मुजफ्फरनगर में कल डीएम ऑफिस का घेराव करेगी रालोद, तैयारियां शुरू

मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट स्थिति जिलाधिकारी कार्यालय पर आगामी कल राष्ट्रीय लोकदल विभिन्न मांगों को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन करेगी। उसी को लेकर जिला अध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एक बैठक आहूत की गई। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों से आगामी कल होने वाले प्रदर्शन को […]
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट स्थिति जिलाधिकारी कार्यालय पर आगामी कल राष्ट्रीय लोकदल विभिन्न मांगों को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन करेगी। उसी को लेकर जिला अध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर एक बैठक आहूत की गई। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों से आगामी कल होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए चर्चा की और प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का भी आह्वान किया।
ये भी पढ़ें कानपुर में 22 मार्च को आध्यात्मिक संगम: भव्य राज्य स्तरीय निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ पूरीरालोद जिलाध्यक्ष संधि मलिक ने बताया कि इस प्रदर्शन में करीब 6-7 हजार लोग जुटेंगे। उन्होंने कहा कि यह सभी लोग जनपद मुजफ्फरनगर के ही होंगे। पिछले 1 महीने से पार्टी किसान संदेश के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री को गन्ने के रेट, आवारा पशुओं का मुद्दा और शुगर मिल पर बकाया भुगतान के लिए किसान संदेश अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन प्रदेश की सोई हुई योगी सरकार के खिलाफ आगामी कल राष्ट्रीय लोकदल का एक-एक कार्यकर्ता प्रदर्शन करेगा और सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेगा।
जिलाअध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि धरने में राष्ट्रीय लोक दल के सभी विधायक और पूर्व सांसद पूर्व विधायक और मंत्री शामिल होंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां