उज्ज्वल राणा आत्मदाह कांड में न्याय की लड़ाई तेज़, पंचायत के 10 वादे पूरे न होने पर 8 दिसंबर से बेमियादी आंदोलन का ऐलान

On

मुजफ्फरनगर: डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के छात्र उज्ज्वल राणा आत्मदाह कांड के बाद न्याय की लड़ाई लड़ रहे परिजनों और छात्रों का आक्रोश अब वादाखिलाफी को लेकर फूट पड़ा है। मृतक के चाचा सचिन राणा और बहन सलोनी राणा ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाए।

परिजनों ने स्पष्ट कहा कि 10 नवंबर को डीएवी कॉलेज बुढ़ाना गेट पर हुई पंचायत में जो दस प्रमुख मांगें तय हुई थीं—जिसमें सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, 15 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी, और उज्ज्वल की प्रतिमा की स्थापना शामिल थी—उनमें से एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। परिवार का आरोप है कि मुख्य आरोपी कॉलेज प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग और अन्य की गिरफ्तारी अधूरी है, और कई नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि "साथ देने का वादा करने वाले नेता भी घर जाकर सो गए" और किसी ने कार्रवाई के लिए कदम नहीं बढ़ाया।

मुज़फ्फरनगर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा की पिस्टल छीनने का दुस्साहस, पुलिस पर लाठी-सरियों से किया हमला ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दरोगा की पिस्टल छीनने का दुस्साहस, पुलिस पर लाठी-सरियों से किया हमला

बेमियादी धरने का ऐलान:

मुज़फ्फरनगर में होली पर्व पर सुरक्षा का कड़ा पहरा: एडीजी भानु भास्कर ने लिया जायजा, शिव चौक पर किया निरीक्षण ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में होली पर्व पर सुरक्षा का कड़ा पहरा: एडीजी भानु भास्कर ने लिया जायजा, शिव चौक पर किया निरीक्षण

सरकार और प्रशासन को जगाने के लिए मृतक की बहन सलोनी राणा और चाचा सचिन राणा ने बेमियादी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि 8 दिसंबर से डीएवी कॉलेज बुढ़ाना के मुख्य गेट पर परिवार और छात्र अनशन पर बैठेंगे। सलोनी राणा ने कहा कि उनका भाई छात्र हितों के लिए लड़ते हुए शहीद हुआ है और परिवार अब न्याय मिलने तक अनशन पर रहेगा।

मुज़फ्फरनगर में आर्य समाज नई मंडी का 98वां वार्षिकोत्सव: वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ आगाज ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में आर्य समाज नई मंडी का 98वां वार्षिकोत्सव: वैदिक मंत्रोच्चार और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ हुआ आगाज

छात्र नेता वीशू मलिक ने कहा कि छात्रों में रोष बढ़ रहा है और मांगें पूरी न होने पर एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। प्रेस वार्ता में मनीष कालखंडे, मोनू मलिक, विजित तालियान, अंकुर राठी, सार्थक लाटियान, शुभम मलिक, विशाल सिंह, रवि राठी, पुनीत पंवार, आदित्य पंवार आदि भी मौजूद रहे।

 

आपको पता ही होगा कि बीए छात्र उज्ज्वल राणा ने 8 नवंबर को कॉलेज परिसर में स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी, जिसके अगले दिन 9 नवंबर को उनकी मौत हो गई थी। उन पर प्राचार्य प्रदीप कुमार और अन्य शिक्षकों द्वारा उत्पीडन और मारपीट का आरोप लगा था। इस मामले में अभी तक प्राचार्य प्रदीप कुमार और पीटीआई संजीव कुमार की गिरफ्तारी हो पाई है, जबकि लापरवाही बरतने वाले दरोगा नंद किशोर और दो सिपाहियों ज्ञानवीरविनीत कुमार को एसएसपी ने लाइन हाजिर किया है। देखें वीडियो-

Views: 221

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

देश में आईटीआई छात्रों के लिए नियमों में बड़ा ऐतिहासिक बदलाव, अब 150 घंटे की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग जरूरी

नई दिल्ली। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के तहत प्रशिक्षण महानिदेशालय ने देशभर के औद्योगिक प्रशिक्षण...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
देश में आईटीआई छात्रों के लिए नियमों में बड़ा ऐतिहासिक बदलाव, अब 150 घंटे की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग जरूरी

तन्मय शुक्ला बनेंगे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट: 185 साल पुरानी और 6 पीढ़ियों की सैन्य विरासत को रखेंगे बरकरार

नई दिल्ली। भारतीय सेना के नए-नवेले अधिकारियों की पासिंग आउट परेड 7 मार्च को गया (बिहार) के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
तन्मय शुक्ला बनेंगे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट: 185 साल पुरानी और 6 पीढ़ियों की सैन्य विरासत को रखेंगे बरकरार

भारत-रवांडा संयुक्त आयोग की बैठक: रक्षा, कृषि और डिजिटल निवेश पर हुआ बड़ा समझौता

नई दिल्ली। भारत और रवांडा ने मंगलवार को संयुक्त आयोग की बैठक आयोजित की। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भारत-रवांडा संयुक्त आयोग की बैठक: रक्षा, कृषि और डिजिटल निवेश पर हुआ बड़ा समझौता

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24 करोड़ रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर आपूर्ति किए गए सामान का 'गलत क्लासिफिकेशन' दर्शाकर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24 करोड़ रुपये का जुर्माना

मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों ने दंपत्ति के बैंक खातों से उड़ाये 1.99 लाख रुपये

मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है, जहाँ साइबर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों ने दंपत्ति के बैंक खातों से उड़ाये 1.99 लाख रुपये

उत्तर प्रदेश

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

   मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में थाना परिसर के भीतर ही कानून की धज्जियां उड़ाने का एक सनसनीखेज मामला...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में बहू की भाभी ने ससुर को जड़ा थप्पड़, जमकर चले लात-घूंसे, पांच लोगों का हुआ चालान

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र अंतर्गत बसेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त भिड़ंत में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, देहरादून निवासी चालक गंभीर

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं