Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में कोरोना के नए मामले
नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में छह राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और शेष राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.62 करोड़ से अधिक टीके […]
नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में छह राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं और शेष राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या में कमी आयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.62 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को जान से मारने की धमकी, मांगी गई 10 करोड़ की फिरौती; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षामंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 1,797 हो गए हैं और इसी अवधि में 96 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं, जिससे कोविड से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,51,315 हो गयी है। स्वस्थ होने वालों की दर 98.80 प्रतिशत पर पहुंच गयी है।
ये भी पढ़ें ईसीआई ने बंगाल सरकार को 17 फरवरी तक चुनाव अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दियामंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से दो मरीज की मौत हुयी है, जिससे मृतकों की संख्या 5,30,750 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी पर बनी हुई है।
केरल में 11 सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,224 हो गयी है, जबकि इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 67,57,212 पर पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 71,579 पर बरकरार है।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में तीन सक्रिय मामले बढ़ने से, इनकी कुल संख्या बढ़कर 111 हो गयी। इस महामारी से अब तक 40,32,703 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक कुल 40,309 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
इसके अलावा, गोवा में कोरोना के पांच सक्रिय मामले बढ़ने से सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है। इस दौरान, कोरोना संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,55,106 तक पहुंच गयी है और राज्य में मृतकों का आंकड़ा 4,013 पर स्थिर है।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में दो सक्रिय मामला घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 14 रह गई है। राज्य में इस महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 21,04,528 हो गई है और इसी अवधि में कोरोना से दो मरीजों की मृत्यु होने से, मृतकों की संख्या 23,641 हो गयी है।
तमिलनाडु में कोरोना के चार सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 40 हो गयी। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 35,56,619 तक पहुंच गयी है और मृतकों की संख्या 38,049 पर स्थिर है।
हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में तीन सक्रिय मामले बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर आठ हो गयी है। इस महामारी से अब तक 3,08,491 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इसी अवधि में एक मरीज की मौत होने से, राज्य में मृतकों की संख्या 4,213 हो गयी है।
इसके अलावा, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कोरोना के दो मामले जबकि पंजाब में एक नया मामला पाया गया है।
राहत की बात यह है कि अरुणाचल प्रदेश, असम, दादर एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव, झारखंड, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं रहा है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां