शामली में पानीपत—खटीमा नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर—ट्राली व ट्रक के बीच हुई भिडंत, तीन घायल
शामली: पानीपत—खटीमा नेशनल हाईवे पर शामली जिले के बंतीखेड़ा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक के भिड़ंत हो गई, जिसमें ट्रक व ट्रैक्टर पर सवार कुल 3 लोग घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए शामली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 2 घायलों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया।
शनिवार को हरियाणा निवासी चालक इमरान मुजफ्फरनगर से ट्रक लेकर शामली की ओर आ रहा था। इसी बीच पानीपत—खटीमा नेशनल हाईवे बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेडा के पास हाइवे पर चल रही ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने अचानक वाहन को अपनी साइड की तरफ मोड़ दिया, जिसके कारण पीछे आ रहा ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और ट्रैक्टर व ट्रक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने ट्रक चालक, परिचालक और ट्रैक्टर चालक भनेडा जट निवासी सनी कुमार को उपचार के लिए शामली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रैक्टर चालक समेत 2 घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां