आगरा में जी-20 प्रतिनिधिमंडल का हुआ शाही स्वागत, विदेशी मेहमान हुए भावुक

On

आगरा। जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ताजनगरी आगरा पहुंचा। शाम करीब 6.45 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर जी-20 देशों के प्रतिनिधियों का भारतीय परम्परा के अनुसार माथे पर तिलक लगाकर और दुशाला ओढ़ाकर स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से होटल तक शाही अंदाज में विदेशी मेहमानों का दिव्य, अकल्पनीय और अभूतपूर्व स्वागत किया गया। पारम्परिक भारतीय […]

आगरा। जी-20 देशों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ताजनगरी आगरा पहुंचा। शाम करीब 6.45 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर जी-20 देशों के प्रतिनिधियों का भारतीय परम्परा के अनुसार माथे पर तिलक लगाकर और दुशाला ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

एयरपोर्ट से होटल तक शाही अंदाज में विदेशी मेहमानों का दिव्य, अकल्पनीय और अभूतपूर्व स्वागत किया गया। पारम्परिक भारतीय संगीत, शहनाई, ढोल-नगाड़ों की धुन पर फूलों से सजी बग्घी में सवार होकर मेहमान एयरपोर्ट के गेट तक पहुंचे। उसके बाद रास्ते में उन पर पुष्प वर्षा की गई। विदेशी मेहमानों के स्वागत की श्रृंखला में वीआईपी रूट के विभिन्न चौराहों पर लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। वहीं स्कूली बच्चों ने 20 देशों के झंडे लहराकर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। योगी सरकार के द्वारा किए गए अभूतपूर्व स्वागत से विदेशी मेहमान भी गदगद और भावुक दिखाई दिखे।

पुलवामा हमले की बरसी: पीएम मोदी ने किया शहीद जवानों को याद, खड़गे-शरद पवार ने भी दी श्रद्धांजलि ये भी पढ़ें  पुलवामा हमले की बरसी: पीएम मोदी ने किया शहीद जवानों को याद, खड़गे-शरद पवार ने भी दी श्रद्धांजलि

जी 20 देशों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल करीब 125 सदस्य देर शाम जब एयरफोर्स के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे, तो आगरा के पुलिस कमिश्नर और मंडलायुक्त ने गर्मजोशी के साथ हाथ उनकी आगवानी की। एयरपोर्ट लाउंज में प्रतिनिधिमंडल के माथे पर तिलक लगाकर, कोट पर बैज लगाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत की शुरुआत हुई। इसके बाद स्वागत की श्रृंखला को देखकर जी-20 प्रतिनिधिमंडल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपरा अद्भुत है, अकल्पनीय है।

कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी से हड़कंप, फ्लाइट खाली कराई गई,सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता मौके पर तैनात ये भी पढ़ें  कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी से हड़कंप, फ्लाइट खाली कराई गई,सुरक्षा एजेंसियां और बम निरोधक दस्ता मौके पर तैनात

प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए रास्ते भर लोक कलाकारों ने विभिन्न भारतीय विधाओं का प्रदर्शन कर विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया। विदेशी मेहमानों का जगह-जगह हर चौराहे पर स्वागत किया गया। खेरिया मोड़ चौराहे पर विदेशी मेहमानों का मारवाड़ी, राजस्थानी डांस कर कलाकारों ने स्वागत किया। वहीं फतेहाबाद रोड के दोनों तरफ हजारों लोगों ने हाथ हिलाकर बस में सवार प्रतिनिधियों का पूरे उत्साह के साथ अभिवादन किया। स्कूली बच्चे ने हाथ मे रंग-बिरंगे झंडे, गुब्बारे, तिरंगा लेकर विदेशी मेहमानों का स्वागत किया।

अखिलेश यादव बोले- "धार्मिक गुरुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, अपशब्द बोलना हिंसा और पाप की श्रेणी में" ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव बोले- "धार्मिक गुरुओं का अपमान बर्दाश्त नहीं, अपशब्द बोलना हिंसा और पाप की श्रेणी में"

विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन ने फतेहाबाद रोड को शानदार तरीके से सजाया है। पूरे रुट पर लाइटिंग की गई है। जगह जगह पेड़- पौधे लगाए गए है। सड़को की मरम्मत की गई है। दीवारों पर रंग-रोगन कराया गया है। बीएसएनएल चौराहे पर पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई है। मेहमानों के स्वागत में घरों के छज्जों से लोगों ने पुष्प वर्षा की।

जी-20 प्रतिनिधिमंडल का कारवां आई लव आगरा यानी सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचा तो वहां प्रतिनिधिमंडल के आने की खुशी में शहरवासियों ने 21 किलो का केक काटकर उनका जोरदार स्वागत किया। देश के जाने-माने ग़ज़ल गायक सुधीर नारायण और उनके साथियों ने वसुधैव कुटुंबकम का गीत गाकर भारत के राग और ताल से प्रतिनिधिमंडल को जोड़ा। जी-20 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने इसे सहभागिता, समन्वय और स्वागत की अभूतपूर्व मिसाल बताया।

विदेशी मेहमानों की सुरक्षा को लेकर भी आगरा में विशेष इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। आगरा को मानो पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एटीएस, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ स्पेशल कमांडो की तैनाती की गई है। जमीन से लेकर आसमान तक विदेशी मेहमानों की सुरक्षा की जा रही है ।

बता दें कि भारत को पहली बार जी-20 देशों की मेजबानी मिली है। ऐसे में दुनियाभर की नजर आगरा पर टिकी है। शुक्रवार रात होटल ताज कन्वेंशन में मेहमानों के स्वागत में सरकार द्वारा रात्रिभोज दिया गया। 11 और 12 फरवरी को महिला सशक्तिकरण पर सम्मेलन होगा। शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्र भाई आएंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता फिक्की की अध्यक्ष डॉ. संगीता रेड्डी करेंगी। महिला एवं बाल विकास से जुड़ी 20 देशों की महिलाएं, सचिव और वक्ता सहित 150 सदस्य शामिल होंगे।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकजुटता का मंत्र, वक्ताओं ने कहा- 'संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार'

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकजुटता का मंत्र, वक्ताओं ने कहा- 'संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार'

मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर मुरादाबाद के ऐतिहासिक एवं प्राचीन 84 घंटा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर शिव चौक और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने की महाआरती; 800 स्थानों पर हुआ जलाभिषेक

मुजफ्फरनगर/मीरापुर। फाल्गुन मास की पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद मुजफ्फरनगर में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: महाशिवरात्रि पर शिव चौक और शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने की महाआरती; 800 स्थानों पर हुआ जलाभिषेक

अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

अमरोहा/मेरठ। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मूंढा मुकारी जंगल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हरिओम (42) की मेरठ के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

लखनऊ। प्रयागराज के पावन संगम तट पर लगे धर्म-कर्म, त्याग और समर्पण के माघ मेले का समापन रविवार को महाशिवरात्रि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महानगर मुरादाबाद के ऐतिहासिक एवं प्राचीन 84 घंटा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्राचीन 84 घंटा मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव', विधायक रितेश गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई भव्य महाआरती

अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

अमरोहा/मेरठ। नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के मूंढा मुकारी जंगल में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हरिओम (42) की मेरठ के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
अमरोहा गोलीकांड: मेरठ में हरिओम की मौत से सलामतपुर में भारी तनाव, शव सड़क पर रख परिजनों ने लगाया जाम

महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

लखनऊ। प्रयागराज के पावन संगम तट पर लगे धर्म-कर्म, त्याग और समर्पण के माघ मेले का समापन रविवार को महाशिवरात्रि...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  लखनऊ 
महाशिवरात्रि 2026: प्रयागराज में माघ मेले का अंतिम स्नान और समापन; गोरखपुर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: खेल के मैदान में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: खेल के मैदान में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में तनाव

सर्वाधिक लोकप्रिय