जेएमसी एलसीईपीएल आफिस पर यूपी जल निगम ठेकेदार एसोसिएशन का धरना चौथे दिन भी जारी, मांग ना मानी तो सोमवार को डीएम को देंगे ज्ञापन

On

मुजफ्फरनगर। यूपी जल निगम ठेकेदार एसोसिएशन के बैनर तले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जेएमसी एलसीईपीएल कंपनी के विरुद्ध विभिन्न मांगों को लेकर पारस एंक्लेव स्थित ऑफिस पर चल रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा। ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो सोमवार को डीएम को ज्ञापन दिया […]

मुजफ्फरनगर। यूपी जल निगम ठेकेदार एसोसिएशन के बैनर तले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जेएमसी एलसीईपीएल कंपनी के विरुद्ध विभिन्न मांगों को लेकर पारस एंक्लेव स्थित ऑफिस पर चल रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा। ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो सोमवार को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश जल निगम ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव त्यागी ने बताया कि जो टेंडर कंपनी द्वारा ठेकेदारों को दिया गया था और जिस हिसाब दर तय की गई थी, उस पैसे से खर्च भी पूरा नहीं चल पा रहा है और ठेकेदारों व मजदूरों का गुजारा नहीं हो रहा है।

एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: एम.कॉम परीक्षा में शत-प्रतिशत सफल रहे छात्र ये भी पढ़ें  एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: एम.कॉम परीक्षा में शत-प्रतिशत सफल रहे छात्र

ठेकेदारों एवं मजदूरों के द्वारा दरों को बढ़ाने के लिए कई बार अर्जी लगाई जा चुकी है, मगर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है, जिससे क्षुब्ध ठेकेदारों एवं मजदूरों ने उत्तर प्रदेश जल निगम ठेकेदार एसोसिएशन के बैनर तले एकजुट होकर कंपनी के विरुद्ध ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जो आज चौथे दिन भी जारी रहा।

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर, भारी मात्रा में गांजा बरामद  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर, भारी मात्रा में गांजा बरामद 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा और उग्र आंदोलन होगा।

मुजफ्फरनगर: एसएसपी संजय कुमार वर्मा का पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कैफे में खाने की गुणवत्ता भी परखी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: एसएसपी संजय कुमार वर्मा का पुलिस कार्यालय में औचक निरीक्षण, कैफे में खाने की गुणवत्ता भी परखी

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश जल निगम ठेकेदार एसोसिएशन द्वारा जनपद भर की जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल निगम उत्तर प्रदेश द्वारा एक नई पहल की गई थी, जिसमें जनपद भर के विभिन्न गांवों में जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 221 गांव चिन्हित किए गए थे।

इस कार्य को पूरा करने के लिए जेएमसी एलसीईपीएल कंपनी को टेंडर दिया गया था। इस कार्य को प्राथमिकता पूर्वक पूरा करने के लिए कंपनी द्वारा उत्तर प्रदेश जल निगम ठेकेदार एसोसिएशन के ठेकेदारों को बांट दिया गया था। एसोसिएशन के ठेकेदारों को कार्य करने के लिए, जो दर दी रही है, उनमें बचत नहीं हो पा रही है तथा अत्याधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

कई बार कंपनी के परियोजना प्रबंधक तथा महाप्रबंधक से दरें बढ़ाने की मांग की जा चुकी है, परंतु आश्वासन के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। उत्तर प्रदेश जल निगम ठेकेदार एसोसिएशन द्वारा 20 जनवरी से जनपद के 90 गांव में पाइप लाइन डालने तथा घरेलू जल कनेक्शनों का कार्य बंद कर दिया गया है।

ठेकेदार एवं मजदूर धरना प्रदर्शन पर होने के कारण कार्य पूर्ण रूप से बंद पड़ा हुआ है। बताया गया कि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी विभागीय अधिकारियों तथा कंपनी के उच्च अधिकारियों को उत्तर प्रदेश जल निगम ठेकेदार एसोसिएशन के ठेकेदारों का आर्थिक शोषण एवं उत्पीड़न न करने के निर्देश दिए हुए हैं, बावजूद इसके कंपनी के उच्च अधिकारी अपनी बदी से बाज नहीं आ रहे हैं।

चौथे दिन धरने पर उत्तर प्रदेश जल निगम ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव त्यागी, नरेंद्र पंवार, अमृतपाल, प्रदीप कुमार, यूनूस राणा, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र पवार, राजवीर सिंह, मनोज चौधरी, अनूज कुमार खड़के, रंजन कुमार, रजनीश, साजिद मलिक, अमीर, आजम, सुभाष, निखिल कुमार, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, सोनू, आदि मौजूद रहे।

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की मांग को लेकर पेश जनहित याचिका...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर पशु बलि पर रोक लगाने की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 238 ग्राम चरस बरामद कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 238 ग्राम चरस बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव