भारत की पहली महिला विश्व कप जीत पर बीसीसीआई की बड़ी घोषणा, टीम इंडिया को 51 करोड़ का इनाम

On

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब जीत लिया। मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया। पूरे देश में जश्न का माहौल है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है।

 

और पढ़ें भारत की बेटियों का कमाल! हरमनप्रीत की टीम ने रचा इतिहास

और पढ़ें भारतीय फुटबॉल का साइलेंट वॉरियर रिटायर: अरिंदम भट्टाचार्य ने दो दशक के करियर को कहा अलविदा

उन्होंने इसे भारतीय महिला क्रिकेट के लिए बड़ा पल बताया। आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल ने भी इस जीत की तुलना 1983 में पुरुष टीम द्वारा जीते गए विश्व कप से की। उन्होंने कहा कि आज का दिन महिला क्रिकेट के इतिहास में यादगार बन गया है, और अब महिला क्रिकेट नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। धूमल ने आईएएनएस से कहा, "यह भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक यादगार दिन है। पुरुष टीम ने 1983 में जो हासिल किया था, उसे भारतीय महिलाओं ने आज मुंबई में दोहराया है। यह ऐतिहासिक जीत देश में महिला क्रिकेट को जबरदस्त बढ़ावा देगी और मुझे विश्वास है कि हमारा खेल अब नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।"

और पढ़ें ओवल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, टी-20 सीरीज 1-1 पर बराबर

 

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 87 रन, दीप्ति शर्मा ने 58 रन और स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए। भारत की सलामी जोड़ी ने 100 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट लेकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट लिए। शेफाली वर्मा ने भी गेंद से कमाल दिखाते हुए 2 विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम 246 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट में एक नए दौर की शुरुआत हो गई है। खिलाड़ियों की आंखों में खुशी के आंसू थे और देश का तिरंगा गर्व से लहरा रहा था।



 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सर्दी में भिंडी की खेती से कमाएं लाखों रुपये, नवंबर दिसंबर में अगेती भिंडी की खेती का सही समय और पूरी जानकारी

सर्दी के मौसम में अगर आप खेती के जरिए अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो भिंडी की अगेती खेती आपके...
कृषि 
सर्दी में भिंडी की खेती से कमाएं लाखों रुपये, नवंबर दिसंबर में अगेती भिंडी की खेती का सही समय और पूरी जानकारी

वर्ल्ड कप 2025 में चोट के कारण स्क्वाड से बाहर हुईं प्रतिका रावल, रनों की बरसात के बाद भी मेडल से रह गईं दूर

Pratika Rawal: महिला वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए पहली बार दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों...
खेल  क्रिकेट 
वर्ल्ड कप 2025 में चोट के कारण स्क्वाड से बाहर हुईं प्रतिका रावल, रनों की बरसात के बाद भी मेडल से रह गईं दूर

नोएडा सेक्टर-12 में चोरी की घटना, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-12 में चोरों की नजर लोगों के घरों पर लग गई है। यहां आये दिन चोरी की...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा सेक्टर-12 में चोरी की घटना, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

मेरठ: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेरठ के सभी थानों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया

नोएडा: 81 गांवों के किसानों का प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना, तनावपूर्ण स्थिति

नोएडा। नोएडा के 81 गांवों के किसानों की समस्याओं की समाधान की मांग को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरने...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: 81 गांवों के किसानों का प्राधिकरण पर अनिश्चितकालीन धरना, तनावपूर्ण स्थिति

उत्तर प्रदेश

मेरठ: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया

मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मेरठ के सभी थानों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया

मेरठ में किसान धरने पर: मुआवजे की मांग को लेकर MDA कार्यालय पर लगाया ताला

मेरठ। पिछले 67 दिनों से वेदव्यासपुरी में जमीन के बड़े प्रतिकार और मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में किसान धरने पर: मुआवजे की मांग को लेकर MDA कार्यालय पर लगाया ताला

मेरठ में जलभराव से नाराज लोगों ने हाथों में भाजपा के झंडे लेकर नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

मेरठ। नगर निगम क्षेत्रों में बढ़ते जलभराव की समस्या से तंग आकर रविवार शाम कई लोगों ने हाथों में भारतीय...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में जलभराव से नाराज लोगों ने हाथों में भाजपा के झंडे लेकर नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

मेरठः सपा नेता दीपक गिरी पर पूर्व प्रेमिका ने गंभीर आरोप लगाए, नशीला पदार्थ पिलाने और ब्लैकमेल का दावा

मेरठ। समाजवादी पार्टी (SP) के युवा नेता दीपक गिरी और कांग्रेस नेता पूनम पंडित की सगाई के बीच विवाद ने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठः सपा नेता दीपक गिरी पर पूर्व प्रेमिका ने गंभीर आरोप लगाए, नशीला पदार्थ पिलाने और ब्लैकमेल का दावा