शामलीः भैंसवाल में बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम

शामली। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित “बाल विवाह मुक्त भारत” विशेष राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत ब्लॉक शामली के ग्राम पंचायत भैंसवाल में समुदाय के लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों और रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

जिलाधिकारी शामली अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्यक्रम दिनांक 1 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक ग्राम पंचायत, नगर निकाय और वार्ड स्तर पर सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित और जागरूक करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रोबेशन अधिकारी मौहम्मद मुशफेकीन ने किया।

भैंसवाल इंटर कॉलेज प्रकरण: पूर्व प्रबंधक ने डीआईओएस कार्यालय पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग ये भी पढ़ें  भैंसवाल इंटर कॉलेज प्रकरण: पूर्व प्रबंधक ने डीआईओएस कार्यालय पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम से जांच की मांग

ग्राम पंचायत भैंसवाल के पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पहलाद सिंह ने की। इस अवसर पर सभी समुदाय के लोगों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि जनपद शामली में अभियान 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति का उन्मूलन है।

शामली: रेलवे अधिकारी की तानाशाही के खिलाफ ट्रैक मैनों का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू ये भी पढ़ें  शामली: रेलवे अधिकारी की तानाशाही के खिलाफ ट्रैक मैनों का हल्लाबोल, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू

कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से केंद्र प्रशासक गजाला त्यागी, सुपरवाइजर शुभम शर्मा और वन स्टॉप सेंटर चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु की बालिका और 21 वर्ष से कम आयु के बालक का विवाह पूर्णतः गैरकानूनी है। बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक, मानसिक, शैक्षिक और सामाजिक विकास पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व मंत्री व एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह की शिष्टाचार भेंट ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूर्व मंत्री व एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह की शिष्टाचार भेंट

अधिकारियों ने यह भी बताया कि बाल विवाह करने, कराने या सहयोग करने पर 2 वर्ष तक का कारावास, ₹1,00,000 तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। साथ ही बराती, मौलवी/पंडित, फोटोग्राफर, टैंट, कैटरिंग, बैंड-पार्टी संचालक आदि के विरुद्ध भी FIR दर्ज की जा सकती है। जनपद में जिला प्रोबेशन अधिकारी को जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी नामित किया गया है।

कार्यक्रम में वन-स्टॉप सेंटर की गजाला त्यागी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि बाल विवाह की सूचना या आशंका होने पर तुरंत 1098, 112, 181 या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।

कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान पहलाद सिंह, ग्राम पंचायत सहायक सचिन कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकत्री निधि शर्मा सहित अन्य उपस्थित लोगों ने बाल विवाह न करने और समाज में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने की शपथ ली।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

Views: 29

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुजफ्फरनगर। जनपद के हृदय स्थल मेरठ रोड पर स्थित जिलाधिकारी आवास के ठीक सामने अराजकता का एक हैरान करने वाला...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में DM आवास के सामने 'आरोग्य पथ' पर तांडव, 1 करोड़ की सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए खतौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

उत्तर प्रदेश

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव