बागपत में डेढ़ माह पुरानी दुल्हन लाखों की नकदी और गहने लेकर फरार, दिल्ली में ₹2 लाख देकर हुई थी शादी
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के ललियाना गांव से नई नवेली दुल्हन लाखों की नगदी और गहने लेकर फरार हो गयी। युवक की शादी डेढ़ माह पहले ही हुई थी और दिल्ली में बिचाैलिए ने दाे लाख रुपए लेकर शादी कराई थी। पीड़ित पति ने चांदीनगर थाने पर मामले की शिकायत की है।
ललियाना गांव निवासी सन्नी पुत्र जसवीर ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अक्टूबर माह में दिल्ली के मजनू का टीला से उसकी शादी कराई थी। इस शादी के लिए बिचौलिये ने दो लाख रुपये लिए थे। शादी में पांच लोग दिल्ली गए थे और फेरे के बाद दुल्हन को अपने घर ले आए थे। आरोप है कि दुल्हन शादी के एक सप्ताह तक उसके घर पर रही। इसके बाद उसके परिजन भाई, मां और बहन उसे अपने साथ लेने पहुंचे। दुल्हन अपने साथ पचास हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात लेकर चली गई।
सन्नी का कहना है कि दो दिन पहले वह अपने परिजनों के साथ नवविवाहिता पत्नी को लेने दिल्ली स्थित उसके घर पहुंचे। वहां उन्हें कोई नहीं मिला। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि वे लोग किराए के मकान में रहते थे और अब कहीं और चले गए हैं। उन्होंने बिचाैलिये से मामले की जानकारी ली तो उसने भी जानकारी से इंकार कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत चांदीनगर थाने में करने की बात कही है। चांदीनगर थाना प्रभारी अतर सिंह का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां