होली पर यात्रियों को राहत: मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
बरेली। होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मुंबई सेंट्रल से कानपुर अनवरगंज के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 09185/09186 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी छह फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी 22 फरवरी तथा 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बोरीवली, वापी, बलसाड़, सूरत, बड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा होते हुए दूसरे दिन कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बिल्हौर के रास्ते दोपहर 3:35 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी।
वापसी में 09186 कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी 23 फरवरी तथा 2, 9, 16, 23 और 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार को कानपुर अनवरगंज से शाम 6:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, गोधरा, बड़ोदरा, सूरत और बोरीवली होते हुए रात 10:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक एसी द्वितीय श्रेणी, पांच एसी तृतीय श्रेणी, आठ शयनयान, दो सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो जीएसएलआरडी कोच शामिल हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने शुक्रवार काे बताया कि होली के दौरान यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह विशेष गाड़ी चलाई जा रही है। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां