मानव जनित जलवायु परिवर्तन से 2023 में हुई करीब एक लाख मौतें- स्टडी

On

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया द्वारा संचालित एक वैश्विक अध्ययन के अनुसार, 2023 में भीषण गर्मी से लगभग एक लाख मौत मानव-जनित जलवायु परिवर्तन से जुड़ी हैं। मंगलवार को जारी इस अध्ययन में पाया गया कि 2023 में दुनिया भर में भीषण गर्मी के कारण लगभग 1,78,486 लोगों की मौत हुई। इन मौतों में से करीब 54 प्रतिशत, यानी लगभग 97,000 मौतें मानव-जनित जलवायु परिवर्तन की वजह से हुई हैं। यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी की अगुवाई में किया गया है, जिसमें 67 देशों और 2,013 जगहों के तापमान और मृत्यु आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।

 

और पढ़ें दांतों की सड़न और मसूड़ों की सूजन से राहत देंगे ये योगासन, फंगल इंफेक्शन भी होगा दूर

और पढ़ें सोना, चांदी या तांबा: जानिए कौन-सा बर्तन बढ़ाए आपकी उम्र और इम्युनिटी

अध्ययन में पता चला कि 2023 का साल अब तक का सबसे गर्म साल था, जो पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.45 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। इस तापमान वृद्धि ने हीटवेव की तीव्रता और अवधि दोनों को बढ़ाया, जिससे विशेष रूप से उत्तरी गोलार्ध के उपोष्णकटिबंधीय और मध्यम जलवायु वाले इलाकों में हृदय और श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की मौतें बढ़ीं। दक्षिणी यूरोप में गर्मी की लहरों के कारण प्रति मिलियन 120 लोगों की मौत दर्ज की गई, जो विश्व के अन्य हिस्सों की तुलना में सबसे अधिक थी।

और पढ़ें घमरा: शरीर को अंदर से शुद्ध करने वाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी और उसके फायदे

 

इसके बाद पूर्वी और पश्चिमी यूरोप में भी उच्च मौत दर देखी गई। विशेषज्ञों का कहना है कि इन क्षेत्रों में लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की सेहत पर, खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर गहरा असर डाला। यह अध्ययन बताते हैं कि अगर मानव गतिविधियों से होने वाला जलवायु परिवर्तन नियंत्रित नहीं किया गया, तो भविष्य में ऐसी ही हीटवेव देखने को मिल सकती हैं। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि ऐसे हालात में जरूरी है कि सरकारें और समुदाय स्वास्थ्य के लिए उचित तैयारी करें और जलवायु संकट को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने 15 सितंबर को अपनी पहली राष्ट्रीय जलवायु जोखिम रिपोर्ट जारी की।

 

इसमें बताया गया कि अगर ग्लोबल वार्मिंग 3 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया, तो ऑस्ट्रेलिया में 2050 तक 15 लाख से अधिक घर समुद्र के बढ़ते जलस्तर के खतरे में होंगे। 2090 तक यह संख्या 30 लाख से भी अधिक हो जाएगी। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस तापमान वृद्धि के कारण गर्मी से होने वाली मौतें दोगुनी से ज्यादा हो जाएंगी। जलवायु परिवर्तन, यानी लंबे समय में तापमान और मौसम के पैटर्न में बदलाव, प्राकृतिक कारणों से भी हो सकता है, जैसे सूरज की गतिविधि में बदलाव या बड़े ज्वालामुखी विस्फोट। लेकिन 1800 के बाद से इंसानों की गतिविधियां, खासकर जीवाश्म ईंधन जैसे कोयला, तेल और गैस जलाने की वजह से, जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण बन गई हैं।

 

जीवाश्म ईंधनों के जलने से कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन जैसी गैसें निकलती हैं, जिससे ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन होता है, जो पृथ्वी के तापमान को बढ़ाती हैं। इससे ग्लोबल वार्मिंग होती है। कृषि, उद्योग, परिवहन, भवन निर्माण और भूमि उपयोग जैसे कई क्षेत्र इन गैसों के प्रमुख स्रोत हैं। गर्मी की लहरें न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं, बल्कि यह फसलों और पानी के स्रोतों पर भी बुरा असर डालती हैं। इससे खाद्य सुरक्षा पर संकट पैदा हो सकता है और जीवनयापन मुश्किल हो सकता है। इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाना बेहद जरूरी है।




 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

थायराइड: छोटी सी ग्रंथि जो पूरे शरीर को प्रभावित करती है, जरूरी है सतर्क रहना

हमारा शरीर मांसपेशी, हड्डी, धमनी, उत्तक और रक्त वाहिकाओं का एक जाल है, जिसमें हर अंग का काम करने का...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
थायराइड: छोटी सी ग्रंथि जो पूरे शरीर को प्रभावित करती है, जरूरी है सतर्क रहना

नाभि: शरीर का सीक्रेट पावर बटन और इसकी देखभाल के आसान उपाय

नाभि हमारे शरीर का केंद्र बिंदु है, जिसे आयुर्वेद में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। यह सिर्फ पेट के बीच...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
नाभि: शरीर का सीक्रेट पावर बटन और इसकी देखभाल के आसान उपाय

सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन की धरती से समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए BKU (तोमर) राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शिवराज चौहान से मुलाकात,24 मांगों का सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर के नेतृत्व में आज केंद्रीय कृषि...
राष्ट्रीय 
किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए BKU (तोमर) राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की शिवराज चौहान से मुलाकात,24 मांगों का सौंपा ज्ञापन

करवा चौथ पर प्यार और विश्वास का नया वादा

आज करवा चौथ है। इस पर्व का उद्देश्य गृहस्थ के भीतर पति-पत्नी में आपसी प्रेम में प्रगाढ़ता है। पति पत्नी...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
करवा चौथ पर प्यार और विश्वास का नया वादा

उत्तर प्रदेश

सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन की धरती से समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सपा प्रमुख को संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है, दंगाइयों में शांति दूत नजर आते हैं - योगी

मेरठ में पुलिसकर्मी ने पत्नी को गोली मारी, दीपिका की हालत गंभीर

मेरठ। मेरठ में एक पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। महिला की हालत गंभीर है और उसको...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पुलिसकर्मी ने पत्नी को गोली मारी, दीपिका की हालत गंभीर

मेरठ में करंट से दंपती की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

मेरठ। करवाचौथ से ठीक एक दिन पहले जानी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव अफजलपुर पावटी में आज गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में करंट से दंपती की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर ग्रामीणों का आक्रोश

सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे

Moradabad News: मुरादाबाद के सिविल लाइंस इलाके में स्थित सपा कार्यालय को लेकर प्रशासन और पार्टी के बीच टकराव बढ़...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सपा कार्यालय खाली कराने पर सियासी टकराव तेज, अखिलेश यादव बोले- हर कीमत पर पार्टी सम्मान की रक्षा करेंगे