छपार के खेत में मिले जानवर के अवशेष, हिंदूवादी संगठनों का हंगामा
मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र के खेतों में जानवरों के अवशेष बरामद हुए हैं। पुलिस ने अवशेषों को जांच के लिए भेजा है। अवशेष को गोवंश का बताकर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। हिंदूवादी संगठन के नेताओं का कहना है कि खेत में चोरी छुपे गोकशी की जा रही है। छपार […]
मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र के खेतों में जानवरों के अवशेष बरामद हुए हैं। पुलिस ने अवशेषों को जांच के लिए भेजा है। अवशेष को गोवंश का बताकर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। हिंदूवादी संगठन के नेताओं का कहना है कि खेत में चोरी छुपे गोकशी की जा रही है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव खामपुर नई बस्ती के पीछे मनोज पाल के खेत में हिंदूवादी संगठन के नेता राहुल उपाध्याय ने जानवरों के अवशेष मिलने पर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां दंगे के दौरान विस्थापित हुए लोगों ने बस्ती बसाई हुई है। आरोप है कि खेतों में गोकशी की जा रही है। सूचना पर थाना छपार पुलिस मौके पर पहुंची।
इस संबंध में सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को थाना छपार के रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा सूचना दी गई कि थाना छपार क्षेत्र के ग्राम खामपुर के जंगल में कुछ गोवंश के अवशेष खेत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर वेटनरी ऑफिसर को भी मौके पर बुलाकर उसकी तहकीकात कराई है और थाने पर सुसंगत धाराओं में अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
पुलिस ने दिलासा दिलाया कि घटना के शीघ्र अनावरण के प्रयास किए जा रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां