महिलाओं के लिए संजीवनी है शतावरी, हार्मोन संतुलन से लेकर प्रजनन तक करती है मदद

On

शतावरी आयुर्वेद की एक बहुत महत्वपूर्ण औषधि है। खासकर महिलाओं के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। आज के समय में ज्यादातर महिलाएं पीसीओएस, अनियमित पीरियड्स, हार्मोनल असंतुलन और प्रजनन से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रही हैं। ऐसे में शतावरी उनके लिए बहुत लाभदायक है। संस्कृत में शतावरी का अर्थ है 'सौ पतियों वाली', यानी ऐसी स्त्री जो हमेशा स्वस्थ, सुंदर और प्रजननक्षम बनी रहे। यही कारण है कि इसे आयुर्वेद में महिलाओं की रानी औषधि कहा गया है।

 

और पढ़ें एनीमिया से सर्दी-जुकाम तक: गुड़ है सेहत की संजीवनी

और पढ़ें नाभि: शरीर का सीक्रेट पावर बटन और इसकी देखभाल के आसान उपाय

यह पौधा झाड़ीदार होता है और इसकी जड़ सबसे ज्यादा औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह शीतल, पौष्टिक, पित्त-वात शामक और शरीर को ताकत देने वाली होती है। शतावरी महिलाओं के हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करती है। जो महिलाएं पीसीओएस से परेशान हैं, उनके लिए यह बहुत असरदार है। यह ओवरी में सिस्ट बनने की प्रक्रिया को धीमा करती है और मुहांसे, चेहरे के बाल जैसी समस्याओं को भी कम करती है। अनियमित पीरियड्स में यह मासिक चक्र को नियमित करने में मदद करती है, गर्भाशय को पोषण देती है और पीरियड्स के दर्द व ब्लीडिंग ज्यादा होने में राहत पहुंचाती है। गर्भधारण में दिक्कत हो तो शतावरी ओव्यूलेशन सुधारकर गर्भाशय को स्वस्थ रखती है, जिससे प्रजनन क्षमता बढ़ती है।

और पढ़ें सोना, चांदी या तांबा: जानिए कौन-सा बर्तन बढ़ाए आपकी उम्र और इम्युनिटी

 

गर्भवती महिलाओं के लिए शतावरी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। यह मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों को जरूरी पोषण देती है और मॉर्निंग सिकनेस या यूटरस की सिकुड़न में राहत देती है। यही नहीं, यह स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी वरदान है। शतावरी मां के दूध की मात्रा और गुणवत्ता दोनों बढ़ाती है। इसके अलावा शतावरी तनाव कम करती है, नींद बेहतर बनाती है, कामेच्छा बढ़ाती है और रजोनिवृत्ति के समय महिलाओं को हार्मोनल बदलाव से राहत देती है। इसे चूर्ण, गोली, कल्प या काढ़े के रूप में लिया जा सकता है। आमतौर पर 3 से 5 ग्राम शतावरी चूर्ण को दूध के साथ रोज लिया जाता है। हालांकि इसका सेवन हमेशा डॉक्टर या आयुर्वेदाचार्य की सलाह से ही करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मात्रा में लेने से हार्मोनल ओवरस्टिमुलेशन हो सकता है। 


 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में FSDA का छापा, ₹52 हजार की 400 किलो मिलावटी मिठाई-सॉस नष्ट; 8 नमूने जांच को भेजे गए

मुजफ्फरनगर। आगामी त्योहारों—दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज—को देखते हुए, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में FSDA का छापा, ₹52 हजार की 400 किलो मिलावटी मिठाई-सॉस नष्ट; 8 नमूने जांच को भेजे गए

मुजफ्फरनगर पुलिस का 'ऑपरेशन सख़्ती': किसान यूनियन की गाडी से हूटर, झंडे हटाए, कार सीज, CM के निर्देश पर चेकिंग तेज

मुजफ्फरनगर। आगामी त्योहारों की लंबी श्रृंखला को देखते हुए, मुजफ्फरनगर पुलिस ने शहर में सघन चेकिंग अभियान और पैदल गश्त...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर पुलिस का 'ऑपरेशन सख़्ती': किसान यूनियन की गाडी से हूटर, झंडे हटाए, कार सीज, CM के निर्देश पर चेकिंग तेज

आज का इतिहास- 11 अक्टूबर

नयी दिल्ली।भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 अक्टूबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-1521- पोप लियो दशम ने इंग्लैंड...
आज का इतिहास 
आज का इतिहास- 11 अक्टूबर

मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

मेरठ। आज करवा चौथ पर्व शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

मुलायम सिंह यादव गरीबों और पिछड़ों की आवाज थे- हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर सपा कार्यालय में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुलायम सिंह यादव गरीबों और पिछड़ों की आवाज थे- हरेंद्र मलिक

उत्तर प्रदेश

मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

मेरठ। आज करवा चौथ पर्व शहर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में करवा चौथ की धूम, सुहागिनों ने रखा व्रत और मांगी पति की लंबी उम्र की कामना

स्नातक और शिक्षक की 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित,कांग्रेस अकेले लड़ेगी सभी 11 सीटें, सपा से गठबंधन से इनकार,अजय राय बोले- "यह सिंबल का चुनाव नहीं"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक-स्नातक एमएलसी (MLC) की 11 सीटों के लिए चुनाव 2026 में होने हैं, लेकिन राजनीतिक दलों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्नातक और शिक्षक की 5 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित,कांग्रेस अकेले लड़ेगी सभी 11 सीटें, सपा से गठबंधन से इनकार,अजय राय बोले- "यह सिंबल का चुनाव नहीं"

मथुरा जिला कारागार में करवा चौथ उत्सव, 36 महिला बंदियों ने रखा व्रत

मथुरा। देशभर में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन विवाहित महिला के लिए बेहद...
उत्तर प्रदेश  मथुरा 
मथुरा जिला कारागार में करवा चौथ उत्सव, 36 महिला बंदियों ने रखा व्रत

सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल