रीढ़ की हड्डी को बनाना है लचीला? आज ही अपनी दिनचर्या में शामिल करें तिर्यक भुजंगासन

On

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, पीठ दर्द और पेट जैसी शारीरिक समस्या होना आम बात है। थोड़ी सी लापरवाही और ये समस्याएं घेर लेती हैं। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा बताता है कि शारीरिक हो या मानसिक, इन समस्या का समाधान योगासन के पास है। योग विशेषज्ञ के अनुसार, स्वास्थ्य आहार के साथ-साथ 'तिर्यक भुजंगासन' के अभ्यास से शारीरिक समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। यह पेट के बल लेटकर किया जाने वाला योगासन है, इसलिए शुरुआती लोग भी आसानी से कर सकते हैं।

आयुष मंत्रालय ने इसके महत्व पर प्रकाश डाला है। उनके अनुसार, तिर्यक भुजंगासन (ट्विस्टिंग कोबरा पोज) रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने, पीठ/गर्दन दर्द कम करने, फेफड़ों को मजबूत करने और पेट के अंगों (यकृत/पाचन) को उत्तेजित करने में कारगर है। साथ ही, यह कंधों के तनाव को कम करता है और मासिक धर्म संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाने में कारगर होता है। यह तनाव कम करता है और कमर की चर्बी कम करने में मदद करता है। हालांकि, इसके साथ आपको नियमित स्वास्थ्य आहार भी लेना पड़ेगा। इसको करना बेहद आसान है। सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। दोनों पैरों के बीच थोड़ा सा गैप होना चाहिए। दोनों हाथों की हथेलियां कंधों के पास फर्श पर रखें, जैसे भुजंगासन में रखते हैं। कोहनियां शरीर को छूती हों।

रात में ब्रश करना जरूरी, लापरवाही आपके दिल के लिए भी हो सकती है घातक  ये भी पढ़ें  रात में ब्रश करना जरूरी, लापरवाही आपके दिल के लिए भी हो सकती है घातक

अब गहरी सांस भरें और धीरे-धीरे छाती और ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं। कमर से नीचे का हिस्सा फर्श पर ही चिपका रहे। अब सांस छोड़ते हुए सिर और धड़ को दाईं ओर घुमाएं। कोशिश करें कि बाईं एड़ी या पैर को दाहिने कंधे के ऊपर से देख सकें। ट्विस्ट ज्यादा न करें, जितना आरामदायक हो। अपनी क्षमता अनुसार इस स्थिति पर रहें और सामान्य सांस चलती रहे। फिर सांस लेते हुए सीधे हो जाएं और ऊपर की ओर देखें। अब इसी तरह बाईं ओर दोहराएं। योग एक्सपर्ट बताते हैं कि यह आसन करने से पूरे शरीर को शारीरिक समस्या से निजात मिल सकता है, लेकिन पीठ में गंभीर चोट, हर्निया या पेट की सर्जरी के बाद इस आसन का अभ्यास करने से बचें।

मिशन एड्स सुरक्षा के तहत दिसंबर 2027 तक एचआईवी पर काबू पाना भारत का लक्ष्य  ये भी पढ़ें  मिशन एड्स सुरक्षा के तहत दिसंबर 2027 तक एचआईवी पर काबू पाना भारत का लक्ष्य

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

चौरावाला (रॉयल बुलेटिन): जनपद के मोरना क्षेत्र अंतर्गत ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चौरावाला में चबूतरे और नाली के विवाद...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में खौफनाक वारदात: चबूतरे के विवाद में घर में घुसकर महिलाओं पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला; नाबालिग को खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी

शाहपुर (रॉयल बुलेटिन): कस्बे में मुजफ्फरनगर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने गुरुवार देर रात एक जनरेटर फैक्ट्री और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी

रामपुरी में बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा खतरा: जर्जर खंभों के बीच सड़क निर्माण की तैयारी, मोहल्लेवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रामपुरी (रॉयल बुलेटिन): शहर के रामपुरी क्षेत्र स्थित होली चौक के पास, पूर्व सभासद अशोक वर्मा वाली गली में बिजली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रामपुरी में बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा खतरा: जर्जर खंभों के बीच सड़क निर्माण की तैयारी, मोहल्लेवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

आरा की फेमस 'हाथी कान पूड़ी' का स्वाद लेते दिखीं तृषा कर मधु, पवन सिंह का किया जिक्र

मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और डांसर तृषा कर मधु, जो अपने म्यूजिक वीडियो, डांस मूव्स और बोल्ड...
मनोरंजन 
आरा की फेमस 'हाथी कान पूड़ी' का स्वाद लेते दिखीं तृषा कर मधु, पवन सिंह का किया जिक्र

उत्तर प्रदेश

अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

अमरोहा (रॉयल बुलेटिन): जनपद अमरोहा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित इस्लाम नगर इलाके में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा के रिहायशी इलाके में तांडव: कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का माल

कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कोडिनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एसआईटी ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, अंकुल मौर्या की 40 लाख की सम्पत्ति कुर्की का नोटिस

बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

लखनऊ-भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के तहत 11 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।  यह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  शामली  बागपत 
बीजेपी ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, शामली, अमरोहा, बागपत और सहारनपुर में इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबिल व बैटरी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: थाना नागल पुलिस ने ट्यूबवैल से केबल व बैटरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश