'खबर सुनकर दिल टूट गया', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर युवराज और हरभजन ने जताया शोक

On

ग्रेटर नोएडा। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिता, खान चंद सिंह, का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। रिंकू सिंह के पिता के निधन पर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों युवराज सिंह और हरभजन सिंह ने शोक व्यक्त किया है। युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, "रिंकू के पिता के गुजर जाने की खबर सुनकर दिल टूट गया। ऐसे पलों में, कोई भी शब्द काफी नहीं लगता।

इस मुश्किल समय में हम आपके और आपके परिवार के साथ हैं। उम्मीद है कि आपको अपने आस-पास के प्यार में ताकत और हिम्मत मिलेगी।" हरभजन सिंह ने एक्स पर लिखा, "रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। रिंकू और उनके परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल समय होगा, भले ही वह टी20 विश्व कप के दौरान अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध रहें। मेरी दिल से दुआएं उनके और उनके प्रियजनों के साथ हैं। वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और दुखी परिवार को मजबूती और साहस दें।" सीएसके ने संवेदना प्रकट करते हुए एक्स पर लिखा, "इस मुश्किल समय में हम रिंकू सिंह और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हमारी दुआएं उनके साथ हैं।" जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह के पिता ने शुक्रवार सुबह 4:36 बजे अंतिम सांस ली। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में चल रहा था।

IND vs ZIM T20: Super 8 भारत की ऐतिहासिक 72 रन से जीत ,256 रन का तूफानी स्कोर सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार ये भी पढ़ें  IND vs ZIM T20: Super 8 भारत की ऐतिहासिक 72 रन से जीत ,256 रन का तूफानी स्कोर सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए रिंकू सिंह घर लौट चुके हैं। रिंकू सिंह टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को चेन्नई में हुए मैच से पहले रिंकू अपने इलाजरत पिता को देखने के लिए नोएडा आए थे। मैच से पहले वह टीम से जुड़े थे। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। रिंकू सिंह के परिवार में पांच भाई हैं, और उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी। कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद क्रिकेटर बनने और इस क्षेत्र में सफलता के लिए लगातार मेहनत करने की प्रेरणा रिंकू सिंह को उनके पिता से ही मिली। 

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में पहुंचकर बनाया रिकॉर्ड, भारतीय टीम को इस मामले में पछाड़ा ये भी पढ़ें  टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में पहुंचकर बनाया रिकॉर्ड, भारतीय टीम को इस मामले में पछाड़ा

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

अमृतसर में स्कूलों और शताब्दी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी, परिसरों की सघन जांच

अमृतसर। अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। शहर के एक या अधिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  हरियाणा 
अमृतसर में स्कूलों और शताब्दी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी, परिसरों की सघन जांच

शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

प्रयागराज। धर्म और राजनीति के बीच एक ताजा बयान ने पूरे देश के बौद्धिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

सीबीआई केस में बरी होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'साबित हो गया, कट्टर ईमानदार हैं केजरीवाल और मनीष सिसोदिया'

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
सीबीआई केस में बरी होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'साबित हो गया, कट्टर ईमानदार हैं केजरीवाल और मनीष सिसोदिया'

अफगान सेना की जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, सैन्य बेस पर कब्जे का किया दावा

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव काफी बढ़ गया है। अफगान राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
अफगान सेना की जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, सैन्य बेस पर कब्जे का किया दावा

व्यायाम से पूरी नींद तक, इन 6 आसान आदतों से रखें हृदय को सुरक्षित और मजबूत

नई दिल्ली। स्वस्थ हृदय यानी सुरक्षित और खुशहाल जिंदगी, लेकिन आज के अनियमित दिनचर्या और बढ़ते प्रदूषण की समस्या के...
लाइफस्टाइल 
व्यायाम से पूरी नींद तक, इन 6 आसान आदतों से रखें हृदय को सुरक्षित और मजबूत

उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

प्रयागराज। धर्म और राजनीति के बीच एक ताजा बयान ने पूरे देश के बौद्धिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन

मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डेवलपमेंट (सीटीएलडी) की ओर से ‘सस्टेनेबल फ्यूचर्सः नेविगेटिंग एथिकल...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन

'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

वाराणसी। यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
'झूठ की कलई खुलनी शुरू हो गई', यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद ने रक्षा अपना पक्ष

मुरादाबाद: पॉश इलाके के घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरथला इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तेंदुआ अचानक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: पॉश इलाके के घर के बाथरूम में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश