भाकियू तोमर ने किया डीएम कार्यालय का किया घेराव, कई मागों को लेकर जिला प्रशासन को सौंपा पत्र
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर एक पंचायत की और जिला प्रशासन को विभिन्न मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। भाकियू तोमर के मंडल प्रभारी चौधरी अतुल अहलावत ने बताया कि आज कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है। जिसमें पुलिस की तानाशाही, […]
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर एक पंचायत की और जिला प्रशासन को विभिन्न मांगों को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।
भाकियू तोमर के मंडल प्रभारी चौधरी अतुल अहलावत ने बताया कि आज कई मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है। जिसमें पुलिस की तानाशाही, बिजली विभाग की तानाशाही और ग्राम बडसू के कब्रिस्तान में अवैध कब्जे का भी एक मुद्दा है।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि कब्रिस्तान पर जो कब्जा किया जा रहा है उसे कब्जा मुक्त कराकर वहां बाउंड्री कराई जाए।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर के सिसौली में भाकियू की मासिक पंचायत, भारत अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ आंदोलन का आह्वानबिजली विभाग की तानाशाही के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाते हुए कहा कि रुड़की रोड स्थित कृष्णा पैलेस की बराबर वाली गली में विद्युत पॉल को फाड़कर गली के बीचो बीच लगा दिया गया है।
इसका जब मोहल्ले वासियों ने विरोध किया तो बिजली विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए 20 हजार रु की डिमांड की।
इस दौरान यूनियन के मंडल प्रभारी अतुल अहलावत ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि भोपा रोड पर विभिन्न फैक्ट्रियां है जो कचरा जलाकर प्रदूषण फैला रही है। इन पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां