मुजफ्फरनगर: ईद मिलन समारोह के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई और महंगाई पर योगी सरकार को घेरा

भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सड़क पर लड़ेगी कांग्रेस: अजय राय

School Ad

मुजफ्फरनगर। नगर के पचेंडा रोड पर स्थित पूर्व सांसद सईदुज्जमा और कांग्रेस नेता सलमान सईद के आवास पर आयोजित 'ईद मिलन समारोह' मंगलवार को राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। अजय राय ने स्पष्ट चेतावनी दी कि योगी सरकार जहाँ भी अन्यायपूर्ण तरीके से बुलडोजर चलाएगी या धार्मिक स्थलों को निशाना बनाएगी, कांग्रेस वहां मजबूती से खड़ी मिलेगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए अजय शाहजहांपुर की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि शहीद दिवस के दिन सरकार ने तीन शहीदों की मूर्तियों को खंडित कराया, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न केवल उन मूर्तियों को दोबारा लगवाएगी, बल्कि दोषियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराएगी। आज अगर कोई सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सीना तानकर खड़ा है, तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी है।

मुजफ्फरनगरः अलमासपुर में नवशक्ति यात्रा का पांचवां दिन संपन्न, 180 से अधिक महिलाओं की सहभागिता ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः अलमासपुर में नवशक्ति यात्रा का पांचवां दिन संपन्न, 180 से अधिक महिलाओं की सहभागिता

महंगाई और अंतरराष्ट्रीय साख पर प्रहार
यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान शासकों की नीतियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख को नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने ईरान-इजरायल युद्ध के संदर्भ में गैस और डीजल के बढ़ते दामों पर चिंता जताते हुए कहा कि आम नागरिक त्रस्त है और राहुल गांधी संसद से सड़क तक जनता की आवाज उठा रहे हैं।

मुजफ्फरनगर: चरथावल में सामूहिक विवाह में गूंजी शहनाइयां, 99 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: चरथावल में सामूहिक विवाह में गूंजी शहनाइयां, 99 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

चुनाव के लिए 3 लाख पदाधिकारी मैदान में
आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति साझा करते हुए अविनाश पांडे ने बताया कि 2027 में 'मिशन यूपी' को फतह करने के लिए 3 लाख से अधिक पदाधिकारी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य युवाओं और मजदूरों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। विपक्षी दल एकजुट होकर भाजपा को शिकस्त देंगे।

मुजफ्फरनगर में युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या, प्रेम प्रसंग की रंजिश में घर में घुसकर उतारा मौत के घाट ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या, प्रेम प्रसंग की रंजिश में घर में घुसकर उतारा मौत के घाट

दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, पूर्व सांसद सईदुज्जमा, सलमान सईद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, दिनेश पाल सहित कई जिलों के अध्यक्ष और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी मजबूती का संदेश देने का प्रयास किया है।

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी स्ट्राइक: अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी पर कोहराम, 12 हजार से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी को जड़ से खत्म करने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार की बड़ी स्ट्राइक: अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी पर कोहराम, 12 हजार से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

ट्रंप का मोदी को फोन: पश्चिम एशिया के संकट पर हुई 'महा-चर्चा', होरमुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने पर बनी सहमति

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में गहराते युद्ध के बादलों के बीच दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली नेताओं— प्रधानमंत्री...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
ट्रंप का मोदी को फोन: पश्चिम एशिया के संकट पर हुई 'महा-चर्चा', होरमुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने पर बनी सहमति

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा: 1 अप्रैल से लागू होंगी नई टोल दरें, मेरठ तक के लिए अब ढीली करनी होगी जेब

गाजियाबाद/मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) और एनएच-9 पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा: 1 अप्रैल से लागू होंगी नई टोल दरें, मेरठ तक के लिए अब ढीली करनी होगी जेब

राहुल गांधी का मोदी पर 'विदेशी' वार: बोले— प्रधानमंत्री वही करेंगे, जो अमेरिका और इजरायल कहेंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राहुल गांधी का मोदी पर 'विदेशी' वार: बोले— प्रधानमंत्री वही करेंगे, जो अमेरिका और इजरायल कहेंगे

रेल यात्रियों को बड़ा झटका: ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट रद्द कराया तो नहीं मिलेगा एक भी पैसा

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने टिकटों की कालाबाजारी रोकने और दलालों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए टिकट कैंसिलेशन...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
रेल यात्रियों को बड़ा झटका: ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट रद्द कराया तो नहीं मिलेगा एक भी पैसा

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बड़ी स्ट्राइक: अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी पर कोहराम, 12 हजार से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी को जड़ से खत्म करने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी सरकार की बड़ी स्ट्राइक: अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी पर कोहराम, 12 हजार से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा: 1 अप्रैल से लागू होंगी नई टोल दरें, मेरठ तक के लिए अब ढीली करनी होगी जेब

गाजियाबाद/मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) और एनएच-9 पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा: 1 अप्रैल से लागू होंगी नई टोल दरें, मेरठ तक के लिए अब ढीली करनी होगी जेब

खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज राजधानी के लोक भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
खिलाड़ियों के लिए 'योगी सरकार' का बड़ा ऐलान: लक्ष्मण और लक्ष्मीबाई पुरस्कार राशि अब होगी 10 लाख, मुज़फ्फरनगर की प्रीतिपाल बनी बीडीओ

यूपी बना निवेश का 'ड्रीम डेस्टिनेशन': सीएम योगी ने लॉन्च किया 'निवेश मित्र 3.0', निवेशकों को बांटे 2781 करोड़ के इन्सेन्टिव

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लोक भवन में 'निवेश मित्र 3.0' का भव्य शुभारंभ कर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी बना निवेश का 'ड्रीम डेस्टिनेशन': सीएम योगी ने लॉन्च किया 'निवेश मित्र 3.0', निवेशकों को बांटे 2781 करोड़ के इन्सेन्टिव

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव