महाराष्ट्र भाजपा उम्मीदवारों की सूची जल्द की जाएगी जारी: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की सूची बहुत जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए के समर्थक दलों में उम्मीदवारों को तय करने का काम चल रहा है। सभी सहयोगी दल अपने उम्मीदवारों की सुची अलग-अलग जारी करेंगे। देवेंद्र फडणवीस […]
मुंबई। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की सूची बहुत जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए के समर्थक दलों में उम्मीदवारों को तय करने का काम चल रहा है। सभी सहयोगी दल अपने उम्मीदवारों की सुची अलग-अलग जारी करेंगे।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनडीए गठबंधन के सीट बंटवारे पर कहा, ”महागठबंधन की चर्चा सकारात्मक चल रही है। ये चर्चा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। 1-2 दिन में सभी सीटों पर फैसला हो जाएगा। अब हमारे बीच कोई अनबन नहीं है। सिर्फ 30-35 सीटों पर फैसला होना बाकी है। यह जल्द ही होगा। अगर राज्य में उस फैसले पर बात नहीं बनी तो गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की जाएगी और इसका कोई समाधान निकाला जायेगा।
सीएम शिंदे ने कहा कि राज्य में फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार आएगी। हमने लाडली बहन योजना के लिए अग्रिम भुगतान कर दिया है। आचार संहिता की समस्या के चलते यह फैसला लिया गया है। एकनाथ शिंदे ने कहा है कि इस योजना का नवंबर महीने का पैसा अक्टूबर महीने में ही चुका दिया गया है।
लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !