, तेल।
विधि:- बंदगोभी व गाजर को कद्दूकस कर लें। अब कॉर्न फ्लोर और मैदा को मिला कर इसमें बंदगोभी, गाजर, नमक, धनिया व अजीनोमोटो मिला कर छोटे-छोटे बॉल्स बनाएं। अब इन बॉल्स को सूखे मैदे से निकाल कर एक कड़ाही में तेल डाल कर तलें। आंच धीमी रखें। मन्चूरियन बॉल्स तैयार हैं।

अब कीजिए मन्चूरियन सॉस की तैयारी।
सामग्री:- 1 प्याज बारीक कटा हुआ, 2-3 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक व लहसुन का पेस्ट, 1) चम्मच सिरका, 2 चम्मच कार्न फ्लोर, 1) चम्मच सोया सॉस, 2 चम्मच टोमेटो सॉस, नमक व काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार, तेल (2 बड़े चम्मच)।

विधि:- एक बर्तन में तेल गर्म करें। इसमें अदरक और लहसुन के पेस्ट को भूनें। बारीक कटा हुआ प्याज डालें और भूनें। आंच धीमी रख भूनते रहें। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, सोया सॉस, सिरका, टोमेटो सास, नमक व काली मिर्च डालें। इस मिश्रण में 2 कप पानी डाल दें। धीमी आंच पर इस मिश्रण को पकाते रहें।

आधा कप पानी में 2 चम्मच कार्न फ्लोर घोलें। अच्छी तरह घोलें ताकि गोलियां न बनें। अब इस कार्नफ्लोर को आंच पर रखे मिश्रण में मिला दें। चम्मच से हिलाती रहें और हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं। मंचूरियन सॉस तैयार है।
अब इसमें मंचूरियन बॉल्स डालकर सर्व करें। ऊपर से महीन कतरा हुआ धनिया डालें।
– सोनी मल्होत्रा

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का ऑडियो वायरल, ठग ताहिर उर्फ काला ने कबूला गुनाह

   मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से ठीक पहले जनपद में ठगी का एक बड़ा मामला गरमा गया है। शाहपुर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस भर्ती के नाम पर 3 करोड़ की ठगी का ऑडियो वायरल, ठग ताहिर उर्फ काला ने कबूला गुनाह

सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, जोधपुर जेल से 170 दिन बाद रिहा होंगे

नई दिल्ली/जोधपुर। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA)...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  राजस्थान 
सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, जोधपुर जेल से 170 दिन बाद रिहा होंगे

गौतमबुद्ध नगर में गैस संकट को लेकर प्रशासन सतर्क: छापेमारी में कालाबाजारी के नहीं मिले सबूत, लेकिन उपभोक्ता परेशान

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कथित किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने अपनी...
दिल्ली NCR  नोएडा 
गौतमबुद्ध नगर में गैस संकट को लेकर प्रशासन सतर्क: छापेमारी में कालाबाजारी के नहीं मिले सबूत, लेकिन उपभोक्ता परेशान

पीपल सिर्फ पेड़ भर नहीं, यहां जानिए धार्मिक महत्व, औषधीय गुण और पर्यावरणीय लाभ

नई दिल्ली। औषधीय गुणों से भरपूर पीपल के पत्ते कई समस्याओं से निपटने में उपयोग किए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट,...
लाइफस्टाइल 
पीपल सिर्फ पेड़ भर नहीं, यहां जानिए धार्मिक महत्व, औषधीय गुण और पर्यावरणीय लाभ

क्या आपकी प्रकृति है वात? आयुर्वेद से जानिए संतुलन का सही तरीका

नई दिल्ली। आयुर्वेद के अनुसार वात प्रकृति वाले लोग हल्के, दुबले-पतले और फुर्तीले होते हैं, लेकिन अस्थिर भी। उनका मन...
हेल्थ 
क्या आपकी प्रकृति है वात? आयुर्वेद से जानिए संतुलन का सही तरीका

उत्तर प्रदेश

यूपी के 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा, ये है इंतेजाम

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा शनिवार से सुबह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी के 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा, ये है इंतेजाम

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम